Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

शिवसेना का कमाल, मुस्लिम की दूकान पर लिखा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, फिर हुआ धमाल !

0
Image of shivsena chief uddhav thakrey

पंजाब में शिवसेना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वह लगातार मुस्लिमों और पाकिस्तान को निशाना बना रही है। शिवसैनिकों ने जहां कुछ दिनों पहले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से मार पीट की थी तो वहीँ फिर से एक मुस्लिम दुकानदार को निशाना बनाते हुए उसकी दूकान पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिख दिया ।

मामला पंजाब के फगवाड़ा का है। शुक्रवार को यहाँ शिवसेना और मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुयी। जिसमे दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुयी। बाद में पुलिस मामले को ठंडा करने में कामयाब रही।

जानकारी के अनुसार शिवसेना के कार्यकर्ता राज्‍य उपाध्‍यक्ष इंद्रजीत करवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा में पकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही थी। वही शिवसैनिकों के द्वारा एक मुस्लिम की दुकान पर लिखे गए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में जुबानी जंग शुरू हो गयी और फिर पत्थरबाजी भी शुरू हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों ग्रुप के लोगो के शांत किया।

अब मुलायम सिंह ने लोकसभा में लिए नींद के मजे !

0

Newbuzzindia; नेताओं को अब संसद में सोते हुए आसानी से देखा जा सकता है। लोकसभा हो या राज्यसभा या राज्यों की विधानसभाएं, सभी जगह नेता नींद के मजे लेने से नही चूकते।

नया मामला समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का है। पूर्व मुख्यमंत्री जी भी लोकसभा में नींद का मजा लेने से नही चुके। जबकि आपको बता दे कि वे पहली पंक्ति में बैठे हुए थे।

बात 21 जुलाई के लोकसभा के सत्र में लंच के बाद की है जब कांग्रेस के सांसद शशि थरूर IIT और NIT में शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर बात कर रहे थे। उन्होंने 15 मिनट तक अपनी बात कही, लेकिन मुलायम सिंह नहीं उठे। भाषण खत्म होने के बाद उनकी आंख खुली थी।

आपको बता दे कि इससे पहले भी 20 जुलाई को राहुल गांधी संसद में सो गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया था।

Posted from WordPress for Android

शिवसेना का कारनामा, कश्मीरी मुस्लिम ट्रक ड्राईवरों से जबरदस्ती लगवाये ‘भारत माता की जय’ के नारे !

0

Newbuzzindia: पंजाब शिवसेना के कार्यकर्ताओं की मनमानी सर चढ़ कर बोल रही है। वे पंजाब से कश्मीर की ओर जाने वाले रास्तों पर से गुजरने वाले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों को परेशान कर रहे है। साथ ही उन्हें जबरदस्ती प्रदर्शन में शामिल भी कर रहे है।

शिवसैनिकों के द्वारा कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगवा रहे है। कुछ ड्राइवरों को नारे लगाने से इनकार करने पर पीटा भी गया। ड्राइवरों से जबरदस्‍तर पाकिस्‍तान के झंडे जलवाए गए।

वही शिवसैनिकों के मुताबिक, वह अमरनाथ के श्रद्धालुओं को कथित तौर पर परेशान करने वाले ‘कश्‍मीरी मुसलमानों’ के साथ ‘सही सलूक’ करना चाहते थे।

इस मामले पर पंजाब शिवसेना के मुखिया राजीव टंडन ने गलती स्वीकारते हुए कहा, ”जो उन्‍होंने (कश्‍मीरी मुस्लिमों) नें अमरनाथ यात्रा के हिंदू श्रद्धालुओं के साथ किया, वही उनके साथ हुआ। हमने सिर्फ मुस्लिम ड्राइवरों को भारत माता की जय और प‍ाकिस्‍तान मुर्दाबाद करने को कहा था।” इसके बाद टंडन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

Posted from WordPress for Android

सिद्धू के बाद अब कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा छोड़ेंगे भाजपा, ‘आप’ में हो सकते हैं शामिल

0

NewBuzzIndia: 

चुनावी मौसम में दूसरी पार्टियों से नाराज लोगों को शामिल करने का चलन बढ़ ही जाता है। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे ही चुनावी मौसम आता है नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बम्पर नौकरियां निकल आती हैं। इस बार लगता है कि आम आदमी पार्टी को इस बात का बहुत फायदा मिलने वाला है।
कुमार विश्वास के ट्वीट से मिली जानकारी की माने तो, भाजपा से नाराज तीन दिग्‍गज आप में शामिल हो सकते हैं। ये हैं कीर्ति (आजाद), शत्रुघ्‍न (सिन्‍हा) और सिद्धू (नवजोत)। 


Also Read: Google ने विश्व के ‘Top 10 Criminals’ लिस्ट में शामिल किया प्रधानमंत्री मोदी को

चुकी कुमार विश्वास आप के वरिष्ठ नेता हैं इस ट्वीट को इसलिए भी हल्‍के में नहींं लिया जा सकता है, क्‍योंकि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी ने साफ कह दिया है कि भाजपा के बाद सिद्धू के लिए आप ही एक मात्र विकल्‍प है। कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम आजाद ने आप में आने की घोषणा कर दी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की ओर से आप में जाने के पहले से कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, केजरीवाल से उनकी करीबी है। हाल ही में, दिल्‍ली में एक नाटक के दौरान उन्‍होंने जम कर केजरीवाल की तारीफ की थी।

 कीर्ति आजाद ने अरुण जेटली के ख्‍ािलाफ मोर्चा खोला था तो उन्‍हें भाजपा निलंबित कर चुकी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा काफी समय से नरेंद्र मोदी व अमित शाह जैसे बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और पार्टी लाइन के खिलाफ बातें करते रहे हैं। इसलिए इन तीनों के आप में जाने की संभावना पूरी तरह खारिज भी नहीं की जा सकती। वही, नवजोत सिंह सिद्धू 18 जुलाई को राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे चुके हैं। भाजपा छोड़े जाने को लेकर पार्टी या सिद्धू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर तीन महीने में ही सांसदी छोड़ देना उनका पार्टी विरोधी रुख साफ करता है।

भाजपा नेता की हरकत, वेश्या से की मायावती की तुलना

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | भाजपा के नेताओं में विवादित बयान देने की होड़ लगी हुयी है। इस बार भी भाजपा के बड़े नेता दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमों मायावती को लेकर एक अत्यंत विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद से ही राजनैतिक गलियारे में हलचल मच गयी है।

दयाशंकर सिंह ने यह भी कहा कि “जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं।” उन्होंने अपने बयान में यह तक कह दिया की मायावती वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है।

मीडिया से बात करते हुए सिंह ने यह भी कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं।

वहीं भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने  दयाशंकर का पक्ष लेते हुए कहा की सिंह की तरफ से दिए गए बयान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर उनके बयान में कुछ भी गलत पाया जाता है तो ‌पार्टी उसी अनुसार कार्रवाई करेगी।

Posted from WordPress for Android

RSS पर टिप्पणी करना राहुल गांधी को पड़ा महंगा। सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार और कहा- “माफ़ी मांगो !”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक बयान के कारण बुरे फंसते नजर आ रहे है। साथ ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट की फटकार और नसीहत का सामना भी करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें साफ़ हिदायत दी है की या तो वह RSS से माफ़ी मांगे या मुकदमे के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या के पीछे RSS का हाथ होने की बात कही थी जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘बिना किसी सबूत के किसी संगठन को आप बदनाम नहीं कर सकते हैं। आपको बताना होगा कि आपने जो आरोप लगाया है उसका क्या सबूत है और वह किस तरह से जनहित में है। आपको इन सवालों के जवाब देने होंगे।’

यह कहा था राहुल गांधी ने-
‘महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था।’ यह बात राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के भाषण में कही थी। इस बयान के बाद राहुल गांधी के खिलाफ कई लोगों ने याचिकाये दायर की थी।

इस मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होना है। वही राहुल गांधी की तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि राहुल गांधी माफ़ी मांगने की बजाय बहस करने को तैयार है।

Posted from WordPress for Android

AIMIM प्रमुख ओवैसी पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मामला, IS संदिग्धों की मदद पर दिया था बयान

0

हैदराबाद के सांसद और AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस ए एत्तेहादुल) के प्रमुख व् दिग्गज नेता असदुद्दीन ओवैसी हमेशा से ही विवादित बयान देने के लिए जाने जाते है। इस बार भी वे एक विवादित बयान देने पर फसते हुए नजर आ रहे है।

ओवैसी ने कुछ दिन पहले IS के संदिग्ध पाये जाने वाले 5 लोगों को सभी तरह की मदद देने की बात कही थी। इस बयान पर उन पर राष्टद्रोह का मामला दर्ज हो गया है।

इस सम्बन्ध में ओवैसी के खिलाफ निजी शिकायत दर्ज की गयी थी। जिसमे कोर्ट ने स्थानीय पुलिस को ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। इस सन्दर्भ में डिप्टी कमिश्‍नर तफसीर इकबाल ने बताया कि, ”  निजी शिकायत पर कोर्ट की ओर से मामला भेजा गया है। कोर्ट ने सरूर नगर पुलिस को केस दर्ज करने को कहा था। प्रकिया का पालन किया जाएगा और जांच के बाद कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। हम जांच शुरू करने जा रहे हैं।”

आपको बता दे कि, ओवैसी के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील करुणा सागर ने गुरुवार को 11 मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस को 124ए (राष्‍ट्रद्रोह) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। और यह कहते हुए आरोप लगाया कि, “ओवैसी का रूख और उनका बयान देश विरोधियों का उत्‍साह बढ़ाता है और आतंकियों को ऑक्‍सीजन देता है।

सागर के अनुसार “ओवैसी प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से आईएसआईएस की मदद कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के अनुसार वे थानों, धार्मिक स्‍थानों, बड़े दक्षिणपंथी संगठनों के नेताओं पर हमले करने वाले थे जो कि चौंकाने वाला है। साजिश नाकाम कर दी गई है लेकिन ओवैसी का यह कहना है कि वे आईएस के पांच संदिग्‍धों को कानूनी मदद देंगे वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है।”

ये क्या, भाजपाइयों ने ही लगा दिए ‘मोदी मुर्दाबाद’ के नारे !

0

#Newbuzzindia/वाराणसी | केंद्र में विराजित सत्ता दल और देश की सबसे मजबूत राजनैतिक पार्टी, भाजपा पर एक और प्रहार हुआ है। यह प्रहार भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से ही मिला है। ये बात अलग है की ये प्रहार गलती से हुआ है।

मामला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है। बीते गुरूवार के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे थाने का घेराव किया था। इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक रविद्र जायसवाल ने किया जिसमे शिवपुर थाने का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में प्रदेश की सपा सरकार को निशाना बनाया गया।

उत्तरप्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुजित सिहं टीका ने माइक संभाल रखा था और वे सपा नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगवा रहे थे। इसी दौरान उनकी जबान फिसल गयी और उन्होंने ‘मोदी मुर्दाबाद’ का नारा लगा दिया। हालांकि गलती महसूस होते ही उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए ‘मोदी जिंदाबाद’ का नारा बुलंद कर दिया।

इस गलती पर सभी कार्यकर्ता हतप्रभ भी रह गए थे तो वहीँ मीडिया भी हैरान रह गयी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता अपनी हसीं रोकने में भी असफल दिखे।

Posted from WordPress for Android

लालू ने ली MODI की चुटकी, कहा- ‘केंद्र सरकार के मंत्री है प्रधानमंत्री के चापलूस’

0

#Newbuzzindia/पटना | RJD सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मोदी मन्त्रीमण्डल और केंद्र सरकार पर चुटकी ली है और BJP की खिल्ली उड़ाई है।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि,  केंद्र सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री के चापलूस हैं। लालू ने कहा कि मोदी मन्त्रीमण्डल में पुरे नही लेकिन ज्यादातर मंत्री चापलूसी में मगन हैं। यह तर्क उन्होंने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की ओर से नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताए जाने पर दिया है।

यादव ने राजनाथ सिंह को लेकर भी चुटकी ली और कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जान को खतरा है, वह अपनी ही सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही लालू ने ये भी कहा कि राजनाथ सिंह को तो हवाई जहाज पर भी सुरक्षा की जरूरत रहती है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि वो तो ऊपर उड़ते रहते हैं, मगर जो नीचे रह रहे हैं, उनका क्या होगा? उन्होंने आगे कहा कि वो तो केंद्रीय गृहमंत्री हैं, खुद ही हथियार का लाइसेंस ले लें। हवा में सुरक्षा को लेकर तीन-चार एयरफोर्स के हवाई जहाज साथ ले जाएं।

आपको बता दे कि इससे पहले लालू ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। लालू ने ट्वीट किया कि जातीय जनगणना के आंकड़े सावर्जनिक करो। इन्हें क्यों दबाए बैठे हो? दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा। नहीं चलेगा, नहीं चलेगा !

राजद अध्यक्ष लालू और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न सार्वजनिक मंचों से कई बार जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय भी यह मुद्दा उठाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि इन आंकड़ों को जारी होने के बाद विकास की योजनाएं लागू करने में मदद मिलेगी।

Posted from WordPress for Android

UP में सपा ‘राहु’ तो बसपा है ‘केतु’, विकास में बन रहे है रोड़ा: अमित शाह

0

#Newbuzzindia/मऊ | उत्तरप्रदेश में होने वाले 2017 विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब गति पकड़ने लगी है। हर नेता किसी न किसी तरह से अपनी विरोधी पार्टी को बुरा भला कहने और तंज कसने के एक भी मौके को गवाना नही चाह रहा है।

ऐसा ही कुछ अमित शाह ने भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़े वर्ग के कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान किया। उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार और बसपा को जमकर हमला किया और कहा कि,
‘ मौजूदा अखिलेश सरकार यूपी में विकास नहीं होने देना चाहती। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा राहु और केतु की तरह हैं जो प्रदेश का विकास नहीं होने देना चाहती है।’

UP के बेहतर भविष्य के लिए अमित शाह ने भाजपा को वोट देने की अपील की और कहा कि, केंद्र ने यूपी का बजट 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ाया है। वही मौजूदा यूपी सरकार जाती देख कर रोजगार दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश सरकार के आने से यूपी में विकास का रथ रुक गया है।

Posted from WordPress for Android