Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने चीन को याद दिलाई उसकी औकात..! 

0

Newbuzzindia: एक तरफ जहां गृहमंत्री पाकिस्तान को लताड़ कर आये है तो वहीं दूसरी तरफ देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी चीन को उसकी औकात याद दिलाई है और साफ़ कर दिया की चीन की इतनी औकात नही है कि वह मोदी सरकार में भारतीय सीमा में सड़क का निर्माण कर सके। यह बात पर्रिकर ने लोकसभा में सभी से साझा की। 

रक्षा मंत्री ने स्‍पष्‍ट किया कि पिछले दो साल में चीन ने भारतीय सीमा में किसी भी सड़क का कोई निर्माण नहीं किया है। लोकसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में उन्‍होंने साफ किया कि चीन ने हमारे क्षेत्र में ऐसा कुछ नहीं किया है। मनोहर पर्रिकर ने बताया कि हमने सामरिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण मार्गों की पहचान की है जहां सड़क बनाई जाएगी। 

रक्षा मंत्री ने इसके साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के भारत-चीन बार्डर पर बसे गांवों में बेहतर डिजिटल ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध कराने के सुझाव का भी स्‍वागत किया। गोगाई ने इस इलाके में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का सुझाव दिया है। जाहिर है कि अगर भारत-चीन सीमा पर भारत की ओर से सड़क निर्माण पूरा कर लिया गया तो सामरिक दृष्टि से इसे भारत की जीत माना जाएगा। क्‍योंकि चीन अपने हिस्‍से को काफी डेवलप कर चुका है। जहां उसकी सेना कम समय में ज्‍यादा गोला बारुद के साथ आसानी से पहुंच सकती हैं।

रक्षा मंत्री ने सभी को दी ये जानकारियां-                           रक्षा मंत्री के अनुसार भारत-चीन सीमा पर कुल 73 महत्वपूर्ण मार्ग है। जिनमे से 61 मार्गो की 3417km की सड़कें बनाने की जिम्मेदारी बीआरओ को दे चुके थे, जिसमे से 22 मार्गो का काम हो चूका है। शेष 39 मार्गों के निर्माण के 2018 से 2020 के बीच हो जायेगे। 

रामदेव पर टिप्पणी करना दिग्विजय सिंह को पड़ा भारी, कोर्ट ने जारी किया वारंट !

0

Newbuzzindia: राजनीति में विपक्षियों को निशाना बनाना और उन पर टिपण्णी करना एक जरुरी काम जैसा है, अथवा कहे की यही राजनीति है। पर कई बार राजनीति में यह चाल उलटी भी साबित हो जाती है।

मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव का है। बिहार के वैशाली व्यवहार न्यायालय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला योग गुरु बाबा रामदेव पर कथित टिप्पणी का है जिसे लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। जिसमे अपर मुख्य दंडाधिकारी की ओर से दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया है।
यह है मामला-

इंदौर की एक सभा में बाबा रामदेव के खिलाफ आग उगलते हुए कहा था कि चूंकि बालकृष्ण बाबा रामदेव के सहयोगी है और बाबा रामदेव के सभी राज जानते हैं ऐसे में सीबीआई से बचने के लिए बाबा रामदेव अपने सहयोगी बालकृष्ण की हत्या करवा सकते हैं। इस संबंध में भाजपा नेता और रामदेव बाबा के समर्थक अजीत कुमार सिंह ने 07 अगस्त 12 को सीजेएम कार्ट में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर मुकदमा ठोका था। 

संसद में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- खाना खाने नही गये थे पाकिस्तान, जो करना था कर आए! 

0

Newbuzzindia: देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल ही पकिस्तान को लताड़ कर वापस देश लौटे है। उन्होंने आज संसद के दोनों सत्रों राज्यसभा और लोकसभा में पाकिस्तान का वृतांत सभी को बताया।

गृहमंत्री ने कहा कि, वे पाकिस्तान खाना खाने नही गये थे, उन्हें जो करना था वे कर चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के गृहमंत्री की ओर से एक भोज का आयोजन कराया गया था, पर भोज से पहले ही खुद पाकिस्तान के गृहमंत्री अपनी कार में बैठ कर चले गए। ऐसी स्थिति में गृहमंत्री वहां से बिना भोजन किये स्वदेश लौट आये।
आपको बता दे की राजनाथ सिंह पाकिस्तान में आयोजित सार्क देशों के गृह्मन्त्रियों की बैठक में शामिल होने गये थे। 

AAP के विधायक ही केजरीवाल पर पड़ेंगे भारी, MLA ने कहा-केजरीवाल को जल्द कर दूँगा ‘बेनकाब’ !

0

Newbuzzindia: दिल्ली के पूर्व मंत्री औए आम आदमी पार्टी के विधायक आसिम अहमद खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बुधवार के दिन कई आरोप लगाए है और कहा की ‘मैं जल्द ही केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा।’

खान ने केजरीवाल पर आरोप लगाया की केजरीवाल उनके परिवार को झूठे मामलों में फ़साने की कोशिश में लगे हुए है। खान ने कहा, “मैं बहुत कुछ जानता हूं जिससे उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। यही वजह है कि वह मुझको चुप करने के लिए मेरे परिवार के सदस्यों को फंसा रहे हैं। लेकिन, मैं शीघ्र उन्हें बेनकाब कर दूंगा।’
अहमद खान का कहना है ‘यह केजरीवाल और उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि उनकी लड़ाई मुझसे है और उन्हें मेरे परिजनों को झूठे मामलों में नहीं फंसाना चाहिए। केजरीवाल को उनके परिजनों को इस झगड़े में शामिल नहीं करना चााहिए।’
आपको बता दे की केजरीवाल पर आसिम अहमद खान ने पहली बार आरोप नही लगाये हाउ, इसके पहले भी कई बार वे केजरीवाल को घेर चुके है। वहीँ खान को भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था।

मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह ने हिन्दू कौम को बताया ‘हिजड़ा’

0

Newbuzzindia: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सबसे ज्यादा विवादित बयान देने वाले नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है जिससे राजनीति में हलचल मच गयी है। इस बार गिरिराज सिंह का एक विडीओ सामने आया जिसे कोबरा पोस्ट डॉट कॉम ने पोस्ट किया है। इसमें गिरिराज सिंह हिंदुओं को हिजड़ा कहते दिखाई दे रहे हैं । वे किसी एक हिन्दू के बारे में नहीं बल्कि पूरी हिन्दू कौम को हिजड़ा बता रहे हैं । वीडियो में गिरिराज सिंह अपने पास मौजूद लोगों को एक धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ उकसाते साफ़ नज़र आ रहे हैं ।
यह वीडियो मंगलवार को कोबरापोस्ट डॉट कॉम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें गिरिराज सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि “हिंदू जैसा हिजड़ा तो कोई कौम ही नहीं है ।” 
गिरिराज सिंह यह भी कहते नजर आये की ‘ यदि हिन्दू होता तो क्या पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग पाते ! एक एक ढेला मारकर मार डालते। कुछ लड़के हैं जिनके पास सेंटिमेंट है, अभी कुछ लोग जीवित हैं जिनके पास सेंटिमेंट है। देश में केवल 20 प्रतिशत लोग हैं जिनके पास सेंटिमेंट है । वो आगे कहते हैं कि अगले 20 सालों में हिंदुओं की और दुर्गति होगी ।’
गिरिराज सिंह ने हिंदुओं की दुर्गति को लेकर कहा कि ” हिंदू को अभी क्या हुआ है, अभी 20 साल बाद देखिए जब उसकी दुर्गति होगी…जब इनकी बेटी को ले जाएगा तो हम गाली देंगे, जब हमारी बेटी को ले जाएगा तो ये गाली देंगे, जब उनकी बेटी को ले जाएगा तो ये गाली देंगे, जब वो दिन आएगा उस दिन हिंदू को एहसास होगा कि…”
गिरिराज ने आरा की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि “भोजपुर के आरा में 28 दुकानों को दिनदहाड़े किरासन छिड़ककर आग लगा दिया, पुलिस के सामने. सात घर वहां बड़ा-बड़ा हिंदू का था लेकिन कोई निकलकर बाहर नहीं आया। ”
आपको बता दे की गिरिराज सिंह ने ऐसा बयान पहली बार नही दिया है। गिरिराज सिंह हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर विवादित बयान देते रहते है और चर्चा में छाए रहते है। 

महबूबा ने अलगाववादियों को लगाई फटकार, कहा- अलगाववादी नही चाहते कश्मीर का विकास !

0

Newbuzzindia:   पीडीपी और बीजेपी के साथ सत्ता में भागीदार महबूबा मुफ़्ती ने अलगाववादियों को करारा जवाब दिया है, उन्होंने कहा क़ि कोई भी  अलगाववादी कश्मीर का विकास नही चाहते,अपने बच्चों को तो विलायत पढ़ाने भेज देते है कश्मीर के नोजवानों को अनपढ़ रखना चाहते हैं ताकि वे उनकी पत्थर सेना में भाग ले सके,राजनीति की दृष्टी से इसे कश्मीर के लिए महवपूर्ण माना जा रहा है |

अभी तक कश्मीर में ऐसा बयान पहली बार किसी मुख्यमंत्री को तरफ से आया है जिसने की अलगाववादियों पर करारा प्रहार किया है  , इससे हम अनुमान लगा सकते है कि कश्मीर में जो आतंकवाद को समर्थन करने वाले गुटों के होसले जरुर पस्त होंगे ,आखिर कश्मीर को भी अलगाववाद से अभी तक कुछ हासिल नही हुआ है और हिंसा ही बड़ी है इन नेताओ ने घाटी में मज़हब के नाम पर जितने दंगे करवाये जितना देश के प्रति भड़काया है,खुद सियासी रोटी सकते रहे और उसी आग से कश्मीर के युवाओं की ज़िन्दगी को राख में तब्दील किया है।.                                      (story by- Shubham Sahu)

MODI के लिए कभी उतारे थे इस अभिनेत्री ने कपड़ें, अब थामा NCP का दामन !

0

Newbuzzindia: राजनीति और फ़िल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाने के लिए लोग क्या क्या नही करते है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री मेघना पटेल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किया था। मेघना ने मोदी को सपोर्ट करने के लिए कपड़ें उतारकर फोटोशूट तक करवाया था। और इसी वजह से वे ख़ासी चर्चा में आ गयी थी। उस वक़्त मेघना मोदी की कट्टर समर्थक थी। 

एक बार फिर मेघना पटेल चर्चाओं में आ गयी है और इसका कारण आधिकारिक तौर पर राजनीति में आना है। मेघना  NCP में शामिल हो गयी है। गुजरात के बडोदरा में प्रफुल्‍ल पटेल की मौजूदगी में मेघना पटेल ने एनसीपी का दामन थामा। 
इस मौके पर प्रफुल्ल पटेल मेघना की तारीफ करते नजर आये और उन्होंने कहा कि वो एक अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने दक्षिण भारतीय फिल्‍मों समेत कई फिल्‍मों में काम किया लेकिन, अब वो एनसीपी का भी हिस्‍सा हैं।    
कौन है मेघना पटेल

मेघना पटेल ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। मेघना ने साल 2007 में आई फिल्म राजा ठाकुर में काम किया था। जो बाद में सुपर हिट हुई थी। साल 2009 में मेघना ने भोजपुरी फिल्म हमार गांव, हमार देश में भी काम किया था। जबकि 2010 में घर आजा परदेशी नाम की भोजपुरी फिल्‍म में काम किया था। इसके अलावा मेघना ने दक्षिण भारतीय फिल्‍मों और टीवी सीरियल्‍स में भी खूब काम किया है। जल्‍द ही वो हिंदी फिल्‍मों में भी आपको नजर आएंगी।

मोदी खो बैठे है अपना मानसिक संतुलन: आम आदमी पार्टी !

0


Newbuzzindia: नई दिल्ली |आम आदमी पार्टी के नरेला विधानसभा सीट से विधायक शरद चौहान की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर बिफर गयी है। और सीधे तौर पर मोदी से कहा है की क्या मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है ? 
आम आदमी पार्टी ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या विरोध और प्रतिशोध की भावना रखने वाले आदमी के हाथ में देश सुरक्षित है ? वही आप नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपना पूरा समय अपने राजनीतिक विरोधियों को फंसाने की योजना बनाने में लगाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि मोदी का संबंध केवल राजनीतिक उत्पीड़न से है।
आम आदमी पार्टी के नेता ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं। क्या हम इस बात पर भरोसा कर सकते हैं कि देश का प्रशासन ऐसे व्यक्ति के हाथ में हो जो अपना पूरा समय अपने राजनीतिक विरोधयों को फंसाने की योजना बनाने में लगाता है। क्या ऐसा व्यक्ति देश को चलाने के लिए मनोवैज्ञानिक और मानसिक रूप से फिट है।’
खेतान ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘जिस तरह नरेंद्र मोदी राजनीतिक प्रतिशोध से अपनी सरकार चला रहे हैं वह देश के लिए खतरनाक है। वह चरणबद्ध तरीके से अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहे हैं, चाहे वह :गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी: प्रदीप शर्मा या अन्य या आप विधायकों या दिल्ली में आप सरकार के खिलाफ कार्रवाई हो।’
आपको बता दे की नरेला विधानसभा सीट से विधायक शरद यादव 12 वे विधायक है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

समाज के ख़ास वर्ग से मुसलमानों को बचाने के लिए बनना चाहिए SC-ST एक्‍ट जैसा कानून !

0


Newbuzzindia: जिस तरह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को लोगो के उत्पीड़न से बचाने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम बनाया गया है उसी तरह मुसलामानों को समाज के एक खास वर्ग से बचाने के लिए भी एक एक्ट बनाना चाहिए, जिससे मुसलमान अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। यह बात समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबु आजमी ने कही है। 
आजमी ने कहा कि ‘उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की तर्ज पर एक ऐसा ही कानून मुसलमानों के लिए भी बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे समाज के कुछ खास वर्ग के हाथों उत्पीड़न और उनकी अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करते हैं।’
इसी दौरान उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधा और उनके राज ठाकरे द्वारा कहे गए बयान का भी विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अधिनियम रद्द कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह असंवैधानिक है।

आजमी ने यह भी कहा कि ‘मुसलमानों और धार्मिक प्रमुखों को आईएस की निंदा करनी चाहिए क्योंकि यह आतंकवादी संगठन इस्लाम के लिए धब्बा है और वह इस धर्म की छवि खराब कर रहा है।’

भारी विरोध के बाद आनंदी बेन पटेल ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा..!

0


Newbuzzindia: गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने पार्टी हाइकमान को मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा । आनंदी बेन पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर खत पोस्ट करते हुए कहा है कि इस्तीफ़ा देने का मन उन्होंने 2 महीने पहले बनाया था ।
आनंदी बेन का कहना है कि उन्हें अब “vibrant gujrat” जैसे कार्यक्रम के लिए पर्याप्त समय निकलना है । आनंदी बेन ने लेटर के साथ लिखा है कि “आज मैंने फिर एक बार पार्टी हाई कमान को खत लिखकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से खुद को आजाद करने का निवेदन किया । 
गौतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही आनंदी बेन पटेल का विरोध हो रहा है । पाटीदार आंदोलन के बाद आनंदी बेन पटेल की योग्यता पर भी लोगो ने सवालिया निशान लगा दिए थे । हाल ही में गुजरात में दलितों पर हुए हमले के बाद भाजपा के दलित नेता ने इस्तीफा दिया था । 
देखना होगा की आनंदी बेन पटेल का इस्तीफा अगर मंजूर हो जाता है तो उनकी जगह लेने के लिए पार्टी किसे चुनती है ।