Home Tags States

Tag: States

शिवसेना हुयी मोदीमय, ‘जोरदार मोदी’ कह कर की तारीफ़

0

image
Newbuzzindia.com

#newbuzzindia/मुम्बई | भाजपा की महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना का रुख इस बार बदला है। जहाँ हर बार शिवसेना मोदी और भाजपा सरकार की योजनाओ और खुद सरकार की अवहेलना करती नजर आती है वहीँ इस बार शिवसेना के सुर बदले हुए लग रहे है, शिवसेना भी मोदीमय होती दिखाई दे रही है।

दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय पृष्ठ पर एक वृहद आलेख छापा गया, जिसका शीर्षक ‘जोरदार मोदी’ करके दिया गया है। इसमें मोदी की जमकर तारीफ की गयी है।

शिवसेना ने यह भी लिखा है कि, भले ही हिन्दुस्तान की राजनीति कांग्रेसमुक्त हो रही है लेकिन अमेरिकन कांग्रेस के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने जोरदार और ऐतिहासिक भाषण किया है। मोदी अपने भाषण से अमेरिकियों की तालियां बटोर रहे हैं, दिल जीत रहे है और देश को मान-सम्मान दिला रहे हैं। शिवसेना ने मोदी की तारीफ में लिखा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री जोश में है और वो दुनिया को जीतने की मुहिम पर निकले है। उनका अभिनंदन और शुभकामनाएं।

शिवसेना ने ओबामा और मोदी की दोस्ती पर भी लिखा है जिसमे कहा गया है कि, “वो इतने अच्छे दोस्त बन गए हैं कि निवृत्ति के बाद वो अपनी पत्नी के साथ सूरत, राजकोट, पोरबंदर, मनाली, महाबलेश्वर या दिल्ली में बसनेवाले है ऐसा लगने लगा है।”

शिवसेना ने इसी बीच अमेरिका पर ऊँगली उठाते हुए लिखा कि, मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के समय अमेरिका ने हिन्दुस्तान की सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कृतज्ञता जताई। लेकिन इसी अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद और हथियारों की आपूर्ति की नीति बंद नही की है। एक तरफ वो आतंकवाद के खिलाफ हिन्दुस्तान को समर्थन देता है और दूसरी तरफ पाकिस्तान को एफ-16 जैसे लड़ाकू विमानो की आपूर्ति कर व्यापार करता है। अमेरिका ने स्वयं पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन और तालिबानी गुट प्रमुख मोलाह अख्तर मंसूर को मार डाला लेकिन हिंदुस्तान के बारे में सिर्फ चेतावनी दी हैं। अमेरिका के इस दोहरापन समझना होगा।

भारत, दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

0

#newbuzzindia/लखनऊ | “भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। गत वित्तीय वर्ष में चीन और अमेरिका से ज्यादा हिन्दुस्तान में निवेश हुआ है और वह दिन दूर नहीं जब यह मुल्क एक आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।” ये बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में वाई-फाई सुविधा तथा एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के उद्घाटन अवसर पर कही।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक धारणा बनी थी। पूर्व में कच्छप गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था वाजपेयी के शासन में 8.4 प्रतिशत विकास दर के रूप में सामने आयी।

वही इस अवसर पर राजनाथ सिंह कांग्रेस पर हमला करना न भूले और कहा कि, बीच के 10 वष्रों :कांग्रेसनीत संप्रग के शासनकाल: में सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट आयी लेकिन पिछले दो वष्रो में विकास दर छह प्रतिशत के नीचे से बढ़कर 7.6 फीसद हो गयी है। ‘‘कहना गलत ना होगा कि अगर अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तो सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था भारत की ही है।’’

राजनाथ सिंह ने रेलवे को देश का ‘बेस्ट परफॉर्मिग सेक्टर’ करार देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के करिश्माई काम की बदौलत रेलवे में हाल में कई लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जितना शायद पहले कभी नहीं हुआ था। आने वाले वक्त में यहां के रेल यात्रियों को विकसित देशों से बेहतर रेल सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने कहा कि वाई-फाई की सुविधा से यात्री अपने छोटे-मोटे अनेक काम आसानी ट्रेन अथवा रेलवे स्टेशन पर बैठकर कर सकेंगे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

देश में अखंडता-धर्मनिरपेक्षता क़ायम है, 1150 मुसलमानों के साथ 65 हिन्दुओं ने रखा रोजा

0

#newbuzzindia/मुजफ्फरनगर । जहाँ धर्म के नाम पर अनेक तरह से राजनीती की जा रही है वहीँ धर्म और धर्मावलंबियो के लिए एक जेल के कैदियों ने मिसाल कायम की है।

यह नजारा मुजफ्फरपुर की जिला कारागार है। इस जेल में रमजान के महीने में तकरीबन 65 हिन्दुओं ने 1150 मुसलमानों के साथ रोजे रखें। इस भाईचारे का पता जब जेल प्रशासन को लगा तो वहां अलग ख़ुशी छा गयी और प्रशासन ने रोजा रखने वाले कैदियों के लिए उत्तम भोजन और रहने की व्यवस्था कर दी।

यहाँ के जेलर श्री सतीश त्रिपाठी के अनुसार, ‘पवित्र रमजान महीने के पहले दिन 65 हिंदू कैदियों ने 1,150 मुस्लिम कैदियों के साथ रोजा रखा।  कारागार में कैदियों के नमाज पढ़ने, सहरी और इफ्तार के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं। मौसमी फल, दूध और खाने की दूसरी चीजें कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

दिलचस्प: बच्ची ने ऐसा क्या कह दिया, कि गुजरात की CM आनंदीबेन रो पड़ी !

0

#newbuzzindia/अहमदाबाद । हर व्यक्ति के अंदर भावनाये छुपी रहती है। वो व्यक्ति चाहे आम हो या विशेष। ये भावनाये जब बाहर आती हैं तो कोई भी इसे रोकने में सफल नही हो पाता हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ। मौका था अहमदाबाद के एक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के बाद ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल का पहला दिन था। इस दौरान कक्षा नौ की एक छात्रा अंबिका की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर दी गई प्रस्तुति के दौरान सीएम आनंदीबेन भावुक होकर मंच पर ही रो पड़ीं।

आनंदीबेन पटेल को काफी सख्त मिजाज मुख्यमंत्री माना जाता है, लेकिन वह भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जब अंबिका ने चिट्ठी खत्म की, तो मुख्यमंत्री ने उसे गले लगाया।

आपको बता दे कि राजनीति में आने से पहले आनंदीबेन टीचर रह चुकी हैं। 1997 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, जिन्हें महिला सशक्तीकरण का मुखर समर्थक माना जाता है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

जंगलराज रिटर्न्स: बिहार भाजपा सांसद को मिली ‘चाकू’ से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

0

#newbuzzindia/औरंगाबाद । बिहार में नितीश सरकार के आने के बाद से लोगो और विपक्षी दलों ने ‘जंगलराज 2’ आने की बाते कही थी। अब यह बात लोगो को सच होती दिखाई दे रही है। कभी इंजीनियर की हत्या तो कभी पुलिसकर्मी की।

ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद सांसद का है। औरंगाबाद सांसद सुशिल कुमार सिंह को एक फोन के जरिये चाकू से मारने की धमकी मिली है। फोन के तुरंत बाद ही सांसद ने एसपी से संपर्क करने की कोशिश भी की, पर फोन करने वाले का कुछ पता नही चला।

दरअसल, सांसद सुशील कुमार सिंह रात 7:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर थे तभी उनके मोबाइल पर किसी ने फ़ोन किया। फ़ोन सांसद के अस्सिटेंट ने उठाया जिसके बाद फ़ोन करने वाले ने कहा की आप पंडित जी की मदद करते हैं आपको चाकू मार देंगे। इसके बाद कॉल कट गया। सांसद ने नंबर के मालिक के बारे में जानने के उद्देश्य से ट्रू कॉलर पर उक्त नंबर को डाला तो माओवादी नाम उभरा।

इसके बाद सांसद ने एसपी बाबू राम के सरकारी नंबर पर फ़ोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो सकी। सांसद इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए। विदित को सांसद सिंह पर खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर उन्हें सीआरपीएफ जवान उपलब्ध कराये गए हैं सुरक्षा श्रेणी बढ़ा दी गई है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

‘सपा’ है गुंडागर्दी वाली सरकार, 346 हिन्दू परिवारों ने दहशत से किया पलायन

0

#newbuzzindia/शामली । “उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के आने के बाद से ही गुंडागर्दी बड़ चुकी है, बदमाश बेख़ौफ़ हो चुके है। इस दहशत के कारण लोग पलायन कर रहे है।” यह कहना है उत्तरप्रदेश के सांसद हुकुम सिंह का।

हुकुम सिंह ने एक सूची जारी कर दावा किया है कि कैराना से 346 हिंदू परिवारों ने गुंडागर्दी से बनी दहशत के कारण पलायन कर दिया है। उनके इस खुलासे से एक बार फिर राजनीतिक गरमा गई है।

सांसद हुकुम सिंह ने यह भी कहा कि, कैराना के हालात पहले ऐसे नहीं थे, लेकिन जब से प्रदेश में सपा सरकार बनी है, तब से गुंडागर्दी चरम पर है। बदमाशों ने कैराना में रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या की, लूटपाट की गई। यही नहीं कैराना के आसपास के गांवों में बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं रही। इसका नतीजा है कि बीते तीन साल के भीतर ही कैराना से बड़े पैमाने पर लोगों ने पलायन किया।पलायन करने वालों में अधिकांश ऐसे व्यापारी हैं, जिनका कारोबार ठीक ठाक चलता था। बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई, मगर पुलिस प्रशासन आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा नहीं कर सका। इसकी वजह से जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन से उठ गया और मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है।

एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पलायन का मुद्दा कोई चुनावी नहीं है, यह क्षेत्र के लोगों का दर्द है। उनका मकसद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराना है। इसी लिहाज से उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तथा वह जून के अंतिम सप्ताह में कैराना आएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉ. रामजीलाल कश्यप, डॉ. प्रियंवदा तोमर, वीरेंद्र मलिक, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, अशोक कोरियर, राकेश गर्ग और आशु नामदेव आदि मौजूद रहे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

बड़ी खबर: BJP सांसद ने AAP पार्षद को जड़ा थप्पड़, MCD की बैठक में हुआ बवाल

0

#newbuzzindia/दिल्ली । सियासत में हमेशा कुछ न कुछ विपक्षी दल और सरकार के बीच होता रहता है। इस बार भी भाजपा और आप आमने सामने आ गयी।

आज जब दिल्ली के रामलीला मैदान में तीनो MCD का एक विशेष सत्र चल रहा था, उसी दौरान एक भाजपा सांसद ने आप पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे ये मामला अब राजनीती में गरमा गया है।

ये है मामला-
रामलीला मैदान में तीनों एमसीडी का एक विशेष सत्र चल रहा था जहां जमकर हंगामा हुआ। यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए। राकेश कुमार नाम के यह पार्षद अपनी पार्टी की टोपी पहनकर आ गए थे। सत्र में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें टोपी हटाने के लिए कहा और कुछ ने उनकी टोपी अपने हाथ से हटा दी।

इसी दौरान बीजेपी के एक पार्षद जिनकी पहचान नीरज गुप्ता के रूप में हुई हैे, उन्होंने राकेश कुमार को कथित तौर पर चांटा मार दिया। जब पार्षद को पीटने की तस्वीरें सामने आईं तो हंगामा और बढ़ गया।

इस मामले पर बीजेपी की ओर से कहा गया है कि आप पार्षद की तरफ से अपशब्द कहे गए जिसके बाद मारपीट की नौबत आई। बाद में मंच से इस वारदात का खंडन किया गया।

केजरीवाल ने बुलाया था विशेष सेशन-
तीनो MCD की विशेष बैठक का यह सत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुलाया था। केजरीवाल ने यह सत्र निगम को लेकर विशेष सत्र बुलाया था। साथ ही बीजेपी के निगम पार्षद आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। 

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

सावधान ! घर में शौचालय होने पर भी खुले में की शौच तो आप पर गिरेगी सरकारी गाज

0

#newbuzzindia/वाराणसी । जी हां ! आपने सही सुना, यदि आपके घर में शौचालय है और फिर भी आप खुले में शौच करने जाते है तो आपके ऊपर सरकार की टेढ़ी नजर पड़ सकती है।

मोदी का संसदीय क्षेत्र और पवित्र नगरी वाराणसी में ऐसा ही आदेश वहां के कलेक्टर ने दिए है, साथ ही कड़े निर्देश भी जारी किये है कि, यदि कोई खुले में शौच जाता है और उसके घर में शौचालय पाया जाता है तो उसके राशन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा।

बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विपुल विनायक एवं ओएसडी अक्षत राऊत की मौजूदगी में जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बनारस में स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान कार्रवाई के बारे में भी बताया।  डीएम ने कहा वाराणसी में 120 गांव ऐसे हैं जहां पर 100 प्रतिशत शौचालय बनाने का लक्ष्य है। इन गांवों में प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा  हर गांव में निगरानी समिति का गठन किया गया है।

यह निगरानी समिति के सदस्य सुबह-शाम सीटी बजाकर खुले में शौच करने वालों को न केवल रोकते हैं बल्कि घर-घर जाकर लोगों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हैं। समितियों के जरिए संबंधित गांवों के लोगों को समझाने के साथ ही शपथपत्र भरवाया जा रहा है। समितियां नजर रख रहीं हैं। फिर भी यदि कोई खुले में शौच करता है तो ऐसे परिवारों का राशनकार्ड रद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मजिस्ट्रेटों को भी लगाया गया है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

बिहार में लौटा ‘जंगलराज-2’, बेख़ौफ़ हुए बदमाश, दिनदहाड़े उप-महापौर को मारी गोली

0

#newbuzzindia/पटना । बिहार में नितीश सरकार के आने के बाद से ही जंगलराज फिर से आने की बाते कही जाने लगी थी। फिर धीरे धीरे इस बात में लोगो को सच्चाई नजर आने लगी, कभी इंजीनियर की हत्या तो कभी पुलिस वाले की।

ताजा मामला आरा नगर निगम का है। यहाँ के उप महापौर बसंत सिंह को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। यह घटना जनपद आरा के  नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 5 बजे हुयी।

बताया जा रहा है कि बसंत सिंह अपने निजी आवास से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ही थे कि तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में बसंत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बसंत को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार  दो दिन पहले जनता दरबार में शिकायत लेकर आए कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।  वहीं पुलिस ने अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी का पुतला फुकना पड़ा महंगा, जब खुद ही जल गयी कांग्रेस की कार्यकर्ता

0

#newbuzzindia/गाजियाबाद । ‘दूसरे के लिए गढ्ढा खोदने वाला खुद ही गड्ढे में गिर जाता है।’ यह कहावत तब सच होती दिखाई दी जब उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में मोदी का पुतला जलाना शुरू किया। और इसमें खुद एक कांग्रेस की कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गयी।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जिसका नाम मीणा वर्मा है, आग की चपेट में आ गयी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा तफरी मच गयी, महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया , प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गयी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]