मोदी खो बैठे है अपना मानसिक संतुलन: आम आदमी पार्टी !


Newbuzzindia: नई दिल्ली |आम आदमी पार्टी के नरेला विधानसभा सीट से विधायक शरद चौहान की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर बिफर गयी है। और सीधे तौर पर मोदी से कहा है की क्या मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है ? 
आम आदमी पार्टी ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या विरोध और प्रतिशोध की भावना रखने वाले आदमी के हाथ में देश सुरक्षित है ? वही आप नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपना पूरा समय अपने राजनीतिक विरोधियों को फंसाने की योजना बनाने में लगाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि मोदी का संबंध केवल राजनीतिक उत्पीड़न से है।
आम आदमी पार्टी के नेता ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं। क्या हम इस बात पर भरोसा कर सकते हैं कि देश का प्रशासन ऐसे व्यक्ति के हाथ में हो जो अपना पूरा समय अपने राजनीतिक विरोधयों को फंसाने की योजना बनाने में लगाता है। क्या ऐसा व्यक्ति देश को चलाने के लिए मनोवैज्ञानिक और मानसिक रूप से फिट है।’
खेतान ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘जिस तरह नरेंद्र मोदी राजनीतिक प्रतिशोध से अपनी सरकार चला रहे हैं वह देश के लिए खतरनाक है। वह चरणबद्ध तरीके से अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहे हैं, चाहे वह :गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी: प्रदीप शर्मा या अन्य या आप विधायकों या दिल्ली में आप सरकार के खिलाफ कार्रवाई हो।’
आपको बता दे की नरेला विधानसभा सीट से विधायक शरद यादव 12 वे विधायक है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles