Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

मोदी के खिलाफ अपने ही दांव पर उलटे मुंह गिरी AAP, वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया शर्मनाक !

0


Newbuzzindia: अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अच्छे दिन खत्म हो गए है। कही अपनी हिबपार्टी के लोग उन्हें छोड़ कर जा रहे है तो दूसरी तरफ जनता के बीच भी उनकी किरकिरी हो रही है।

आम आदमी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से मोदी के खिलाफ एक हैशटैग #ModiAndMadhuri से कई ट्वीट किए गए जिसको देश के कई वरिष्ठ और बड़े पत्रकारों ने शर्मनाक हरकत बताया है। इस हैशटैग का ट्वीटर यूज़र्स ने भी कड़ा विरोध किया है और कहा ‘राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच किसी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म से ऐसी पोस्‍ट करना उ‍चित नहीं है।’

इस मामले के सम्बन्ध में NDTV की पत्रकार स्‍वाति चतुर्वेदी ने भी ट्वीट किया, ”कृपया ऐसा न करें। इससे राजनीतिक बहस का स्‍तर गिरता है और वह महिला अपनी प्राइवेसी की हकदार है।” वहीँ वरिष्‍ठ पत्रकार शेखर गुप्‍ता ने आप के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ”देखिए, इस तरह आम आदमी पार्टी राजनैतिक बहस की मर्यादा गिरा रही है।” शेखर गुप्ता ने इस एक और ट्वीट भी किया जिसमें aap के नेता आशुतोष को ट्वीट में टैग करते हुए कहा कि यह ‘चौंकाने वाला हैशटैग AAP के आधिकारिक हैंडल से चलाया गया है।’

इन सबके साथ साथ ABP और CNN IBN के बड़े पत्रकारों ने इस तरह के ट्वीट को गलत हरकत बताया है। वही आपको बता दे की इस तरह के ट्वीट और हैशटैग का विरोध इसलिए किया जा रहा की किसी भी राजनीतिक दल के आधिकारिक अकाउंट से इस तरह के ट्वीट करना उचित नही है।

AAP के संस्थापक सदस्य का फुटा गुस्सा, कहा- केजरीवाल का दिमाग हो गया है ख़राब हर वक़्त मोदी को देते है गाली!

0

Newbuzzindia: अरविन्द केजरीवाल ने भले ही दिल्ली की जनता को खुश कर दिया हो पर वे अपनी ही पार्टी के लोगो को मीठी गोली खिलाने मव असफल रहे है। लगातार उनकी पार्टी में अहम् पदों पर मौजूद लोगो ने उनका साथ छोड़ा है। यही नही, केजरीवाल के खिलाफ अनेक तरह के हथकंडे भी अपनाये है।

नया मामला AAP के संस्थापक सदस्य रहे शांतिभूषण का है जिन्होंने केजरीवाल पर आग उगलते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया है। जिससे आम आदमी पार्टी और केजरीवाल एक बार फिर विवादों  में आ गए है। शांतिभूषण ने कहा कि ‘अरविन्द केजरीवाल का दिमाग खराब हो गया है। वे दिन रात मोदी को गाली देते रहते है।’ शांतिभूषण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- आम आदमी पार्टी को अरविन्द केजरीवाल ने सिंगलमेन आर्मी पार्टी बना दिया है। वहीँ केजरीवाल ने हत्या का आरोप भी मनीष सिसोदिया के कहने पर ही लगाया था।’

आपको बता दे की शांतिभूषण AAP के निर्माण के समय केजरीवाल के सबसे मजबूत साथियों में से एक थे। जो की एक बड़े वकील भी है। शांतिभूषण ने ये सारी बाते स्वराज्य अभियान के एक कार्यक्रम में कही।

ये क्या ? मायावती की नाक काट कर उन्हें बना दिया शूर्पनखा और स्वाति बनी भवानी !

0

Newbuzzindia: उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए यूपी का हर दल दूसरे दल को हर मुद्दे पर गंभीरता से घेरने में जुटा हुआ है। विपक्षी दल की एक गलती उसके बड़े वोट बैंक को खतरे में डाल सकता है । ऐसा ही कुछ मायावती के साथ हो रहा है। वे स्वाति सिंह और उनकी बेटी पर बयान देकर फंस चुकी है ।

मायावती को स्वाति सिंह रोज नए तरीके से घेर रही है। इस बार एक नया पोस्टर निकाला गया है। इन्हें बीजेपी के छात्र नेताओं की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में स्वाति सिंह और उनकी बेटी के खिलाफ नारेबाजी करने पर मायावती, और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया है। इस पोस्टर में बीएसपी सुप्रीमो मायावती को शूर्पनखा और बीएसपी नेता नसीमुद्दीन को रावण बताया गया है।

आपको बता दे की इस पोस्टर में दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को कलयुग का राम बताया गया है।  पोस्टर में दयाशंकर सिंह को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है तो वहीं मायावती का साथ छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्या को विभीषण बताया गया है। मायावती के करीबी सतीश चंद्र मिश्रा को मारीच का रूप दिया गया है। फिलहाल इस पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि उसका इस पोस्टर से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन इसने सूबे की सियासत में हलचल तो मचा ही दी है।

जानकारी के अनुसार इन पोस्टरो को इलाहाबाद के आरक्षण मुक्त महासंग्राम नाम के एक संगठन की तरफ से अनुराग शुक्ला और संजय कुमार सोनकर के द्वारा लगाए हैं। 

जब अपनों से ही विधानसभा में घीरे मुख्यमंत्री शिवराज और हुए इस्तीफे की धमकी का शिकार !

0


Newbuzzindia: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार को एक के बाद एक झटके मिल रहे है। वह अपने ही नेताओं और अपने ही लोगों के हमलों के शिकार से हिल चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाबूलाल गौर से सरकार के द्वारा स्तीफा लिया गया था जिससे वे भाजपा और प्रदेश सरकार से रूठ गये थे। उसके बाद से ही वे शिवराज सरकार पर हमले किये जा रहे थे।

इसी सूची में एक और नाम जुड़ गया है। छतरपुर जिले से भाजपा विधायक आरडी प्रजापति ने अवैध खनन का सवाल उठाकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। विधायक प्रजापति के अनुसार ‘यूपी से खनिज माफिया और उनके गुंडे आकर प्रदेश में रेत का उत्खनन करते हैं। जिस पर मंत्री जी ने कहा कि उत्खनन नही हो रहा है।  मंत्री को अधिकारी गलत जानकारी दे रहे है । यदि मैं गलत हूं तो मेरे खिलाफ एफआईआर की जाए। 

इसके बाद विधायक महोदय ने कहा की यदि खनिज अधिकारी चांदला को निलंबित नही किया जाता है तो वे इस्तीफा दे देंगे। वहीँ इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी प्रजापति का साथ दिया और सरकार को निशाने पर लिया। इसी बीच मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि  सरकार को कांग्रेस के समय की तुलना में अधिक रॉयल्टी मिल रही है। इस शोर सराबे से परेशान हो कर विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की कार्रवाई को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था।

केंद्रीय कर्मचारियों के आये अच्छे दिन, लागु हुआ 7वां वेतन, अगस्त से आएगी बढ़ी हुई सैलेरी !

0


Newbuzzindia:  केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुश कर के ही मानेगी, हालात तो यही बया कर रहे है। केंद्र सरकार ने जून में 7वें वेतन आयोग पर मंजूरी की मुहर लगा थी और उसे जल्द ही लागू करने की भी घोषणा की थी।

आपको ये जानकर ख़ुशी होगी की केंद्र सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए 7वें वेतन आयोग को लागू कर दिया है । इसके तहत आगामी माह याने अगस्त से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बताया कि सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद मिनिमम सैलरी 7000 से बढ़कर 18000 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होगा। वहीं एनुअल इन्क्रिमेंट रेट 3 पर्सेंट ही रहा।
आपको बता दे की सातवें पे कमिशन ने करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मयों की सैलरी में बदलाव के सुझाव दिए थे। इसमें 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी, 14 लाख सशस्त्र बलों के कर्मियों और 52 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। 

लालू का मोदी के नाम खुला पत्र, ‘गाय पर न करे राजनीति, अपने मंत्रियो को दे गाय पालने का आदेश’

0

Newbuzzindia; देश में राजनीति हमेशा से ही एक बड़ा विषय रहा है। कहा जाए तो राजनीति से ही भारत की पहचान है। देश में अनेक राजनितिक दल है तो उनसे कहीं अधिक राजनेता। इन राजनेताओ में हर वक़्त किसी न किसी बात को लेकर जुबानी जंग लगी रहती है। ऐसा ही एक बार और हुआ है।

RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खुला पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने RSS, भाजपा और केंद्र सरकार को सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को घेरा है। ये खुला पत्र लालू ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है।

क्या लिखा है लालू प्रसाद ने खुले पत्र में, आप भी पढ़ें…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम खुला पत्र।
आदरणीय मोदीजी,

मैं पूरी विनम्रता से आपका ध्यान आपके गृह राज्य गुजरात में अहमदाबाद से 360 किलोमीटर दूर उना में घटित हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की ओर ले जाना चाहूँगा जिसके बारे में संसद में खड़े होकर गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि आपको इस घटना से गहरा दुःख पहुँचा है | जी हाँ, मैं उसी घटना की बात कर रहा हूँ जिसमें चमड़ा उद्योग से जुड़े चार दलित युवकों को बेरहमी से सरेआम बुरी तरह से सिर्फ इसीलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने अपनी आजीविका के लिए मरी हुई गायों के खाल को उतारा था। यह जो गौ-सेवा और गौ रक्षा के नाम पर कुकुरमुत्तों की तरह जगह-जगह हिंसक तथाकथित गौ-रक्षक दल इत्यादि पनप रहे हैं, इस आग के पीछे सबसे बड़ा हाथ आरएसएस और आपका ही है | पहले लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में जिस गैर जिम्मेदारी से पिंक रेवोलुशन, गौ माँस, गाय पालने वाले और गाय खाने वाले आदि गैर जरूरी बातों पर समाज तोड़ने वाले भड़काऊ भाषण दिए गये थे, उन्हीं का यह असर है की आज किसान खरीद कर गायों को गाड़ी में लादकर ले जाने से भी डरता है। जाने रास्ते में कौन उन्हें गौ रक्षा के नाम पर घेर कर पीट दे या जान ही ले ले ।

आपने तो लोगों को बाँटकर, जहर रोपकर वोटों की खूब खेती की और जो चाहते थे वो बन गए। पर आपका बोया जहर रह-रह जातिवादी और सांप्रदायिक साँप का रूप धर, समय-समय पर उन्मादी फन उठाता है और देश की शांति और सौहार्द को डस कर चला जाता है। मुझे अत्यंत दुःख है कि मुझे अपने देश के प्रधानमन्त्री को यह बताना पड़ रहा है कि यह आग आपकी ही लगाई हुई है। इस आग में भस्म होकर जो गौपालक, किसान बन्धु, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक मर रहे हैं, उसके दोषी सिर्फ आप, आपकी पार्टी और आपकी असहिष्णु विचारधारा की जननी संघ है। अगर आज मैं आपको कठघरे में खड़ा नहीं करूँगा तो मेरे अंदर का गौ-पालक मुझे कभी माफ़ नहीं करेगा। पुरे देश समेत विदेशी मीडिया भी जानता था कि हिंदुस्तान में ज़मीन एवं गरीबों से जुड़ा एक जनसेवक है लालू यादव जो लुटयेंस दिल्ली के बंगले एवं मुख्यमंत्री आवास में भी गौ-माता रखता है। मेरे द्वारा दिल्ली के बंगले में गाय रखने पर मुझे जातिवादियों द्वारा ग्वाला और ग्वार कहा गया। मैं दिखाने के लिए गाय नहीं रखता, जब कुछ नहीं थे तब भी गाय रखते थे और आज भी रखते है। आज भी शायद मिलाकर बीजेपी के सभी नेताओं के पास इतनी गायें नहीं होंगी जितनी हमारे आवास एवं खटाल (गौशाला) में है।

गाय के नाम पर लोगों को बाँटने वाले नेताओं का गौ-सेवा से क्या सरोकार? आपके जम्बो मंत्रिमंडल के 78 मंत्री लुटयेंस दिल्ली के बड़े-बड़े बंगलों में रहते हैं। कितनों ने अपने भीमकाय बंगलों में गाएँ पाली हुई हैं ? कुत्ते जरुर पाल रखे होंगे । पर गायों के नाम पर नाक-भौं सिकोड़ेंगे क्योंकि उनका तथाकथित class conciousness उन्हें इसकी अनुमति नहीं देगा ! बिहार में आपने गौ-प्रेम पर सभाओं में बड़े-बड़े लेक्चर और अख़बारों में करोड़ों के इश्तेहार दिए थे | मोदीजी, अगर सचमुच आप गौ प्रेम करते हैं तो आप अपने हर मंत्री के लिए नियम बनाइए कि हर कोई अपने बंगलों में गाय पालेगा, खुद अपने हाथों से उनकी देखभाल करेगा ,उन्हें नहलाएगा, खिलाएगा और मृत्यु होने पर उनका विधिवत अंतिम संस्कार भी करेगा | ताकि मृत गायों को उनके बंगलों से ले जाते वक्त आप ही के कार्यकर्ता उन दलितों या पिछड़ों की हत्या ना कर दे।

उना की घटना अपने आप में कोई अनोखी या एकमात्र घटना नहीं है, आए दिन यह पागलपन देश के किसी ना किसी कोने में अपना नंगा नाच दिखाता है और आप दूसरी ओर मुंह फेर लेते हैं। आप लोग तो वोट की राजनीति करके चले जाते हैं पर गरीब इसका भुगतान अपनी आय, खुशियों, संभावनाओं और जीवन से करते हैं। गौ-रक्षा के नाम पर मनुवादी इसका प्रयोग अपने हाथों से धीरे-धीरे खिसकते निरंकुशता को पुनः हथियाने के लिए करते हैं, दलित पिछड़ों को उनकी ‘जगह’ दिखाने के लिए करते हैं | देश भर में गाएँ सडकों के किनारे कचरा खाती हैं, पर कोई गाय प्रेमी उसे दो रोटियाँ नहीं खिलाएगा | भूख,प्यास, गर्मी, बीमारी से ये गाएँ दम तोड़ देती हैं पर कोई गौ रक्षक इसकी सुध लेने नहीं आएगा | पर गौ माँस पर किसी अखलाक़ की हत्या करने को पूरा गाँव ही नहीं, आसपास के गाँव के भाजपा कार्यकर्ता भी जुट जाते हैं | ठीक उसी तरह गाय पर राजनीति करने चुनावों में आप लोग जुट जाते हैं |

अब संघ और भाजपा का यह स्वांग बंद होना चाहिए | अब देश को यह बर्दाश्त नहीं है कि किसी ‘माँ भारती के सन्तान’ रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या पर प्रधानमंत्री का मर्म एक हफ्ते बाद जागे। देश के दलित और पिछड़े संघ की थोपी हुई आचार संहिता को मानने से इंकार करते हैं | अपने विरोध और प्रदर्शन से दलितों ने गुजरात की सरकार को अपने महत्व का आभास कराया है, समाज को आइना दिखाया है और अपने अंदर पल रहे कटुता का एक झलक मात्र दिखाया है |

प्रधानमंत्री जी, ब्राह्मणवादी और मनुवादी मानसिकता को पिछले दरवाज़े से हम दलित, पिछड़े और आदिवासियों पर पुनः लादने का प्रयास बंद कीजिए, वरना इसका परिणाम देश के लिए विध्वंसक होगा | देश का बहुसंख्यक वर्ग देश में हजारों साल तक चलने वाले काले सामाजिक ढाँचे की पुनरावृत्ती किसी कीमत पर होने नहीं देगा | संघ के मोहन भागवत जैसे विषैली राजनीति करने वालों के लिए मेरी एक ही चेतावनी है – चेतें अथवा अपना कुनबा समेटें !

Posted from WordPress for Android

AAP के ‘बाग़ी’ योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण बनाएंगे नई पार्टी, शामिल होंगे केजरीवाल से परेशान लोग !

0

Newbuzzindia; आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण जल्द ही एक नयी पार्टी बनाने का एलान कर सकते है। जो की आने वाले चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे।

AAP से अलग होने के बाद योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने स्वराज अभियान संगठन का निर्माण किया था, जो अब एक राजनीतिक पार्टी का रूप धारण करने की कगार पर है। इस सम्बन्ध में 31 जुलाई को बड़ा फैसला हो सकता है और नई पार्टी का एलान हो सकता है।

आपको बता दे कि स्वराज अभियान संगठन की फ़िलहाल छह से ज्यादा राज्यों और सौ से ज्यादा जिलों में निर्वाचित इकाई बन चुकी है। जो की किसानों के हित में कार्य करती है और उनके मुद्दों पर सरकार पर दबाव भी बनाती है।

सूत्रों से खबर है कि इस नए दल में वो सभी लोग शामिल हो सकते है जो आम आदमी पार्टी से या तो निकाल दिए गए हो या केजरीवाल से परेशान हो पार्टी छोड़ चुके हो। इस पार्टी में उन लोगो का भी शामिल होना बताया जा रहा है जो केजरीवाल से नफरत है।

जानकारी के अनुसार ये नई पार्टी MCD सहित पंजाब के चुनाव में भी हिस्सा लेगी, जो की 2017 में होने है। गौरतलब है की इस पार्टी के बन जाने के बाद भी स्वराज अभियान संगठन का अस्तित्व बना रहेगा। ये अपनी पूर्व विचारधारा पर लगातार कार्य करेगा।

Posted from WordPress for Android

अलगाववादियों के सुर में बोले सिंधिया, कहा- कश्मीर के लिए हो ‘जनमत संग्रह’ !

0

कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक गलत बयान के कारण विपक्ष के निशाने पर आ गए है। जिसके लिए उन्हें माफ़ी तक मांगनी पड़ी।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया संसद में अपना भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक गलत उर्दू के शब्द का उपयोग कर लिया जिससे उनकी बात का मतलब ही बदल गया। फिर कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ की उन्होंने जिस शब्द का चयन किया है वह पूर्णतः गलत है।

सिंधिया ने अपने भाषण में कहा था की ‘आज कश्मीर की जरूरत है कि रायशुमारी होनी चाहिए। जो वहां जख्म लगे हैं, उन जख्मों को जंजीरों की कड़ाई से नहीं बल्कि इंसानियत से हमें भरना होगा। एक अमन चैन का वातावरण बनाना होगा, उनके द्वार हमें खोलने होंगे, तभी वह चमन हमारे देश में खिल पायेगा।’

सिंधिया ने उर्दू शब्द “रायशुमारी” का उपयोग किया था जिसका मतलब जनमत संग्रह होता है। ऐसे में उनके भाषण का अर्थ निकलता है की कश्मीर में जनमत संग्रह होना चाहिए। वहीँ आपको बता दे की कश्मीर में जमे जकड़े अलगाववादी संगठन भी कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग कर रहे है। ऐसी स्थिति में सिंधिया पर यह भी आरोप लग रहे थे की वे अलगाववादियों की तरह बोल रहे है अथवा उनका समर्थन कर रहे है।

पर आपको बता दे की सिंधिया को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ वैसे ही उन्होंने ट्वीट करके माफ़ी मांगी और कहा की “मेरी ग़लती, मुझे चर्चा के लिए उर्दू का गलत शब्द दिया गया और गलत समझा गया। मैंने कश्मीर में जनमत संग्रह की बात नहीं की। मेरा पूरा भाषण पढ़ें।”

सिंधिया ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिख कर अपने बुधवार के भाषण से ‘रायशुमारी’ शब्द को हटा कर उसकी जगह ‘चर्चा’ लिखने का अनुरोध किया है। और स्पीकर ने इसे मान भी लिया।

मोदी भक्त हुआ जाकिर नाईक, प्रधानमन्त्री की तारीफ के बांधे पुल !

0

विवादित मुस्लिम धर्म गुरु और प्रचारक डॉ जाकिर नाईक का कहना है कि वो हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए मोदी का साथ देने को तैयार हैं। अगर सारे मुस्लिम देश मिल जाएं तो भारत को सुपर पावर बना सकते हैं।

जाकिर नाइक का कहना है कि Modi अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कई मुस्लिम देशों का दौरा किया वो भी महज दो साल के भीतर। जाकिर नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। जाकिर का कहना है कि सिर्फ मोदी ही हिंदू और मुसलमानों के बीच अच्‍छे संबंध स्‍थापित कर सकते हैं।

आपको बता दे की जाकिर नाईक ने ये बयान सऊदी अरब के शहर जेदहा में एक इंटरव्‍यू के दौरान दिया। जाकिर नाइक जेदहा से भारत के एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्‍यू दे रहा था।

जाकिर से जब पूछा गया कि वो मोदी के बारे में क्‍या सोचते हैं तब नाइक का कहना था कि अकेले मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्‍होंने दो साल के भीतर तमाम मुस्लिम देशों का दौरा किया। मुस्लिम देशों और भारत के बीच रिश्‍ते सुधारे। नाइक का कहना था कि अगर मोदी हिंदू और मुस्लिम के बीच रिश्‍ते सुधारने की कोशिश करें तो मैं उनका साथ जरुर दूंगा।

गरीबी रेखा की लिस्ट में पाया गया कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम !

2

Newbuzzindia; कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर लोगो की चर्चा में आ गए है। दिग्विजय सिंह का नाम BPL कार्ड की सूची में आ गया है। जिससे वे विपक्षी दलो के निशाने पर एक बार फिर आ गए है।

BPL की इस लिस्ट में दिग्विजय के साथ साथ उनके विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह और दिवंगत पत्नी आशा सिंह का नाम भी शामिल है। आपको बता दे कि दिग्विजय सिंह के पुत्र राघोगढ़ से विधायक भी है। साथ ही दिग्विजय सिंह राघौगढ़ रियासत के राजा भी है।

इस लिस्ट में नाम आने और इसके उजागर होने पर राघौगढ़ के विधायक और दिग्विजय के पुत्र जयवर्धन सिंह ने आपत्ति भी जताई है तो वहीँ दिग्विजय सिंह ने साफ़ किया है की उनका नाम गरीबी रेखा की सूची में नही है।

Posted from WordPress for Android