Home Tags States

Tag: States

‘हमे 10 साल बाद बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला’- अमित शाह

0

#newbuzzindia/कासगंज । उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव आने वाले है। इसको लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। उत्तरप्रदेश का चुनावी रण, अन्य राज्यों की तुलना में अधिक भयावक होगा। इसलिए अभी से ही बीजेपी ने चुनाव की रुपरेखा तैयार कर ली है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश में भाजपा का प्रभाव बनाना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथो लिया साथ ही दोनों की कमियों को जनता को गिनाया भी।

अमित शाह ने कहा कि, ‘हमने एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो बोल सकता है। 10 साल बाद हमे ऐसा  प्रधानमन्त्री मिल पाया है। इसके पहले कांग्रेस ने ऐसा प्रधानमन्त्री दिया था जो यदि बोलता भी तो उसे या तो सोनिया गांधी सुन पाती या राहुल गांधी। जनता तक उनकी आवाज़ नही पहुच पाती थी।’

श्री शाह ने राज्य सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘अखिलेश बाबू ने 5 साल में क्या किया है ? क्या उन्होंने युवाओं को लैपटॉप देने का वादा पूरा किया या उत्तरप्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने लगी?’

इसी बीच शाह ने मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि ‘मोदी यदि विदेश भी जाते है तो वहां की जनता उनका गर्मजोशी से स्वागत करती है। और इस बात की जानकारी पूरी दुनिया को मिलती है।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

बिहार परीक्षा कांड: CM नितीश कुमार के आदेश पर तीनो टॉपर्स के खिलाफ हुयी FIR दर्ज

0

#newbuzzindia | बिहार का चर्चित परीक्षा काण्ड लगातार करवट बदल रहा है। इस काण्ड से बिहार सरकार पूरी तरह सचेत हो गयी है और काण्ड को लेकर सक्रिय भिभो गयी हैं।

बिहार के टॉपर्स रूबी रॉय, सौरभ श्रेष्ठ और राहुल कुमार के खिलाफ, CM नितीश कुमार के आदेश पर सोमवार शाम को FIR दर्ज करवाई गयी। यह FIR  माध्यमिक शिक्षा के निदेशक राजीव रंजन ने दर्ज करवाई है।

तीनो टॉपर्स पर धोकाधडी की धारा420, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दे कि बिहार के 12वीं की टॉपर रूबी राय से इंटरव्यू के बाद इस काण्ड का खुलासा हुआ था, जिसमे रूबी अपना सब्जेक्ट तक नही बता पायी थी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

सावधान ! अब तम्बाकु खाने वाले को नही मिलेगी सरकारी नौकरी

0

#Newbuzzindia/सुमेरपुर । जी हाँ ! अब यदि आपको सरकारी नौकरी करना है तो अपनी आदतों में आपको बदलाव करना होगा। अपने शौक को भी बदलना या भूलना पड़ेगा।

राजस्थान सरकार जल्द ही ऐसे नियम लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत यदि आप तम्बाकू, गुटका इत्यादि का सेवन करते है तो आप नौकरी के लिए अपात्र घोषित कर दिए जाओगे।

इस फैसले के अंतर्गत सबसे पहले डॉक्टरों से सपथ पत्र लिया जाएगा। वहीं सरकार ने ये कदम तम्बाकू व् नशा मुक्ति को लेकर उठाया है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

कांग्रेस के बुरे दिन हुए शुरू, फिर मिला झटका, राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत ने दिया इस्तीफा

0

#newbuzzindia/जयपुर । एक ऐसा समय था जब कांग्रेस देश की सबसे मजबूत और दमदार पार्टी हुआ करती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से मानो कांग्रेस की जड़े ही हिल गयी हो। एक के बाद एक कांग्रेस को झटके लगते रहे, और लगातार कांग्रेस कमजोर पड़ती रही।

एक नया झटका हाल ही में कांग्रेस को लगा है, जिसने कांग्रेस को अंदर तक झकझोर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत ने अपने राजनैतिक जीवन से त्यागपत्र दे दिया है।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

आपको बता दे कि, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को छत्तीसगड़ में मुह की खानी पड़ी थी, वहां के सबसे दमदार नेता ने कांग्रेस से पल्ला झाड़ा था, तो उसी के बाद इस घटना से कांग्रेस पूरी तरह हिल चुकी है।

गुरुदास कामत, 44 साल से कांग्रेस में बने हुए थे, 10 पहले ही उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और इस्तीफा सौपा था, पर इस्तीफे पर कार्रवाई न होने से श्री कामत ने सन्यास की घोषणा कर दी।

वहीं इस मुद्दे पर ये भी कयास लगाए जा रहे है कि, कामत कांग्रेस से इसलिए भी पीछा छुड़ा रहे है कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौपी जायेगी या कांग्रेस की बढ़ती कमजोरी भी एक कारन हो सकती है।

“भाजपा ने अच्छे दिन नही बल्कि विकास को ठप्प करने का काम किया है”- भगोरा

0

“भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता को अच्छे दिन नही बल्कि पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्यों को ठप्प करने का कार्य किया है।” यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बांसवाड़ा डूंगरपुर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने अपने निवास स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भगोरा ने भाजपा पर एक के बाद एक तीर छोड़े। भगोरा ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने आये भाजपा मंत्रियो के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा सरकार की पोल खोल कर रख दी है।

वहीँ भगोरा ने राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियों ने कांग्रेस के 50 वर्ष  और भाजपा के ढाई वर्ष के कार्यकाल पर खुली बहस की चुनौती को स्वीकारते हुए कहा की वे कटारिया से बहस के लिए पूरी तरह तैयार है।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

कार्यकर्ताओं की लगन से कांग्रेस फिर आएगी सत्ता में- डॉ. करणसिंह यादव

0

Newbuzzindia: “यदि कांग्रेस एकजुटता और लगन से कार्य करती है और इसमें कार्यकर्ता पूरी तरह सहभागिता निभाते है तो एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापिस आएगी।” यह बात राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. करणसिंह यादव ने नवगठित जिलाकार्यकारिणी के शुभारम्भ और शपथ ग्रहण समारोह में अलवर में कही।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को खरी खरी सुनाई और कहा कि, यदि कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है तो सभी को स्वयं के काम पर ध्यान देना होगा न कि दूसरे के।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमे जुबेर खाँ, जीआर खटाणा, सकुंतला रावत सहित अनेक दिग्गज लोग मौजूद थे।

भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम पंचायत ने 4 पार्षदों को जाति से निकाला, ठोका 10 हजार जुर्माना

0

जयपुर । राजस्थान के टोंक में स्थित मालपुरा नगर निगम के चार मुस्लिम पार्षदों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के नेता कांग्रेस को वोट नहीं देने पर उनका बहिष्कार कर रहे हैं।

यहां पिछले साल अगस्त में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। चारों पार्षदों ने टोंक जिला प्रशासन से इस बात की शिकायत करने के साथ अपने-अपने परिवारों के लिए सुरक्षा भी मांगी है।

आपको बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में चेयरपर्सन पद पर बीजेपी उम्‍मीदवार की जीत हुई थी। वार्ड नंबर 3 से अकरम खान, वार्ड नंबर 4 नजमा बानो, वार्ड 16 अलमाउल हक और वार्ड 19 से जीते मोहम्म शकीर ने जिला कलेक्‍टर को पत्र लिखा है कि लोगों ने उन्हें चुनाव में जिताया।

लेकिन इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पंचायत बुलाई और चेयरपर्सन (मालपुरा नगर पालिका) पद के लिए कांग्रेस कैंडिडेट को वोट देने का दबाव बनाया।

जब पार्षदों ने इससे इनकार किया तो पंचायत ने उन्‍हें पांच साल के लिए समुदाय से बाहर कर दिया और 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगा दिया। चारों पार्षदों ने कहा कि कुछ लोग उनके परिवार के खतरा बन गए हैं, जिसकी वजह से उन्‍हें मालपुरा के बाहर रहना पड़ा रहा है। चारों पार्षदों ने पत्र में कलेक्‍टर से पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रेखा गुप्‍ता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने शिकायत मिलने की बात को स्‍वीकार किया। उन्‍होंने कहा, ‘मैं अभी टोंक में नहीं हूं। अगर हम इस मामले में कुछ कर सकते हैं तो जरूर करेंगे।’ पंचायत की ओर से पार्षदों को एक पत्र भी भेजा गया है।

इसमें लिखा गया है कि चारों पार्षदों को तीन दिन के भीतर इस्‍तीफा दे देना चाहिए और इन पर 10,000 रुपए का जुर्मान लगाया जाता है। दूसरी ओर कांग्रेस भी चारों पार्षदों के खिलाफ एक्‍शन लेने की बात कर रही है। उसका कहना है कि ये चारों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन पार्टी कैंडिडेट को वोट नहीं दिया।

#NewBuzzIndia #NewBuzzMedia