Home Tags Terrorism

Tag: Terrorism

terrorism news

किसी के नायक तो किसी के लिए विलेन, कौन है डॉ. जाकिर नाइक ? जाने उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बाते।

0

#Newbuzzindia | ढाका हमलें के बाद सबसे बड़ा नाम जो सबकी जुबान पर आया है, वो है डॉ. जाकिर नाइक ! आखिर कौन है डॉ. जाकिर नाइक ?  जो किसी के लिए नायक बन चुके है तो किसी के लिए विलेन का नाम। ढाका के आतंकियों ने माना की वे डॉ. जाकिर नाइक के उपदेशों से प्रभावित हुए है। इन आतंकियों को जाकिर का शागिर्द माना जा रहा है।
क्या आप जानते है डॉ. जाकिर नाइक के बारे में, यदि नही तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

डॉ. जाकिर नाइक मुम्बई में एक स्कूल के संचालक है। साथ ही वे इस्लाम धर्म के उपदेशक भी है। इनकी पहचान एक मॉडर्न इस्लाम उपदेशक के रूप में है क्योकि ये अन्य इस्लाम उपदेशकों की तुलना में ये हमेशा शूट बूट में और सज धज के रहते है।
जिनके उपदेश सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो जाते है। कुछ लोग इन्हें आतंकी मानते है तो कुछ लोगो के लिए ये इस्लाम के उपदेश और इस्लाम के रक्षक हैं।

विवादों से नाता-
डॉ. जाकिर नाइक के साथ अनेक तरह के विवादों का नाता रहा है। ये अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते है। इनके बयान इस तरह है
●”मैं सारे मुस्लिमों से कहता हु की वे आतंकी हो जाए। आतंकी मतलब ऐसा आदमी जो भय फैलाये।”
●”जब एक डकैत पुलिसवाले को देखता है तो वह आतंकित हो जाता है, मतलब डर जाता है। वह पुलिस वाला, डकैत के लिए आतंकी है। इस सन्दर्भ में हर एक डकेत के लिए एक मुस्लिम आतंकी होना चाहिए।”
● ये ओसामा बिन लादेन के समर्थक भी रह चुके है।

आपको बता दे कि, जाकिर नाइक को ब्रिटेन और कनाडा में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है साथ ही नाइक उन 16 मुस्लिम स्कॉलर में शामिल है जिन्हें मलेशिया के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नही है।

डॉ. जाकिर नाइक का नेटवर्क-
नाइक ने अपना खुद का एक टीवी चैंनल पीस टीवी खोल रखा है जो की 100 देशों में देखा जाता है। अनुमान के अनुसार इसके लगभग 20 करोड़ दर्शक है।
इनके फेसबुक पेज पर 1.4 करोड़ फॉलोवर्स है  जिसके पीछे इनकी एक बड़ी टीम फेसबुक और ट्विटर को हैंडल करने का काम करती है।
डॉ. जाकिर नाइक के वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाये रहते है। साथ ही इनकी सभाये किसी बड़े बॉलीवुड शो की तरह होती है।
जाकिर नाइक लगभग 30 देशों में 2000 सभाये कर चुके है।

डॉ. जाकिर नाइक की निजी जिंदगी-
जाकिर नाइक का जन्म 1965 में हुआ था। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। मुम्बई में इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल के ये संचालक है। इसी स्कूल में इनकी एक बेटी और एक बेटा भी शिक्षक है। इनकी पत्नी भी इसी स्कूल में महिला विंग की प्रमुख है।

अपनी MBBS के आखिरी दिनों में इन्होंने साउथ अफ्रीका के इस्लामी उपदेशक अहमद दिदत का उपदेश सुना और उन्ही के जैसे बनने की ठान ली।  और उन्हें के जैसे भी बन गए। लोग इन्हें दिदत का दूसरा रूप कहते है।

बांग्लादेश सरकार ने ढाका हमले के बाद भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे डॉ.जाकिर नाइक की उपदेश इत्यादि से जुडी वीडियो की जाँच करे।

Posted from WordPress for Android

‘उग्रवादी विचारधारा है इस्लाम, आतंकी हैं इसके असली अनुयायी।’- तस्लीमा नसरीन

0

NewBuzzIndia: 

 बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन का जैसे अब विवादों से रिश्ता सा हो गया है। लगातार धार्मिक मामलों पर टिप्पड़ी कर विवादों के बीच रहना तस्लीमा के लिए आम बात हो गई है। हाल में ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार इस्लाम के दर्शन पर हमला कर रही तस्लीमा कई मुस्लिम धर्म गुरुओं के निशाने पर आ गई हैं। 

अपराधियों से भरी पड़ी है मोदी कैबिनेट, पढ़ें मोदी कैबिनेट की पूरी सच्चाई
अभी पिछला विवाद शांत हुआ नहीं कि तस्लीमा ने एक और विवादित ट्वीट कर विवादों को अपने पीछे बुला लिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर इस्लाम पर हमला करते हुए कहा है कि, इस्लाम एक उग्रवादी विचारधारा है। ज्यादातर मुसलमान उग्र नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उग्रवादी नहीं है। लेकिन इस्लामी आतंकी इस विचारधारा के लिए समर्पित हैं।

अभी कुछ दिनों पहले तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम के दर्शन पर हमला करते हुए कहा था कि, इंसानियत के नाम पर इस्लाम को अमनपसंद धर्म कहना बंद करें।

इसके अलावा उन्होंने ढाका हमले की कड़ी नींदा करते हुए कहा था कि, मीडिया के लोग ढाका के हमलावरों को ‘गनमैन’ बोल रहे हैं, क्यों ना उन्हें इस्लामी आतंवादी कहा जाए ?

 

ढाका हमला: सलीम खान ने साधा आतंकवाद पर निशाना, कहा ‘अगर वो हैं मुसलमान, तो मैं नहीं हूँ।’

0

NewBuzzIndia:

ढाका हमले से ना केवल लोगों को शेख हसीना की सरकार पर हमला करने का मौका मिला है, बल्कि कुछ लोगों ने इसी बहाने इस्लाम के मज़बूत नींव को हिलाने की कोशिश की है। इस हमले में सबसे आगे रही बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन। उन्होंने ट्वीट कर सीधे इस्लाम पर ही निशाना साधा।

image

Also Read: ढाका हमला: ‘गनमैन क्यों, इस्लामी आतंकवादी क्यों ना कहें ? : तस्लीमा नसरीन

आखिरकार अब सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने हमले की निंदा करते हुए ये कह दिया है कि, अगर ढाका पर हमला करने वालों का मज़हब मुसलमान है तो मैं नहीं हूँ मुसलमान।   

image

आगे उन्होंने लिखा कि, समय समय पर दुनिया भर में हो रहे हमलों में शामिल लोग खुद को मुसलमान कहते हैं। एक मुसलमान के लिए मोहम्मद साहब और कुरान का अनुसरण करना ज़रूरी होता है। ये लोग जो भी हों, कम से कम मुसलमान तो नहीं हैं।

image

image

Also Read: तस्लीमा नसरीन ने कहा, इंसानियत के नाम पर इस्लाम को शांति पसंद मज़हब कहना बंद करें।

बांग्लादेश हमला: तस्लीमा नसरीन ने बोला इस्लाम पर हमला, कहा ‘इंसानियत के नाम पर इस्लाम को शांति का धर्म कहना बंद करें।’

0

NewBuzzIndia:

बांग्लादेश पर हुए आतंकी हमले से अभी देश उबरा तक नहीं कि बांग्लादेश की सत्ता और इस्लाम पर लगातार हमला होने लगा है। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन पहले तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हमला किया। उन्होंने हमले से जुड़े कई मुद्दों पर शेख हसीना पर हमला किया और अब तस्लीमा ने ट्वीट कर के सीधे इस्लाम के दर्शन और उसकी नीव पर सीधे हमला बोला है।
तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि- इंसानियत के नाम पर, कृपया इस्लाम को शांति पसंद धर्म कहना बंद करें।

image

Also Read: बांग्लादेश हमले पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, “गनमैन क्यों, इस्लामी आतंकवादी क्यों ना कहें ?”

तस्लीमा नसरीन ने आगे आतंकवाद पर हमला करते हुए कहा कि, ‘जितने भी हमलावर थे, वो सभी अच्छे स्कूल और संपन्न परिवार से तालुक रखने वाले थे। इसलिए कृपया गरीबी और निरक्षरता को इस्लामी आतंकवाद का कारण बताना बंद करें।

image

Also Read: IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे ओवैसी

ओवैसी हुए फिर देशविरोधी ! कहा- “मैं देश की इबादत नहीं करता ।”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | विवादित बयानों की सूची में सबसे ऊपर रहने वाले सांसद और AIMIM के अध्यक्ष अस्सदुद्दीन ओवैसी  एक बार फिर विवादित बयान देकर फसते हुए नजर आ रहे है। जिससे उनकी देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है।

अस्सदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “वे देश की इबादत नही करते है।” इसी के साथ साथ ओवैसी ने इस्लामिक स्टेट को इस्लाम का विरोधी भी बताया।

देश के लिए दे सकता हु जान !
ओवैसी ने अपनी बात में कहा कि वे देश की इबादत नही करते है पर समय आने पर देश के लिए जान भी दे सकता हु। साथ ही ओवैसी ने आईएस का समर्थन करने वाले और सीरिया जाने वालों को कायर भी बताया है।

संदिग्ध युवको के समर्थन में आये ओवैसी!
हैदराबाद में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए पांच युवकों को AIMIM कानूनी मदद मुहैया कराएगी, ओवैसी ने बताया कि इस मामले में उन्होने वकील को कानूनी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दे दिया है।

Posted from WordPress for Android

बांग्लादेश हमला: तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘गनमैन क्यों, इस्लामी आतंकवादी क्यों ना कहे।’

4

NewBuzzIndia:

बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में आतंकी हमले पर लेखिका तस्‍लीमा नसरीन ने शेख हसीना सरकार पर ट्विटर के माध्यम से जबरदस्त हमला बोला है। तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, ‘बांग्लादेश में हुए हमले की ज़िम्मेदारी आईएसआईएस ले रही है, जबकि प्रधानमंत्री का कहना है कि बांग्लादेश में आईएसआईएस का कोई वज़ूद ही नहीं है।’

image

Also Read: बांग्लादेश हमले पर बोली प्रधानमंत्री शेख हसीना- ये कैसे मुस्लमान हैं जो रमज़ान जैस पाक महीने में मासूमों की जान ले लिए।

तस्लीमा यही नहीं रुकी उन्होंने आगे ट्वीट कर के कहा, ‘मीडिया के लोग हमलावरों को ‘गनमैन’ से संबोधित कर रहे हैं। क्या उन्हें इस्लामी आतंकी नहीं कहना चाहिए ?’

image

Also Read: IS के संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे ओवैसी

उन्‍होंने हमलावरों के संबोधन के मुद्दे पर कहा कि उन्‍हें इस्‍लामी आतंकी क्‍यों नहीं कहा जा रहा है। तस्‍लीमा ने लिखा, ”मीडिया उन्‍हें गनमैन लिख रहा है। लेकिन उन्‍होंने लोगों को मारने और उनमें दहशत फैलाने से पहले अल्‍लाहू अकबर का नारा लगाया। क्‍या उन्‍हें इस्‍लामी आतंकी नहीं कहा जाना चाहिए था ?” तस्‍लीमा कई बार इस्‍लाम को लेकर कड़ी टिप्‍पणियां कर चुकी हैं। इसके चलते बांग्‍लादेश और भारत में उन्‍हें मुसलमानों के हमले भी झेलने पड़े हैं।

तस्‍लीमा बांग्‍लादेशी लेखिका हैं और वे भारत में रह रही हैं।

बांग्लादेश हमले पर बोली शेख हसीना- ‘ये कैसे मुसलमान, रमज़ान के पाक महीने में ले ली मासूमों की जान।’

1

NewBuzzIndia:

बांग्लादेश क प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका के होले अर्टिसन बेकरी में हुए हमले की निंदा की और आतंकियों पर सीधा हमला करते हुए कहा, ‘ये किस तरह के मुसलमान हैं, जिन्होंने लोगों को मारने के लिए अज़ान को भी अनसुना कर दिया। रमज़ान के महीने में ये बेगुनाहों की जाने ले रहे हैं।’ प्रधानमंत्री हसीना ने आगे अपने सुरक्षा बल रैपिड एक्शन बटालियन की तारीफ़ करते हुए कहा कि, उन्होंने असाधारण प्रयास और साहस से इस विसम परिस्थिति को ख़त्म किया।’

उन्‍होंने कहा, ”हमने शीघ्रता से मौके की नजाकत का अध्‍ययन किया और 10 घंटे के अंदर इस संकट को समाप्‍त कर सकते थे। मुझे बहुत खुशी है कि हमने 13 लोगों की जान बचाई लेकिन रात में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों और लोगों के नुकसान के लिए दुखी हूं। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। मुझे बांग्‍लादेश के लोगों की खुशी की प्रार्थना और उम्‍मीद करती हूं। यदि देश के लोग जागरूक होंगे तो हम आगे इस तरह के हमलों को रोक सकेंगे। हम बांग्‍लादेश को आतंकियों का स्‍वर्ग नहीं बनने देंगे।”

पीएम हसीना ने स्‍थानीय टीवी चैनलों की आलोचना करते हुए कहा कि बचाव कार्य के लाइव टेलीकास्‍ट के चलते परेशानी हुर्इ। उन्‍होंने कहा, ”हम लगातार मीडिया से रिक्‍वेस्‍ट करते रहे कि इलाके को सुरक्षित किया जा रहा है और वे लाइव टेलीकास्‍ट न करें।” हसीना ने युवाओं से कहा कि वे जागरूक रहें और कट्टरपंथियों के झांसे में ना आएं।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को सात हमलावरों ने गुलशन इलाके  स्थित‍ रेस्‍टोरेंट पर हमला कर लोगों को बंधक बना लिया था। 20 लोग उनके कब्‍जे में थे। बंधकों में विदेशी नागरिक भी थे। शनिवार सुबह बांग्‍लादेशी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए छह आतंकियों को मार गिराया।

IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे असदुद्दीन ओवैसी

2

NewBuzzIndia:

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उन संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएगी जिन्हें एनआईए ने आईएसआईएस के कथित माड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओवैसी ने साथ में ये भी साफ किया कि उनकी पार्टी आतंकवाद का समर्थन नहीं करती।

ओवैसी ने कहा कि गिरफ्तार युवकों के परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की और दावा किया कि वे बेगुनाह हैं। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने एक वरिष्ठ अधिवक्ता से उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए कहा।

ओवैसी ने मक्का मस्जिद में रमजान के आखिरी शुक्रवार को एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल ये लड़के अगर दोषी नहीं पाये गए तो उन्हें उनका जीवन कौन लौटाएगा ? हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। अगर कोई भारत पर हमला करता है तो हम सामने खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या एनआईए यह लिखित में दे सकता है कि वह संदिग्धों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को निलंबित करेगा अगर युवक दोषी नहीं पाये गए।

“पाकिस्तान को दो तगड़ा जवाब”, सेना को मोदी ने दी खुली छूट ! पाक पर कड़ा किया अपना रुख !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली |  भारत-पाक संबंधों में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे है। पाकिस्तान अपनी असभ्य बयानबाजी से जहाँ एक तरफ रिश्तों में खटास ला रहा है तो वहीँ सीमा पर घुसपैठ और गोलीबारी से माहौल खराब कर रहा है। इस सब से निपटने के लिए मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है।

मोदी ने सेना को खुली छूट देते हुए कहा है कि, “वे जिस तरीके से उचित समझते हों जवाब दें।” मोदी ने यह बात, गत दिनों सीमा पर हुयी गोलीबारी में शहीद आठ जवानों के बारे में पूछे जाने पर कही।
मोदी ने अपनों बात में यह भी कहा कि, “जिसका काम मेज पर बैठ कर करने वाला है, वे अपना काम देखे, वहीँ जो लोग सीमा पर है वे अपना काम पूरी ताकत से करे।”

देश में बढ़ते आतंकी दबाव को लेकर भी मोदी ने कहा कि सेना के जवानों ने आतंकियों के मंसूबो को नाकाम किया है हमे अपने जवानो पर गर्व है।
मोदी के द्वारा टाइम्स नाउ को दिए गए इंटरव्यू में मोदी ने साफ़ तौर पर सेना और सुरक्षा दलों को खुली छूट देने का संकेत दिया है।

जब मोदी से पाकिस्तान से बातचीत में आने वाली लक्ष्मण-रेखा के बारे में पूछा गया तो मोदी ने कहा कि ‘पहली बात तो है कि पाकिस्तान में आप किसके साथ लक्ष्मण रेखा के बारे में फैसला करेंगे-निर्वाचित सरकार के साथ या अन्य तत्वों के साथ। इसलिए भारत को हर समय सतर्क और चौकन्ना रहना होगा। कोई ढिलाई या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।’

अब दुनिया यकीन करने लगी है !
मोदी ने आतंकवाद को लेकर कहा कि, “पहले दुनिया आतंकवाद पर भारत के विचारों को नहीं स्वीकारती थी और कई बार तो इसे कानून व्यवस्था की समस्या बताती थी। अब पूरी दुनिया उस बात को स्वीकार कर रही है जो भारत आतंकवाद पर कहता है। वह आतंकवाद से भारत को हुए नुकसान को, आतंकवाद से मानवता को हुए नुकसान को स्वीकार कर रही है। मेरा मानना है कि भारत को इस मामले में अपने विचार रखते रहने होंगे।”

Posted from WordPress for Android

पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह, कहा ‘पाकिस्तान ने हमला किया तो हम भूल जाएंगे गोलियों का हिसाब।’

2

NewBuzzIndia:

पम्‍पोर में सीआरपीएफ जवानों की हत्‍या पर सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने रविवार को कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्‍तान का रवैया ठीक नहीं है।  राजनाथ सिंह ने पम्‍पोर में हुए आतंकी हमले में हुई चूक की जांच करने के लिए कमेटी का गठन कर उसे जांच के लिए भेजा है। उन्‍होंने आठ जवानों की हत्‍या पर कहा कि अगर पाकिस्‍तान अपनी आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाता तो भारतीय सेना गोलियों का हिसाब भूल जाएगी।
उन्‍होंने कहा, ”हम पहले हमला नहीं करेंगे। लेकिन अगर पाकिस्‍तान ने हमला किया तो हम गोलियों का हिसाब भी नहीं रखेंगे।” उन्‍होंने कहा कि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। गृहमंत्री ने कहा, ”भारत अपने शहीद जवानों को भुला नहीं सकता। वे हमारे साथ नहीं है और हम उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

image

ये भी पढ़ें, ओबामा का भारत को भरोसा, साल के अंत तक NSG में शामिल होगा भारत

सुरक्षा बलों में पिछले कुछ सालों के सबसे घातक हमले में, शुक्रवार को कश्‍मीर के पम्‍पोर में सीआरपीफ जवानों को ले जा रही बस पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हमले में आठ जवान शहीद हो गए तथा 21 अन्‍य घायल हो गए। राजनाथ ने आगे कहा कि वर्तमान चुनौती से निपटने के लिए देश को बहादुर लोगों की जरूरत है।