Home Tags States

Tag: States

केजरीवाल करवा रहे है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की ‘जासूसी’ , FIR हुयी दर्ज !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | दिल्ली में सियासी जंग आये दिन नया मोड़ ले रही है। ये जंग सीधे तौर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के प्रधानमन्त्री अरविन्द केजरीवाल के बीच हो रही है।  इस जंग से दिल्ली ही नही समूचे देश की राजनीती में भूचाल आ गया है। इस मामले में फिर एक नई बात सामने आई है।

‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके विधायक, प्रधानमन्त्री की जासूसी करवा रहे है और उनके फोन भी टैप करवा रहे है।’ यह कहना है भगत सिंह क्रांति सेना के चीफ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का।

इस सन्दर्भ में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली पुलिस में FIR भी दर्ज करवाई है जिसमे अरविन्द केजरीवाल के साथ AAP विधायक कपिल मिश्रा का भी नाम है। बग्गा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा को एक शिकायत भी सौपी है जिसमे इस गंभीर गंभीर मुद्दे को लेकर पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

क्या है मामला-
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही AAP विधायक कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि, ‘पीएमओ ने एलजी को निर्देश दिए है और एलजी ने एसीबी चीफ को निर्देश दिया है कि कपिल मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।‘ इस ट्वीट के आधार पर ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल और उनके विधायक पर मामला दर्ज करवाया है।

Posted from WordPress for Android

निशाने पर आये रामदेव, जब पतंजलि देशी घी में निकला ‘रबड़ का दस्ताना’

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | देश में स्वदेशी प्रोडक्ट्स की सबसे बड़ी रेंज उतारने वाली वैश्विक कंपनी पतंजलि एक बार फिर लोगों के बीच बातचीत का विषय बन गयी है।

बाबा रामदेव के पतंजलि देशी घी में रबड़ का दस्ताना मिलने की खबर से पतंजलि के प्रोडक्ट उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया है तो वहीँ, बाबा रामदेव पर राजनीती गरमाने की आशंका भी जताई जा रही है।

दरअसल, एसईसीएल में कार्यरत कर्मचारी यशवंत अंडस्कर ने दिल्ली के बुधवारी बाज़ार से पतंजलि का देशी घी ख़रीदा। यह उन्होंने अंकल जी डेली नीड्स नाम की दूकान से ख़रीदा था। घर पहुचने पर जब यशवंत ने घी का पैकेट खोला तो उन्हें घी के साथ साथ पैकेट में हाथ में पहनने का दस्ताना भी मिला।

जब घी के पैकेट को लेकर यशवंत दुकानदार के पास पहुचे तो, दुकानदार ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि, यहाँ इसकी पैकिंग नही होती।

आपको बता दे कि जो दस्ताना घी के पैकेट से निकला है उसका उपयोग आम तौर पर अस्पतालों में डॉक्टरों के द्वारा इन्फेक्शन को रोकने के लिए किया जाता है।

Posted from WordPress for Android

अजय माकन ने कांग्रेस को किया शर्मसार, पार्टी के ही दलित कार्यकर्ता को दी अश्लील गाली, FIR हुयी दर्ज !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | कांग्रेस में एक तो पहले से ही उथल पुथल मची हुयी है। इसके बाद भी कांग्रेसी नेता अपने रवैये में किसी तरह का बदलाव नही ला रहे है। कुछ न कुछ ऐसा कर देते है जिससे नेता के साथ साथ कांग्रेस पर भी ऊँगली उठने लगे।

ताज़ा मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन से जुड़ा है। अजय माकन की एक हरकत से वे विपक्ष के निशाने पर आ गए है और उन्होंने कांग्रेस को भी मुश्किल में डाल दिया है।

दरअसल कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता धर्मपाल नटखट ने रविवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी और ये शिकायत भी की कि उनके बेटे की मौत पर किसी कांग्रेसी नेता ने उनकी सुध नहीं ली। राहुल ने इसपर अजय माकन से धर्मपाल से बात करने को कहा।

धर्मपाल के मुताबिक, जब उनकी बात अजय माकन से हुयी तो माकन ने उन्हें गन्दी गन्दी अश्लील गालिया दी। धर्मपाल ने ये भी बताया कि उन्हें लगातार फोन आ रहे है और कहा जा रहा हैं कि अब यदि उन्होंने पार्टी कार्यालय में कदम भी रखा तो उन्हें जमुना नदी में फिकवा देंगे।

इसी मुद्दे पर धर्मपाल ने सवाल उठाते हुए माकन पर निशाना साधा और कहा कि माकन ने मुझे इसलिए गाली दी क्योंकि मैं दलित हूँ।

Posted from WordPress for Android

‘कैराना पलायन’ और ‘मथुराकांड’, सपा नेताओं की देन है ! सपा राज में गुंडे चला रहे सरकार !

0

#Newbuzzindia/लखनऊ | कैराना पलायन मामला तुल ले चूका है। इससे राजनीती गरमा गयी है। जहाँ एक ओर कुछ समय पहले सभी दल भाजपा को निशाना बना रहे थे। वहीँ सच्चाई आने के बाद भाजपा ने भी सपा और बसपा पर हमला करना शुरू कर दिया है।

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कैराना मामले पर मीडिया और भाजपा द्वारा सामने लाई गई सच्चाई के बाद सपा में खलबली मची हुई है।

यूपी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी प्रेसवार्ता में श्री मोर्या ने कहा कि “समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधी थाने और गुंडा जिला चला रहे हैं। भाजपा और मीडिया द्वारा कैराना घटना का सच बताने के बाद भी सरकार सच्चाई से मुंह छिपाती रही। मथुराकांड भी सरकार की लापरवाही और सपा के नेताओं की देन है। ऐसी हर घटना का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती रहेगी।”

इस मौके पर मौर्या ने सपा सरकार में कानून व्यवस्था को भी ख़राब बताते हुए कहा कि, “यूपी के हालात खराब हैं। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रहीं हैं। घटनाओं को गंभीरता न लेना प्रदेश सरकार की आदत सी बन गई है। यही वजह है कि भाजपा और मीडिया ने जब कैराना घटना की सच्चाई को लाने का प्रयास किया तो उसे नकारने की कोशिशें होती रहीं।”

कैराना की घटना पर बोलते हुए श्री मौर्या ने जवाब देते हुए कहा कि “कैराना और मथुराकांड जैसी प्रदेश में होने वाली हर घटना का विरोध भाजपा करती रहेगी।”

Posted from WordPress for Android

क्रॉस वोटिंग पड़ी महँगी, जब कांग्रेस ने 6 विधायकों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

0

#Newbuzzindia/लखनऊ | जहाँ एक तरफ कांग्रेस की छवि लगातार गिर रही है तो वहीँ कांग्रेसियों का कांग्रेस छोड़कर जाना भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला ले लिया जिसमे उसने अपने उत्तरप्रदेश के 6 विधायकों को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है।

दरअसल, संजय जयसवाल, माधुरी वर्मा, विजय दुबे, मोहम्मद मुस्लिम, दिलनवाज खान, काजिम अली खान पर उत्तरप्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगा था। इनमे से तीन पर समाजवादी पार्टी को वोट देने का आरोप था तो तीन पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने का।

इन 6 विधायकों के निष्कासन को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। मैंने सख्त कार्रवाई करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को रिकमेंड किया है।

Posted from WordPress for Android

लोकतंत्र का उड़ा मजाक ! जब इस नेता ने दी धमकी, कहा “वोट नही दिया तो, घर से उठा लूंगा बेटी !”

0

#Newbuzzindia/बागेश्वर | हमारा देश को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। यहाँ हर तरफ लोकतन्त्र को सर्वोपरि माना जाता है। पर इसी लोकतंत्र का मजाक उस वक़्त उड़ जाता है जब कोई इसकी अवहेलना करता है और अपने आप को लोकतंत्र से बड़ा मानने लगता है।

ऐसा ही मामला उत्तराखंड के बागेश्वर में मटिला जिला पंचायत उपचुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी का है जिसने एक मतदाता को वोट नही देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली, साथ ही उसकी बेटी को घर से उठा लेने की बात भी कही।

इस नेता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका है। जिससे इस नेता की हरकत पूरी तरह लोगों के बीच आ गयी है। इस ऑडियो में नेता ने एक व्यक्ति को धमकी के साथ साथ अश्लील गाली गलौच भी की।

आपको बता दे कि ये ऑडियो मतदान से पहले का था। इस मामले को भाजपा ने भी तुल दिया है। और स्थानीय एसडीएम से मामले की जाँच की मांग भी की।

Posted from WordPress for Android

“कांग्रेस सत्ता में आई तो एक महीने में ख़त्म होगा नशे का कारोबार” – राहुल गाँधी

0

Newbuzzindia राहुल गांधी ने बढ़ते नशे के कारोबार और राज्य सरकार की अनदेखी पर  पंजाब सरकार को घेरा और खरी खरी सुनाई। राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस की ओर से पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे की बढ़ती समस्या को लेकर जालंधर में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुचे थे। इसी दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, पंजाब को बचाने के लिए हम सबको मिल कर लड़ाई लड़नी होगी। बिना लडे़ अपराध और नशे से मुक्ति नहीं मिल सकेगी, क्योंकि अकाली नेताओं के संरक्षण में यहां यह सब हो रहा है।

 

राहुल गांधी ने आगे कहा की

राहुल ने कहा कि, पंजाब में नशे का कारोबार राज्य सरकार के संरक्षण में बढ़ा है। राहुल कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो एक महीने में नशे का कारोबार खत्म कर देगी।

इस बीच राहुल गाँधी ने राज्य सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि, पंजाब में आप केवल एक व्यापार आसानी से कर सकते हैं और वह है नशे का कारोबार, क्योंकि सरकार में शामिल लोगों के संरक्षण में यह फूलफल रहा है। राहुल ने कहा, यहां की पुलिस लाचार है अक्षम नहीं। जो पुलिस आतंकवाद पर जीत हासिल कर सकती है वह नशे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर सकती है।

 

Exclusive: आम आदमी अरविन्द केजरीवाल के 10 बड़े झूठ, जिन्हें जान कर आप रह जाएंगे हैरान !

0

#NEWBUZZINDIA | दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कर्ता-धर्ता श्री अरविन्द केजरीवाल जी राजनीति में आने से पहले ही अपनी एक पहचान बना चुके थे। कभी भ्रष्टाचार को लैकर तो कभी लोकपाल के लिए। इसके बाद राजनीति में भी अच्छी जगह बना ली ।इसी दौरान केजरीवाल ने अनेकों वादे भी किये, जो बाद में झूठे साबित हो गए।

कहा जाता है कि अरविन्द केजरीवाल का झूठ से नाता तो बहुत पुराना है, तो इन्ही झुठो में से ऐसे बड़े झूठ, जिनके दम पर अरविन्द केजरीवाल के पब्लिसिटी तो पायी ही साथ ही राजनीती में जगह भी बनाई-

1• अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि वे कभी कांग्रेस-भाजपा का साथ देंगे और न ही लेंगे। पर पहले ही चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

2• चुनाव से पहले अरविन्द केजरीवाल ने कहा था दिल्ली में उसकी सरकार बनते ही 15 दिनों के भीतर जनलोकपाल बिल पास कराया जायेगा , ऐसा कुछ भी नहीं किया गया | वो यह बोल कर पीछे हट गए की भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अंतर्गत वह दिल्ली विधान सभा में यह विधेयक पास नहीं कर पा रहे | सच्चाई तो यह है की यह दिशानिर्देश बहुत पहले दिया जा चूका था ; अतः अपने झूठे वादे करते समय केजरीवाल को इस निर्देश के बारे में भली भाँती ज्ञात था, फिर भी मात्र वोल लेने के चक्कर में सभी को झूठ बोला |

3• अरविन्द केजरीवाल ने मुस्लिमों को लिखे पत्र में कहा था कि इनकम टैक्स ऑफिसर है, पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया की वो ऐसे किसी पद पर कभी नहीं थे।

4• केजरीवाल ने कहा की वह भ्रष्ट और अपराधियों को टिकट कभी नहीं देंगे, लेकिन खुद केजरीवाल पर 9 अपराधिक मामले है। आम आदमी पार्टी ने कुल 44 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जिनके खिलाफ आपराधिक मामले थे।

5• दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल जी ने कहा था की वो और उनकी पार्टी के नेता सरकारी निवास नहीं लेगे। लेकिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने खुद से एक पत्र भेजा और 5 कमरों वाले दो बंगलो के आवंटन के लिए अनुरोध किया।

6• श्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें किसी भी तरह की वीआईपी सुरक्षा से परहेज है। पर अब आप देख सकते है, केजरीवाल ज़ेड सिक्यूरिटी लिए घूमते है।

7• केजरीवाल ने कहा था कि 2014 लोकसभा चुनाव में किसी भी विधायक को सांसद का टिकट नही मिलेगा और न ही कोई विधायक, सांसद बनेगा। पर इसके बाद भी आप देख सकते है कि केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव लड़ा।

8• श्री केजरीवाल ने कहा था कि तीन महीनों में अंजलि दमानिया , भूषण, मंयक गांधी के भ्रष्टाचार की जांच करके रिपोर्ट दूंगा। पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।

9• अरविन्द केजरीवाल के अनुसार वे मुख्यमंत्री से बढ़कर आम आदमी है, उनसे कोई भी मिल सकता है। पर आपको बता दे की इस आम आदमी से मिलने के लिए किसी आम आदमी को 10,000 रुपये खर्च करना पड़ता है।

10• श्री केजरीवाल ने कहा था कि, यदि अन्ना हजारे आम आदमी पार्टी से अलग हो जाते है तो वो खुद भी पार्टी से हट जायेगे। इसके बाद क्या हुआ आप जानते ही है।

Posted from WordPress for Android

Big News: UP में मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय, योगी आदित्यनाथ होंगे भाजपा का चेहरा

0

#newbuzzindia/UP | उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव में विजय पाने के लिए अभी से सभी राजनैतिक दलों ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। उत्तरप्रदेश का चुनाव, अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक भयावक होता है। यूपी पर विजय पाना, दिल्ली की गद्दी पाने जैसा है। इसलिए यहाँ हर दाल चाहता है की उसकी पार्टी की जीत हो।

ऐसे में भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। भाजपा ने अपनी सभाये शुरू कर दी है तो वहीँ दूसरे दाल भी वहुनाव की तैयारी में जुट गए है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसे बनाया जाए।

इस बात से तो बीजेपी ने पर्दा भी उठा दिया है और आखिरकार तनातनी ख़त्म करते हुए योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान सौपने का विचार बना लिया है।

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बीजेपी कोर कमेटी और आरएसएस के बीच गुपचुप तरीके से एक बैठक हुई। जिसमें मोदी की पसंद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जगह गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई है। जिसका ऐलान बीजेपी जल्द ही करने वाली है।

जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत की बात से मोदी भी सहमत नजर आए। संघ किसी भी हालत में नहीं चाहता था कि यूपी में बीजेपी का चेहरा योगी आदित्यनाथ के अलावा कोई दूसरा बने। साथ ही बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेता भी संघ की बात से सहमत नजर आए। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने को हरी झंडी दिखा दी।

चुनाब के इस रण में अब देखना यह होगा कि बीजेपी कितनी जल्द योगी आदित्यनाथ को बीजेपी की तरफ से यूपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का ऐलान करती है और क्या एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस का हिंदुत्व का यह दांव सही साबित हो पाता है कि नहीं?

JNU विवाद: कन्हैया-केजरीवाल फंसे, CBI जाँच से खुलासा; नारेबाजी की वीडियो थे असली !

0

#newbuzzindia/New Delhi | JNU विवाद एक ऐसा मुद्दा बन गया है जो रोज  नए मोड़ ले रहा है। अभी कुछ दिनों से यह मुद्दा थोडा शांत हुआ ही था कि फिर एक नया खुलासा हो गया है, जिससे JNU विवाद फिर से उभर कर सामने आया है।

CBI की जाँच में, देशविरोधी नारेबाजी करने वाली वीडियो असली पायी गयी और और CBI की ओर से कहा गया है कि इस वीडियो से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नही की गयी है।

दरअसल, JNU विवाद के समय मुख्या रूप से 4 वीडियो सामने आये थे जिन्हें केजरीवाल सरकार ने जाँच के लिए हैदराबाद भेज था और वहां की रिपोर्ट के अनुसार दो वीडियो से छेड़छाड़ की गयी थी।

पर सीबीआई की नई रिपोर्ट से अब JNU मामले में खलबली मच गयी है। अब कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान की मुश्किलें बड़ सकती है। आपको बता दे कि उमर खालिद और अनिर्बान को पहले जेल हो चुकी थी, पर हैदराबाद रिपोर्ट के बाद इन्हें जमानत मिल गयी थी।

सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद केजरीवाल सरकार पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है, क्योकि इससे पूर्व केजरीवाल सरकार के द्वारा करायी गयी जाँच रिपोर्ट के आधार पर ही वीडियो को फर्जी घोषित किया गया था।

वहीँ आपको बता दे कि पुलिस ने भी वीडियो की जाँच करवाई थी जिसके लिए वीडियो को गांधीनगर भेज गया था, उसकी रिपोर्ट में भी सभी वीडियो को सही बताया गया था।

सीबीआई के इस खुलासे के बाद जहाँ कन्हैया, उमर खालिद और अनिर्बान की मुश्किलें बढ़ेगी वहीँ केजरीवाल की राजनैतिक छवि भी ख़राब होने के कयास लगाए जा रहे है।