NewBuzzIndia:
बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन का जैसे अब विवादों से रिश्ता सा हो गया है। लगातार धार्मिक मामलों पर टिप्पड़ी कर विवादों के बीच रहना तस्लीमा के लिए आम बात हो गई है। हाल में ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार इस्लाम के दर्शन पर हमला कर रही तस्लीमा कई मुस्लिम धर्म गुरुओं के निशाने पर आ गई हैं।
अपराधियों से भरी पड़ी है मोदी कैबिनेट, पढ़ें मोदी कैबिनेट की पूरी सच्चाई
अभी पिछला विवाद शांत हुआ नहीं कि तस्लीमा ने एक और विवादित ट्वीट कर विवादों को अपने पीछे बुला लिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर इस्लाम पर हमला करते हुए कहा है कि, इस्लाम एक उग्रवादी विचारधारा है। ज्यादातर मुसलमान उग्र नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उग्रवादी नहीं है। लेकिन इस्लामी आतंकी इस विचारधारा के लिए समर्पित हैं।

अभी कुछ दिनों पहले तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम के दर्शन पर हमला करते हुए कहा था कि, इंसानियत के नाम पर इस्लाम को अमनपसंद धर्म कहना बंद करें।

इसके अलावा उन्होंने ढाका हमले की कड़ी नींदा करते हुए कहा था कि, मीडिया के लोग ढाका के हमलावरों को ‘गनमैन’ बोल रहे हैं, क्यों ना उन्हें इस्लामी आतंवादी कहा जाए ?


