Home Tags Travel & Lifestyle

Tag: Travel & Lifestyle

खतरनाक हो सकता है आपकी  पेंट की जेब में रखा स्मार्टफोन।

0

आजककल की लाइफस्टाइल में मोबाइल उन महती आवश्यकत्ताओं में से एक हो गया है जिसके बिना शायद वे अपने जीवन की कल्पना ना कर सके। दिन के हर वक्त वे अपने साथ इसे लिए रहते है। अक्सर इसे लोग अपने पेंट की जेब में रखते है। लेकिन शायद ही आपको इस बात की खबर हो कि जेब में रखा ये फोन आपके लिए कितना घातक हो सकता है।

जी हां एक रिसर्च के मुताबिक जो पुरुष अपना मोबाइल पेंट की जेब में रखना पसंद करते है उनके लिए यही मोबाइल स्पर्म नष्ट होने का कारण बना हुआ है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, आम आबादी में स्पर्म में गिरावट की समस्या से जूझने वाले लोगो में जेब में मोबाइल रखने वाले 47 पर्सेंट इस समस्या से ग्रसित हैं।

हाइफा में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्टिन डिर्नफेल्ड के मुताबिक, रिसर्च में पाया गया है कि फोन और उसकी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऐक्टिविटी के कारण मोबाइल की लत वाले पुरुषों में ऐक्टिव स्विमिंग स्पर्म और उसकी गुणवत्ता दोनों में ही भारी गिरावट आई है। इस स्टडी टीम ने बताया है कि 100 से ज्यादा पुरुष एक साल में फर्टिलिटी क्लिनिक पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि यह रिपोर्ट जनरल रिप्रोडक्टिव बायोमेडिसिन में पब्लिश हुई है। इसमें लंबे समय की उस आशंका पर गहन अध्ययन किया गया है कि पुरुषों में फर्टिलिटी पर सेलुलर फोन का क्या प्रभाव पड़ता है।

अधिकत्तर लोग मोबाइल फोन अपनी थाई के पास रखते हैं। जिससे स्पर्म की क्वॉलिटी में भी भारी गिरावट आ रही है। पश्चिम के ज्यादातर सभी देशों में स्पर्म की क्वॉलिटी प्रभावित हुई है। जिसका सीधा कारण मोबाइल की लत को बताया जा रहा है। 40 पर्सेंट कपल्स को गर्भ धारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल लंदन के प्रफेसर गेडिस ग्रॉजिंसकस ने बताया कि, पुरुषों को मोबाइल की लत से बाहर निकलने की जरूरत है। वह मोबाइल के चक्कर में अपनी अहम चीज को खो सकते हैं।

अपनाये ये उपाय और दिन भर रहें ताजगी से भरपूर।

0

सुबह उठकर तरोताजा महसूस करने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए, ताकि पूरे दिन शारीरिक, मानसिक रूप से ऊर्जावान बनी रह सकें। अकसर सुबह नींद खुलने पर आप थोड़ा सुस्त और आलस्य महसूस करते हैं, मन करता है कि बस थोड़ी देर और सो लें, कुछ देर यूं ही आंखें मूंदें पड़े रहें। तो श्वास संबंधी व्यायाम आपकी सुस्ती को दूर भगाने में मदद करता है।

दिल्ली की फिटनेस सलाहकार मिनी थापर सुस्ती दूर करने के लिए बताती हैं कि “फेफड़ों को पूरी तरह खोलने के लिए और भरपूर ऑक्सीजन ग्रहण करने के लिए कुछ देर गहरी सांसें लें। फर्श पर चटाई बिछाकर या तो बिलकुल सीधे खड़े हो जाएं या फिर पालथी मारकर बैठ जाएं। गहरी सांसें लें, ताकि आपके फेफड़ों में शुद्ध वायु प्रवेश कर सके। अपनी पसलियों को फैलाएं, सांस को भीतर फेफड़ों तक खींचें, थोड़ी देर ऐसे ही रहें। अब धीरे-धीरे अपनी नाक से सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को रोज सुबह पांच-दस मिनट तक दोहराएं।”

संकल्प की ताकत  


दिन की शुरुआत अगर सकारात्मक संकल्प से की जाएं तो यह आपको पूरे दिन रचनात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। यदि आप कार्यस्थल और घर की तमाम समस्याओं को निपटाना चाहते हैं तो मन में कुछ संकल्प जरूर लें। लगातार मस्तिष्क में ये शब्द दोहराते समय इनमें छिपा संदेश आपके अवचेतन में जाकर समा जाता है और यह प्रत्यक्ष तौर पर फायदा पहुंचाता है।
  
सुबह कुछ देर किसी पार्क में जॉगिंग जरूर करें या तेज कदमों से चलें या फिर प्रकृति के बीच थोड़ी देर बैठें। दरअसल यही वह समय होता है जब आप अपने पूरे दिन के लिए ऊर्जा ग्रहण करते हैं। अब यदि आपने कोई संकल्प लिया है तो उस पर विचार करें। जैसे, ‘मैं जैसा हूं, उसी रूप में खुद से प्यार करता हूं’, ‘मैं ऑफिस में बॉस या सहकर्मियों के साथ बेहतर और खुशगवार संबंध रख सकता हूं’, ‘मैं दूध वाले या महरी से रोज की चिकचिक को आसानी से सुलझा सकता हूं’ या फिर ‘बच्चों की पढ़ाई-कैरियर को लेकर हमेशा बने रहने वाले तनाव को खत्म कर सकता हूं..।’
   
इन बातों को अवचेतन में दोहराते रहें, ठीक वैसे ही जैसे हम बच्चों से मुहावरे या कविता की पंक्तियां दोहराने को कहते हैं। जब भी कोई नकारात्मक विचार या सवाल जेहन में उठने को हो, अपने संकल्पों को दोहराएं।

दोपहर की थकान को बदलें चुस्ती में

दोपहर का समय वह होता है जब आपका ऊर्जा स्तर गिरने लगता है और खुद को दोबारा से ऊर्जावान बनाना जरूरी होता है। मिनी कहती हैं कि दोपहर के समय आप दस मिनट अपनी सभी अवांछित फाइल्स, कार्यक्रम, चिट्ठी-फोन और ईमेल निपटाने के बारे में सोचें। एक बार जरूरी कार्य निपट जाएं तो थोड़ा सुस्ता लें। कोई सुगंधित ऑयल लेकर माथे पर लगा लें, इससे आपको राहत महसूस होगी।

यूकेलिप्टस, लेमनग्रास या रोजमेरी के सुगंधित ऑयल की चार बूंद किसी छोटी सी बोतल में लें। इसमें आधा पानी भरकर आसपास इसका छिड़काव करें। घड़ी की दिशा के अनुसार अपने चारों ओर स्प्रे करें, कोने में, डेस्क या कंप्यूटर के आसपास भी स्प्रे कर सकते हैं।

काम के दबाव से बचने के लिए


मिनी थापर बताती हैं कि डेस्क या टेबिल पर कोहनी टिकाकर बैठें, हाथों को सीने के सामने से लाते हुए हथेलियों को गालों के ऊपर से लाते हुए  अपनी आंखें बंद करें। यदि आप घर में हैं तो लेटकर भी यह प्रक्रिया दोहरा सकते हैं, लेकिन अपने घुटनों को मोड़ लें। 

दोनों हथेलियों को तब तक साथ रगड़ें जब तक कि वे गर्म न हो जाएं और फिर उन्हें बंद आंखों के ऊपर रखें। गहरी सांसें भरें, इस तरह कि बंद आंखों के अंधेरे को महसूस कर सकें, थकी आंखों पर हथेलियों की गर्माहट का अनुभव करें। इसे महसूस करते हुए मस्तिष्क को खाली कर लें। गहरी सांसें लें, किसी भी समस्या और तनाव का अनुभव न होने पाए। पांच-दस मिनट तक ऐसा करें। शाम के समय भी कुछ ऐसा करें कि दिन भर की थकान मिट सके।

 

आसान क्रियाएं राहत पहुंचाएं

यदि आप दफ्तर से गर्दन और कंधे के दर्द के साथ लौटती हैं तो नियमित व्यायाम जरूरी है। ऐसा करने से मांसपेशियों के दर्द में चंद मिनटों में ही राहत मिल सकती है।
   
फर्श पर चटाई बिछाकर बैठें। गर्म तौलिए को गर्दन के चारों ओर लपेट लें। कुछ सेकंड तक ऐसे ही रहें। इस क्रिया को छह बार दोहराएं। 

तौलिए के दोनों किनारों को खींचकर पकड़ें और अपने कंधे के चारों ओर लपेटें। उंगलियों का हलका सा दबाव पिछले कंधे पर बनाए रखें। हथेलियों को इधर-उधर घुमाती रहें ताकि कंधे पर दबाव बना रहे। थोड़ी देर ऐसा करने के बाद तौलिया हटा लें। इसे छह बार दोहराएं। व्यक्ति स्वाभाविक तौर पर सदा स्वस्थ नहीं रह सकता, इसलिए फिट बने रहने के लिए निरंतर प्रयास की जरूरत होती है।

 

 

अपनाएं इन बातों को भी

फिट रहने के लिए योग-ध्यान, सुबह की सैर के साथ जरूरी है कि जो भी खाएं, शरीर की जरूरतों के हिसाब से खाएं। फिटनेस सलाहकार मिनी कहती हैं कि पाचन क्रिया सुचारु होनी चाहिए। थकान या सुस्ती होने पर लेटकर या बैठकर पीठ संबंधी व्यायाम करने से फायदा होता है। हमारा तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) मस्तिष्क से संचालित होता है, छिटपुट व्यायाम करने से दिमाग सक्रिय व सकारात्मक ढंग से सोचने लगता है, जिसका फायदा शरीर को होता है। यदि आप दिन भर कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो अनुलोम-विलोम लाभदायक होगा। सुबह सूर्योदय से पहले खाली पेट प्राणायाम करना भी अछा होता है। कपालभारती व वज्रासन भी ठीक होता है।

QUICK BITES:

  • दिन भर तरोताजा रहने के लिए रात को पर्याप्त नींद लें।
  • हर रोज सुबह योग, व्यायाम या प्रणायाम की आदत डालें।
  • खुश रहना सीखें इससे आप हमेशा तरोताजा रहेंगे।
  • तनावमुक्ति के उपाय अपनाएं और खुश रहे





तनावमुक्ति के लिए कुछ अन्य क्रियाएं कर सकते हैं:



1. कुर्सी पर बिलकुल सीधी बैठें, आंखें बंद करें और भीतर से गहरी सांस लें। 
2. धीरे-धीरे सांस लेते हुए महसूस करें कि तपती दुपहरी में आप मैदान में बैठे हैं। आसमान साफ नीला है, लेकिन बादल का एक घना टुकड़ा सूरज को ढांप रहा है। ठीक यही दृश्य अपने शरीर के आसपास भी स्थित करके सोचें कि वहां भी कोई बादल का टुकड़ा है, जो उस चुस्ती को कम कर रहा है।  
3. देखें कि बादलों का वह घना टुकड़ा छोटा और छोटा होता जा रहा है, सूरज साफ चमकने लगा है, इसकी गर्माहट को तब तक महसूस करें जब तक कि सूरज बादल के आखिरी टुकड़े को नहीं मिटा डालता, जब तक कि शरीर में दर्द का-तनाव का-दबाव का थोड़ा सा भी अंश बचा रह जाता है। अब पूरे शरीर में सूरज की पीली ऊर्जा देने वाली रोशनी को महसूस करें। 
4. जूते-मोजे उतार लें, हरी घास पर नंगे पैर टहलें। पृथ्वी की ऊर्जा महसूस करें, ताजा हवा भीतर खींचें। हरियाली को आंखें बंद कर कल्पना में महसूस करें।  
5. पांच-दस मिनट तक घास पर टहलें, मिट्टी की सोंधी गंध को नथुनों से-फेफड़ों से खींचें।

नहीं मिल रही Reliance Jio की सिम ?? यहाँ call करें और ले जाएं SIM

0

NewBuzzIndia:​ रिलायंस जियो ने अपने जबरदस्त ऑफर्स के वजह से सभी के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। अपने कॉलिंग, डेटा, रोमिंग और एसएमएस जैसी सुविधाएं देकर टेलिकॉम बाजार में हलचल मचा रखी है। 5 सितंबर से शुरू हुए रिलायंस के जियो वेल्कम ऑफर के तहत कोई भी 4जी स्मार्टफोन यूजर्स जियो सिम खरीद सकता है। ग्राहक को 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड एचडी वॉयस और वीडियो कॉलिंग, अनलिमिटेड 4G डेटा, मैसेजिंग और जियो एप्स की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। ऐसे में सिम को खरीदने की होड़ सी मच गई है। लेकिन अभी भी कुछ लोग हैं जिन्हें नहीं पता सिम कैसे और कहां मिलेगी। उनके लिए हम बताना चाहते हैं कि आप एक फोन कॉल से सिम पा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

– शुरुआत में रिलायंस जियो सिम सिर्फ रिलायंस डिजिटल के स्टोरों पर उपलब्ध थें। मगर अब जियो सिम कई आउटलेट्स तथा मोबाइल फोन की दुकानों पर भी उपलब्ध होंगे।

– संभव है कि आपके इलाके में भी किसी मोबाइल स्टोर पर सिम मिल जाए।

– ग्राहकों को स्टोर खोजने में परेशानी ना हो, इसके लिए जियो ने अपनी वेबसाइट पर एक सुविधा दी हुई है।

– इसके लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट jio.com पर जाएं।

– होमपेज पर ही ऊपर की ओर एक ऑप्शन Find a store दिखेगा, इसपर क्लिक करें।

– अब यहां सर्च ऑप्शन में अपनी एरिया डाल नजदीकी स्टोर की डीटेल पा सकते हैं।

– यहां आपको नजदीकी स्टोर का नाम, एड्रेस और फोन नंबर भी मिलेगा। दिए गए नंबर पर कॉल कर जान लें कि आपके लिए जियो सिम उपलब्ध है या नहीं।

– यह तरीका ऐसे कई लोगों के लिए कारगर है जो अपने दोस्तों से यह पूछते रहते थे कि उन्हें जियो सिम कहां मिलेगा, अब खुद भी जानिए और दूसरों को भी बताइए।

तो इन handsets में support करेगा अब Reliance Jio का सिम, जाने क्या आपका फ़ोन भी है इस लिस्ट में ?

0

NewBuzzIndia:  रिलायंस जियो 4जी की लांचिंग ने देश भर के टेलीकम्यूनिकेशन कंपनियों की नींद उड़ा दी है। जबर्दस्त डाटा और कॉलिंग ऑफर के साथ आज जियो हर किसी के ज़ुबान पर छाया हुआ है। पर GSM उपभोक्ताओं के बीच लगातार कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है की क्या रिलायंस जियो का सिम उनके फ़ोन में सपोर्ट करेगा या नहीं। 

तो आइए हम आपके इस समस्या का समाधान करते है। हाल में जियो ने एक सूची जारी की है जिसमें उसने उन तमाम मोबाईल कंपनियों को दर्शाया है जिसमे जियो का GSM सिम सपोर्ट करेगा। इन हैंडसेट्स पर जियो ने 90 दिनों का प्रिव्‍यू ऑफर दे रखा है। इस ऑफर के तहत 90 दिन के लिए मुफ्त अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस और वीडियो कॉलिंग व एसएमएस दिए जाते हैं। शुरुआत में यह ऑफर सिर्फ रिलायंस के LYF सीरीज स्मार्टफोन के लिए था, फिर इसे सैमसंग और एलजी तक बढ़ाया गया और बाद में पैनासोनिक, माइक्रोमैक्स और YU तक पहुंचा दिया गया था।

Samsung: Grand Prime 4G, Galaxy J1, Galaxy J2, Galaxy J7, Galaxy J5, J5 (2016), J7 (2016), ON5 Pro, ON7 Pro, Galaxy S 5 Plus, Galaxy A5, Galaxy A7, Galaxy Core Prime 4G, Galaxy S6, Galaxy J3 (2016), ON7, Galaxy J2 Pro, Galaxy Note 7, Galaxy A8, Galaxy S6 Edge, ON5, Galaxy Note 5, Galaxy Note 4, Galaxy Alpha, Galaxy S6 Edge Plus, Galaxy Note 4 Edge, Galaxy Note 5 Duos, Galaxy S5 Neo, S7, Galaxy A5 (2016), Galaxy A7 (2016), S7 Edge, A8 VE, Galaxy J2 (2016), J Max, Galaxy A9, Galaxy A9 Pro, Galaxy C5, Galaxy C7

Micromax: Canvas Unite 4, Canvas Fire 6, Canvas Pulse 4G, Canvas Nitro 4G, Canvas Knight 2, Canvas 5, Canvas Evok, Canvas 6 Pro,Canvas 6, Canvas Blaze 4G, Unite 4 Pro, Canvas Play 4G, Canvas Amaze 4G, Unite 4 Plus, Canvas Fire 4G, Canvas Fire 4G plus, Canvas Xpress 4G, Canvas Blaze 4G Plus, Canvas Pace 4G, Canvas Mega 4G, Bolt Selfie, Canvas Mega 2, Canvas Sliver 5, Canvas Juice 4G, Canvas 5 Lite, Canvas 5 Lite Special Edition, Canvas Tab
LG: LGH630D (G4 Stylus 4G) & LGH 442 (LGC70 Spirit LTE), K332 (K7 LTE), K520DY (Stylus 2), K520DY, H860 (LG G5), K500I (X Screen), K535D (Stylus 2 Plus)

Yu Smartphone: Yu Yuphoria, Yureka Plus, YU Note, Yu Yureka, Yu Yutopia, Yunique, Yuphoria, Yureka S, Yunicorn

Asus: ZenFone Zoom (ZX551ML), ZenFone Go 5.0 LTE (T500), ZenFone 2 Laser (ZE550KL), ZenFone 2 (ZE551ML), ZenFone Max (ZC550KL), ZenFone 2 Laser 5.0 (ZE500KL), ZenFone 2 (ZE550ML), ZenFone Selfie (ZD551KL), ZenFone 2 Laser (ZE601KL), ZenFone 3 ZE552KL, ZenFone 3 Laser (ZC551KL), ZenFone 3 (ZE520KL), ZenFone 3 (ZS570KL), ZenFone 3 (ZU680KL)

Panasonic: Eluga Mark, Eluga Turbo, Eluga Arc, Eluga L, Eluga Switch, Eluga Icon, T45, Eluga I2 ( 1GB ), Eluga L2, Eluga I2 2GB, Eluga I2 3GB, Eluga I3, Eluga Icon 2, Eluga A2, Eluga Note, P55 Novo 4G, Eluga Arc 2, P77

Alkatel: POP3, POP Star, POP4, OneTouch X1, Pixi 4 -5

TCL:  TCL 560, Pride T500L, FIT 5.5, TCL 562

फ्रांस हमले पर बोली तस्लीमा, “उन्हें ‘इस्लामी आतंकी’ नहीं ‘अल्लाह के सिपाही’ बोलो

0

NewBuzzIndia: 

Taslima Nasreen, Writer

धर्म और जातियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण लगातार विवादों के घेरे में रहने वाली बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की नींदा करते हुए एक बार और इस्लाम पर हमला बोल दिया है। 

अभी हाल में उन्होंने एक ट्वीट कर के एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, “इस्लामिक आतंकवादियों ने फ्रांस में 80 लोगों का क़त्ल किया है। वो और भी मारेंगे। वो दुनिया भर में अल्लाह के कानून को फैलाना चाहते हैं।”

Tweet by Taslima Nasreen

Also Read: उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ी, भाजपा के खिलाफ प्रचार में कूदें हार्दिक पटेल!

तस्लीमा यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे ट्वीट कर के कहा कि “उन्हें इस्लामिक आतंकी ना कहें, उन्हें अल्लाह का सिपाही बोलिए।”

Tweet by Taslima Nasreen

तस्लीमा के लगातार आ रहे ट्वीट्स से यही लगता है की उन्होंने इस्लाम की ख़िलाफ़त कर दी है। ये ऐसी लेखिका हैं जो अपने गैर- मज़हबी विचारों के कारण धर्म के ठेकेदारों और उनके अनुयायियों के निशाने पर रहती हैं।

चीन में रोज़ा पे लगे प्रतिबंध का भारत में दिखा असर, ‘मेड इन चाईना’ का बहिस्कार कर मुस्लिम समुदाय ने दिखाई एकता

0

NewBuzzIndia:

चीन में लगे रोज़े और रमज़ान के प्रतिबंध का असर भारत में भी साफ़ तौर पर देखा जा रहा है। इस मुद्दे पर देश के मुसलमानों ने दिखाई एकता और विरोध में सभी ‘मेड इन चाईना’ उत्पादों का बहिष्कार कर दिया है। बाज़ार में खास कर के टोपियों का बहिष्कार किया गया है। दुकानदारों ने थोक मंडी से बेचने के लिए टोपियां नहीं खरीदी और ना ही कोई और चाइनीज़ सामान उठाया। वही पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बाकि इस्लामी देशों में मस्तकी टोपियों की ज़बरदस्त बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें…100 करोड़ लेने और ब्लैकमेल के मामले में ZEE NEWS के संपादक को सुप्रीम कोर्ट से पड़ी फटकार

इस बार चीन की सरकार ने अपने देश में रोजे पर पाबंदी लगा दी है। इसका विरोध भारत में कई जगह हुआ। बरेली के कई संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर इस मामले में चीन की सरकार से बात करने की मांग की थी। रोजे पर रोक के विरोध में बरेली के दुकानदारों ने चाइना का माल नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें… मोदी सरकार के खिलाफ खुल के सामने आए स्वामी, प्रधानमंत्री मोदी के “अच्छे दिन” और बेहतर जीडीपी पर किया हमला

टोपी के अलावा दूसरे इस्लामी सामान जैसे कार हैंगिंग, तसबीह, तुगरे, घड़ी आदि बिलकुल नहीं खरीदे गए। लोगों ने चाइनीज सामान से पूरी तरह बहिष्कार किया है।

यर भी पढ़ें… बकरीद पर इरफ़ान खान ने दिया विवादित बयान, कहा ‘बकरे की कुर्बानी देना है गलत, देना है तो अपने अज़ीज़ की दें कुर्बानी।’

केजरीवाल का पलटवार, कहा- “आप सरकार का विज्ञापन बजट, मोदी के कपड़ों के खर्च से कम !”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | केजरीवाल और मोदी के बीच जंग हमेशा से ही होते आ रही है। हर जंग में एक नया मुद्दा होता है। इस बार भी ऐसा ही एक नया मुद्दा केजरीवाल ने मोदी को निशाना बनाते हुए उठाया है। केजरीवाल ने उन लोगो को जवाब देते हुए ये मुद्दा उठाया है, जिन्होंने केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च को लेकर सवाल खड़े किये है।

केजरीवाल ने कहा कि, “आम आदमी पार्टी का विज्ञापन बजट पिछले दो साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कपड़ों पर हुए खर्च से कम है।”
वही केजरीवाल ने यह भी दावा किया की नरेंद्र मोदी की हर पोशाक 2 लाख रूपए की है और मोदी एक पोशाक को कभी दोहराते भी नही है।

केजरीवाल ने अपना विज्ञापन खर्च बताते हुए कहा कि, हमारा विज्ञापन खर्च 76 करोड़ रूपए है और देखे तो दिल्ली सरकार के हर विभाग के खर्च से अधिक मोदी की पोशाक का खर्च है।

केजरीवाल की बात यहीं खत्म नही हुयी, केजरीवाल ने यह भी कह दिया कि, “मैं आपको हिसाब दे सकता हूं। वह दिन में पांच बार कपड़े बदलते हैं। इस हिसाब से हर दिन 10 लाख रुपये का खर्च आता है। वह कभी कपड़े दोहराते नहीं हैं, उन्हें धुलवाते नहीं हैं और उनका दोबारा इस्तेमाल नहीं करते हैं।” केजरीवाल ने मोदी को साधते हुए कहा कि, मोदी की पोशाक का सबसे बड़ा सबूत गूगल पर मोदी टाइप करने पर मिलता है और उनकी तस्वीरों में कभी दो अलग-अलग तस्वीरों में समान परिधान नहीं दिखेगा।

Posted from WordPress for Android

सस्ता हुआ “पेट्रोल-डीजल”, महंगाई के बीच जनता को मिली बड़ी राहत

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | पिछले कुछ दिनों से आम आदमी लगातार एक के बाद एक महंगाई की मार झेल रहा है। फल, दाल और सब्जी इत्यादि के भाव आसमान छु रहे है। ऐसी स्थिति में एक राहत की खबर आई है।

पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है। इसमें पेट्रोल में 89 पैसे तो डीजल में 49 पैसों की कटौती की गयी है। ये दाम बीती रात 12 बजे से लागू हो गए है।

आपको बता दे कि मई से अब तक 4 बार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हुयी हैं, जिसमे पेट्रोल 4.52 रुपये और डीजल 7.72 रुपये महँगा हुआ था। इतनी बड़े दाम के बाद दो महीने बाद जनता को पेट्रोल डीजल में राहत मिली हैं।

इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल डीजल के नए दाम इस तरह है –
पेट्रोल- 64.76 रुपये प्रति लीटर,
डीज़ल- 54.70 रुपये प्रति लीटर ।

Posted from WordPress for Android

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा बड़ा फैसला, भारत में बैन हो सकता है whatsapp !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | आज हर उम्र के  व्यक्ति का नाता सोशल नेटवर्किंग से जुड़ चूका है। इसके साथ साथ ही आज संचार का माध्यम सोशल मेसेजिंग एप्लीकेशन का भी बहुतायत में उपयोग शुरू हो चूका है या यह कहना भी गलत नहीं होगा कि आज ये सब चीज़े हमारी जरूरते बन चुके है और हमारी दिनचर्या में शामिल भी हो चुकी है। पर जल्द ही आपकी सोशल दिनचर्या पर बड़ा झटका लग सकता है । देश में सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले मैसेजिंग एप्प Whatsapp पर भारत में बैन लग सकता है।

आज सुप्रीम कोर्ट में एक अहम् फैसला सुनाया जाना है, जिसमे Whatsapp को बैन किया जा सकता है। ये फैसला देश की असुरक्षा को लेकर लिया जा सकता है। Whatsapp पर दो लोगो की बातचीत को अब पूरी तरह गोपनीय रखने वाले अपडेट के बाद से इस मुद्दे को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है।

इस सन्दर्भ में हरियाणा के आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमे कहा गया था कि व्हाट्सएप्प की नई सुविधा के जरिये देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। आतंकियों या असामाजिक तत्वों के बीच गलत बातचीत को अब सरकार भी नही जान पाएगी। इससे देश का माहौल ख़राब हो सकता है। इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला लेने की तैयारी में जिसमे साफ़ तौर पर आज व्हाट्सएप्प को बैन किया जा सकता है।

ये है परेशानी-
Whatsapp ने अपने यूज़र्स को सुविधा देने के लिए 2016 के नए अपडेट में मैसेज एनक्रिप्शन नाम का फीचर जोड़ा है, जिसके चलते अब दो लोगो की बातचीत को कोई भी तीसरा व्यक्ति जानने में असफल होगा, और इन मैसेज को व्हाट्सएप्प खुद प्राप्त करने में सफल नही हो पायेगा।
इस सुविधा से आतंकियों को बातचीत करने का खुला जरिया मिल सकता है, क्योंकि उनकी whatsapp लात बातचीत पर सरकार भी नजर नही रख पाएगी इस नई सुविधा के चलते।

आपको बता दे कि इस एनक्रिप्सन को सुपर कंप्यूटर से भी इंटरसेप्ट नही किया जा सकता है। जो कि सुरक्षा के लिहाज से भविष्य में बड़ी समस्या बन सकता है।

Posted from WordPress for Android

योग के समर्थन में बोले मुस्लिम उलेमा, ‘योग ज़रूर करें, ओम की जगह पर अल्लाह हू कहें।’

0

NewBuzzIndia:

आज विश्व योग दिवस है। मुस्लिम उलेमा ने योग को धर्म से न जोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि योग से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। सेहत के लिए कोई भी योग कर सकता है। ओम के स्थान पर अल्लाह हू का उच्चारण कर सकते हैं।

ज़रूर पढ़ें, “जब वो तोड़ने से ना रोक सके तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा, ज़रूर बनेगा राम मंदिर” : योगी आदित्यनाथ

नायब शहर काजी डा. अशरफ हुसैन कादरी ने योग के समर्थन में कहा कि इस्लाम में सूफिया ए इकराम ने कई तरह यौगिक क्रियाओं को अपनाया है। वे भी अपनी क्रिया में सांस अंदर लेते वक्त अल्लाह और सांस छोड़ते समय हू कहते हैं। यह भी एक योग क्रिया है।

ये भी पढ़े, एक बार फिर दुनिया में बजा योग का डंका

साथ ही उन्होंने लोगों से योग को किसी भी धर्म विशेष से न जोड़ने की अपील भी की। बताया कि हदीस पाक में भी स्वस्थ रहने के लिए इंसान को लाठी चलाना, तैराकी करना, घुड़सवारी करना और कुश्ती की सलाह दी गई है।