Newbuzzindia: कुछ ही दिनों में युवाओं के दिल पर राज करने वाला गेम ‘पोकेमोन’ पर इस्लाम धर्म के संरक्षकों ने तलवार लटका दी है।
बरेली की आलहजरत दरगाह ने ‘पोकेमोन’ गेम के खिलाफ फतवा जारी करते हुए कहा है कि ‘पोकेमोन इस्लाम धर्म के खिलाफ है। पोकेमोन शैतानों को बढ़ावा देता है साथ ही यह इबादत में खलल भी डालता है। पोकेमोन से जान का भी खतरा होता है।’
जानकारी के अनुसार ये फतवा बरेली के आलहजरत दरगाह के मुफ़्ती सलीम नूरी ने जारी किया है जिससे पोकेमोन की प्रतिष्ठा और वैश्विकता पर असर पड़ सकता है।
आपको बता दे की पोकेमोन के लांच होने के दो दिन में ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिसके बाद से यह पूरे विश्व में ख़ासा फ़ेमस हो गया और उसके बाद ही पोकेमोन खेलते हुए कई लोगो की जान जाने की खबरें भी आई थी।
