Newbuzzindia: हिंदूवादी विचारधारा का झंडा बुलंद कर रही मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है । मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित विडियो सामने आया है । विडियो में भाजपा नेता गिरिराज सिंह हिंदुओं पर विवादित बाते बोलते हुए नजर आए है । विडियो के सामने आते ही भाजपा में बवाल मच गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में गिरिराज सिंह कुछ लोगों के साथ एक कमरे में बाथ कर बातें कर रहे है । अपने इस विवादित विडियो में गिरिराज सिंह के रहे है कि “हिंदुओं के जैसी कोई हिजड़ा कौम नहीं है”। अगर हिन्दू होता तो पटना के करगिल चौक पर कोई पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नहीं लगाता, सबको एक-एक ढेला मारकर मार देते ।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कुछ लड़के हैं जिनमें देशभक्ति का सेंटिमेंट है, लेकिन ऐसे लोग सिर्फ 20 फीसदी ही हैं। वह भोजपुर के मामले पर बी बोलते नजर आए।
गिरिराज सिंह ने भोजपुर के मुद्दे पर कहा कि भोजपुर के आरा में दिन दहाड़े आग लगा दी गई, जब कि वहां आस पास सब हिंदू के गांव थे कोई निकल के सामने नहीं आया।
ऐसा पहली बार नही हुआ है कि गिरिराज सिंह ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी धर्मांतरण, लव जिहाद, पाकिस्तानी स्कूल पर हमले, जेएनयू और बीफ के मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं।
