Newbuzzindia: उरी अटैक के बाद से ही भाजपा और मोदी सरकार को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां देश की जनता, सरकार से बदले की मांग कर रही है तो वहीँ दूसरी ओर विपक्षी राजनितिक दल भी भाजपा सरकार और मोदी को घेरने में लगी हुई है।
कांग्रेस का गुस्सा भी उरी अटैक के लेकर मोदी सरकार पर फुटा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र में अब तक जितनी भी सरकारें आईं, उनमें यह सबसे कमजोर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार गलतियों पर गलतियां करती जा रही है।
मनीष तिवारी ने कहा, सरकार एक के बाद एक गलती कर रही है। सरकार को पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए तो इसके बदले में सरकार उसकी जनता को सलाह दे रही है। विपक्ष होने के नाते हम सरकार की हर गलत नीति और कार्य का विरोध करेंगे।
कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर भी सरकार को घेरा और कहा, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने फ्रांस से एक राफेल विमान 725 करोड़ रुपए में खरीदने का करार किया था। लेकिन, मोदी सरकार ने उस सौदे को रद्द कर एक नया सौदा किया जिसके अनुसार एक विमान का मूल्य 123 प्रतिशत बढ़कर करीब 1600 करोड़ रुपए हो गया।






