मोदी और संघ के लोग सिर्फ नफ़रत फैलाते है- राहुल गांधी

Newbuzzindia: यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस और राहुल गांधी किसी भी तरह की चूक करने से बच रहे है तो वही केंद्र और संघ को लगातार निशाना लगाने से भी पीछे नही हट रहे है। राहुल गांधी पूरी तरह से वोटर और किसानों को रिझाने में लगे हुए है।

राहुल गांधी शुक्रवार को एक किसान रैली को संबोधित करने के लिए लखनऊ पहुचे थे। मंच पर पहुचने के साथ ही उन्होंने संघ और भाजपा को अपने निशाने पर ले लिया और उनके एक एक कार्य किसानों को गिनाने लगे।

राहुल गांधी के कहा, आरएसएस और मोदी सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते है। वे देश में शांति नही चाहते। उन्होंने कहा देश की जनता त्रस्त है प्रधानमंत्री मस्त है। वहीँ राहुल गांधी ने कांग्रेस का दामन थामते हुए कहा कि कांग्रेस देश में शांति और भाईचारा कायम करने के लिए लड़ेगी।

आपको बता दे की राहुल गांधी पहले वीवीआईपी गेस्ट हाउस में शिया और सुन्नी धर्मगुरुओं से मिले और उसके बाद अलीगंज में दलित छात्रों से भी मुलाकात की।img_20160924_110623

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles