AAP के विधायक ही केजरीवाल पर पड़ेंगे भारी, MLA ने कहा-केजरीवाल को जल्द कर दूँगा ‘बेनकाब’ !

Newbuzzindia: दिल्ली के पूर्व मंत्री औए आम आदमी पार्टी के विधायक आसिम अहमद खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बुधवार के दिन कई आरोप लगाए है और कहा की ‘मैं जल्द ही केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा।’

खान ने केजरीवाल पर आरोप लगाया की केजरीवाल उनके परिवार को झूठे मामलों में फ़साने की कोशिश में लगे हुए है। खान ने कहा, “मैं बहुत कुछ जानता हूं जिससे उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। यही वजह है कि वह मुझको चुप करने के लिए मेरे परिवार के सदस्यों को फंसा रहे हैं। लेकिन, मैं शीघ्र उन्हें बेनकाब कर दूंगा।’
अहमद खान का कहना है ‘यह केजरीवाल और उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि उनकी लड़ाई मुझसे है और उन्हें मेरे परिजनों को झूठे मामलों में नहीं फंसाना चाहिए। केजरीवाल को उनके परिजनों को इस झगड़े में शामिल नहीं करना चााहिए।’
आपको बता दे की केजरीवाल पर आसिम अहमद खान ने पहली बार आरोप नही लगाये हाउ, इसके पहले भी कई बार वे केजरीवाल को घेर चुके है। वहीँ खान को भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles