Home Tags Travel & Lifestyle

Tag: Travel & Lifestyle

251 रुपये रखे तैयार, क्योकि 28 जून से शुरू होगी ‘Freedom 251’ की डिलीवरी !

0

#Newbuzzindia/नोयडा | मोबाइल की दुनिया में धमाल मचा देने वाला freedom 251 एक बार फिर लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा है। जहाँ एक ओर freedom 251 को बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स को फर्जी करार कर दिया गया था, वही एक बार फिर रिंगिंग बेल्स ने नया दावा किया है।

रिंगिंग बेल्स कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल ने ने पीटीआई को बताया, हम पहले भुगतान के आधार पर कैश ऑन डिलिवरी के लिए 28 जून से ग्राहकों को फ्रीडम 251 फोन डिलिवर करना शुरू करेंगे।

आपको बता दे कि इस कंपनी ने फरवरी में एक वेबसाइट के जरिये एक सस्ता एंड्राइड फोन महज 251 रूपए में उपलब्ध कराने का वादा किया था। इसके बाद इस कंपनी पर कई तरह के आरोप लगे तो  ये कंपनी विवादों में भी रही।

इसी दौरान अफवाहों के बीच भी दो दिन में लगभग 30,000 लोगों ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया था। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट क्रैश हो गयी थी।

रिंगिंग बेल्स के अनुसार कंपनी ग्राहकों को कॅश ओन डिलिवरी उपलब्ध कराएगी और वादे के अनुसार ग्राहकों को मोबाइल सौपेगी।

Posted from WordPress for Android

देश में अखंडता-धर्मनिरपेक्षता क़ायम है, 1150 मुसलमानों के साथ 65 हिन्दुओं ने रखा रोजा

0

#newbuzzindia/मुजफ्फरनगर । जहाँ धर्म के नाम पर अनेक तरह से राजनीती की जा रही है वहीँ धर्म और धर्मावलंबियो के लिए एक जेल के कैदियों ने मिसाल कायम की है।

यह नजारा मुजफ्फरपुर की जिला कारागार है। इस जेल में रमजान के महीने में तकरीबन 65 हिन्दुओं ने 1150 मुसलमानों के साथ रोजे रखें। इस भाईचारे का पता जब जेल प्रशासन को लगा तो वहां अलग ख़ुशी छा गयी और प्रशासन ने रोजा रखने वाले कैदियों के लिए उत्तम भोजन और रहने की व्यवस्था कर दी।

यहाँ के जेलर श्री सतीश त्रिपाठी के अनुसार, ‘पवित्र रमजान महीने के पहले दिन 65 हिंदू कैदियों ने 1,150 मुस्लिम कैदियों के साथ रोजा रखा।  कारागार में कैदियों के नमाज पढ़ने, सहरी और इफ्तार के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं। मौसमी फल, दूध और खाने की दूसरी चीजें कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

खो गया स्मार्टफोन!! इस उपाय से वापस पाए अपना फ़ोन

0

NewBuzzIndia:

अक्सर हम अपने एंड्राइड स्मार्टफोन को कही रख कर भूल जाते हैं, या कही रस्ते में चलते हुए गिर जाता है फ़ोन या फिर कोई चोरी कर लेता है। इससे आपका बहुत नुकसान होता है। आपके कॉन्टेक्ट्स, आपका डाटा, आपकी फोटोज सब ख़त्म हो जाती हैं। लेकिन अब इसके लिए आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर कभी  भी आपका फोन खो जाता है तो आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। उसके साथ ही अपने फोन के डाटा को भी मिटा सकते हैं ताकि कोई भी उसका दुरुपयोग ना कर सके। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा। इस एप्लिकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

यह एप आपके चोरी हुए एंड्रॉयड फोन को ट्रैक करने के साथ-साथ आपके फोन को लॉक करने और फोन का सारा डाटा मिटाने में मदद करता है। जब आप इस ऐप को लॉग इन करेंगे तो यह आपके डिवाइस को लोकेट करेगा। और नक्शे पर आपका अंतिम ज्ञात स्थान दिखा देगा। इस ऐप की मदद से आप अपने खोए हुए फोन के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे कि मोबाइल रिंग देना, डिवाइस को लॉक करना, आप फोन पर से अपना सारा डाटा भी मिटा सकते हैं।

दिलचस्प: बच्ची ने ऐसा क्या कह दिया, कि गुजरात की CM आनंदीबेन रो पड़ी !

0

#newbuzzindia/अहमदाबाद । हर व्यक्ति के अंदर भावनाये छुपी रहती है। वो व्यक्ति चाहे आम हो या विशेष। ये भावनाये जब बाहर आती हैं तो कोई भी इसे रोकने में सफल नही हो पाता हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ। मौका था अहमदाबाद के एक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के बाद ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल का पहला दिन था। इस दौरान कक्षा नौ की एक छात्रा अंबिका की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर दी गई प्रस्तुति के दौरान सीएम आनंदीबेन भावुक होकर मंच पर ही रो पड़ीं।

आनंदीबेन पटेल को काफी सख्त मिजाज मुख्यमंत्री माना जाता है, लेकिन वह भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जब अंबिका ने चिट्ठी खत्म की, तो मुख्यमंत्री ने उसे गले लगाया।

आपको बता दे कि राजनीति में आने से पहले आनंदीबेन टीचर रह चुकी हैं। 1997 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, जिन्हें महिला सशक्तीकरण का मुखर समर्थक माना जाता है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

सावधान ! घर में शौचालय होने पर भी खुले में की शौच तो आप पर गिरेगी सरकारी गाज

0

#newbuzzindia/वाराणसी । जी हां ! आपने सही सुना, यदि आपके घर में शौचालय है और फिर भी आप खुले में शौच करने जाते है तो आपके ऊपर सरकार की टेढ़ी नजर पड़ सकती है।

मोदी का संसदीय क्षेत्र और पवित्र नगरी वाराणसी में ऐसा ही आदेश वहां के कलेक्टर ने दिए है, साथ ही कड़े निर्देश भी जारी किये है कि, यदि कोई खुले में शौच जाता है और उसके घर में शौचालय पाया जाता है तो उसके राशन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा।

बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विपुल विनायक एवं ओएसडी अक्षत राऊत की मौजूदगी में जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बनारस में स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान कार्रवाई के बारे में भी बताया।  डीएम ने कहा वाराणसी में 120 गांव ऐसे हैं जहां पर 100 प्रतिशत शौचालय बनाने का लक्ष्य है। इन गांवों में प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा  हर गांव में निगरानी समिति का गठन किया गया है।

यह निगरानी समिति के सदस्य सुबह-शाम सीटी बजाकर खुले में शौच करने वालों को न केवल रोकते हैं बल्कि घर-घर जाकर लोगों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हैं। समितियों के जरिए संबंधित गांवों के लोगों को समझाने के साथ ही शपथपत्र भरवाया जा रहा है। समितियां नजर रख रहीं हैं। फिर भी यदि कोई खुले में शौच करता है तो ऐसे परिवारों का राशनकार्ड रद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मजिस्ट्रेटों को भी लगाया गया है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

सावधान ! अब तम्बाकु खाने वाले को नही मिलेगी सरकारी नौकरी

0

#Newbuzzindia/सुमेरपुर । जी हाँ ! अब यदि आपको सरकारी नौकरी करना है तो अपनी आदतों में आपको बदलाव करना होगा। अपने शौक को भी बदलना या भूलना पड़ेगा।

राजस्थान सरकार जल्द ही ऐसे नियम लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत यदि आप तम्बाकू, गुटका इत्यादि का सेवन करते है तो आप नौकरी के लिए अपात्र घोषित कर दिए जाओगे।

इस फैसले के अंतर्गत सबसे पहले डॉक्टरों से सपथ पत्र लिया जाएगा। वहीं सरकार ने ये कदम तम्बाकू व् नशा मुक्ति को लेकर उठाया है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

वर्ल्ड बैंक: विकाशील देशों की श्रेणी से हट अब लो इनकम वाला देश हुआ भारत

0

NewBuzzIndia:

वर्ल्‍ड बैंक ने भारत को लेकर विकासशील देशों का तमगा हटा दिया है। अब भारत लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में गिना जाएगा। भारत नए बंटवारे के बाद जांबिया, घाना, ग्‍वाटेमाला, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की श्रेणी में आ गया है।

सबसे बुरी बात यह है कि ब्रिक्‍स देशों में भारत को छोड़कर चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील अपर मिडिल इनकम श्रेणी में आते हैं। अभी तक लो और मिडिल इनकम वाले देशों को विकासशील और हाई इनकम वाले देशों को विकसित देशों में गिना जाता रहा है। वर्ल्‍ड बैंक ने अर्थव्‍यवस्‍था के बंटवारें की श्रेणियों के नामों में परिर्वतन किया है।

वर्ल्‍ड बैंक के डाटा साइंटिस्‍ट तारिक खोखर ने बताया, “हमारे वर्ल्‍ड डवलपमेंट इंडिकेटर्स पब्लिकेशन में हमने लो और मिडिल इनकम वाले देशों को विकासशील देशों के साथ रखना बंद कर दिया है। विश्‍लेषणात्‍मक उद्देश्‍य से भारत को लोअर मिडिल इनकम अर्थव्‍यवस्‍था में रखा जा रहा है। हमारे सामान्‍य कामकाज में हम विकासशील देश की टर्म को नहीं बदल रहे हैं। लेकिन जब स्‍पेशलाइज्‍ड डाटा देंगे तो देशों की सूक्ष्‍म श्रेणी का प्रयोग करेंगे।”

वर्ल्‍ड बैंक की ओर से कहा गया है कि मलावी और मलेशिया दोनों विकासशील देशों में गिने जाते हैं। लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था की दृष्टि से देखें तो मलावी का आंकड़ा 4.25 मिलियन डॉलर है जबकि मलेशिया का 338.1 बिलियन डॉलर है।

नए बंटवारे के बाद अफगानिस्‍तान, नेपाल लो इनकम में आते हैं। रूस और सिंगापुर हाई इनकम नॉन ओईसीडी और अमेरिका हाई इनकम ओईसीडी कैटेगिरी में आता है। नई श्रेणियों को निर्धारण वर्ल्‍ड बैंक ने कई मानकों के आधार पर किया है। इनमें मातृ मृत्‍यु दर, व्‍यापार शुरू करने में लगने वाला समय, टैक्‍स कलेक्‍शन, स्‍टॉक मार्केट, बिजली उत्‍पादन और साफ-सफाई जैसे मानक शामिल हैं।

50 रुपये में 20 जीबी 3G इंटरनेट बीएसएनएल का छप्परफाड़ ऑफर

0

NEWBUZZINDIA: मोबाइल यूजर्स के लिए बीएसएनएल ने एक आकर्षक ऑफर निकाला है, जिसके तहत अब पूरे देश में बिना कनेक्शन इंटरनेट सेवा दी जाएगी। इस स्कीम के मुताबिक यूजर को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन लेना होगा। उस एक कनेक्शन में 4 यूजर्स कनेक्ट होसकते हैं और बिना कनेक्शन इंटरनेट यूज कर सकते हैं। तो है ना ये बेहतरीन ऑफर।
सरकार हर किसी को इंटरनेट उपल्ब्ध कराना चाहती है और ये
योजना डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का काम करेगी। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि बीएसएनएल यूजर देश के किसी भी कोने में रहने वाले अन्य बीएसएनएल यूजर को अपने साथ कनेक्ट कर सकता है। अब ये योजना काम कैसे करती है ये भी आपको बता देते हैं। इस सुविधा को लेने के लिए यूजर को बीएसएनएल मोबाइल सेफ केयर पोर्टल पर जाना होगा और सारी डिटेल्स फिल करनी होगी। इस पोर्टल में आपसे चार मोबाइल यूजर्स के नंबर मांगे जाएंगे, जिन्हें आप अपने कनेक्शन के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं। बस इसके बाद पांचों यूजर्स 3 जी स्पीड से एकसाथ इंटरनेट का मजा ले सकेंगे और इन सब का बिल मुख्य यूजर को देना पड़ेगा, जिसने कनेक्शन लिया है।
कहीं ज्यादा पैसे खर्च होने से परेशान तो नहीं हो गए, घबराइए मत। इस स्कीम से इंटरनेट काफी सस्ता हो जाएगा। एक महीने में एक यूजर कम से कम 1 जीबी डाटा यूज करता है जिसकी कीमत करीब 200 रुपए पड़ती है, अगर आप इस स्कीम के तहत 5 जीबी डाटा वाला प्लान लेते हैं, तो हर यूजर को 100 रुपए खर्च करना पड़ेगा। ये तो कुछ भी नहीं, आप 50 रुपए प्रति महीने में भी इंटरनेट यूज कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको 20 जीबी का प्लान लेना होगा।
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक रामशब्द यादव के मुताबिक सरकार 100 फीसदी लो
image

गों के हाथ में इंटरनेट देना चाहती है, जिसके चलते ये प्लान जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इस प्लान के खास फीचर के चलते ये प्लान फैमली लविंग होने वाला है, क्योंकि अब एक परिवार में अलग अलग इंटरनेट पैक डलवाने की कोई जरुरत नहीं है। अब घर के सभी सदस्य कम कीमत पर इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

स्कूलों में एक दिन अनिवार्य होगी खादी मप्र

0

Newbuzzindia: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार स्कूलों में खादी की ड्रेस शुरू करने का विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के तहत सप्ताह के सात दिनों में से एक दिन छात्र-छात्राएं स्कूलों में खादी की ड्रेस पहनकर आएंगे। दरअसल, खादी को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में खादी की ड्रेस शुरू करने के विचार को लेकर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक
जोशी ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
राज्य मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि खादी को
बढ़ावा देने के लिए इस तरह का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को खादी के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी। हालांकि, मंत्री ने साफ कर दिया कि खादी की ड्रेस स्कूलों के लिए अनिवार्य नहीं होगी। इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। स्कूलों की सहमति और सारी तैयारी के बाद ही अगले शिक्षा सत्र से स्कूलों में एक दिन खादी की ड्रेस के प्रस्ताव को लागू किया जाएगा।

image

Rose Day : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

0

आज के द‌िन इन राश‌ि वालों को प्यार का इजहार करना चाह‌िए—

मेष राश‌ि
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इसका आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है।

वृष राश‌ि
आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। यही उचित समय होगा जब आप अपने मन के भावों को साथी के समक्ष रख सकें, जिसका अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

म‌िथुन राश‌ि
आज आप इंटरनेट आदि किसी खास जरिये पर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। उत्साह ना खोयें, क्योंकि यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।

आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें—

स‌िंह राश‌ि
आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अंततः आप और आपका साथी जीवन के निश्चित पथ पर चलने में सक्षम होंगे। आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भरसक प्रयास करें, तत्पश्चात् उसका नतीजा देखें।

कन्या राश‌ि
आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। अन्ततः माता-पिता को अपनी भावनाओं से अवगत और आकर्षित करने में आप सफल होंगे और आपके माता-पिता को भी पछताना होगा। आज आप खुश रहेंगे।

तुला राश‌ि
आपके व आपके साथी के बीच आम दिनचर्या के कारण बोरियत घर कर गई है। यदि आप घंटों काम कर रहे हैं व घर पर माता-पिता, बच्चे आदि हैं, तब भी एक फोन कॉल द्वारा या फूल ले जाकर आप अपने संबंध में नई जान डाल सकते हैं।

आप अपने संबंध में नई जान डाल सकते हैं

वृश्च‌िक राश‌ि
दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं, इसलिए खुलकर मौजमस्ती करें।

धनु राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। अपने दोस्तों के बीच या कार्यस्थल या किसी समारोह में आपकी भेंट आज ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी ना हो।

आज का द‌िन इनके जीवन में प्यार लाएगा—

मकर राश‌ि
आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आप के आस-पास का कोई व्यक्ति, जिसे आप नहीं जानते, पर वह आपसे आकर्षित है, आपकी उससे मुलाकात होगी।

कुंभ राश‌ि
अकेले लोगों का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। अब यह आप के ऊपर है कि इस मौके का आप कितना फायदा उठाते हैं। वह व्यक्ति आपके कार्यस्थल पर मिल सकता है। सावधान रहें, अपने प्यार का इजहार ऑफिस से बाहर ही करें, नहीं तो आपकी प्रसिद्धि पर असर पड़ेगा। अगर आपको यह रिश्ता ठीक लगे, तो बात आगे बढ़ाएं।

मीन राश‌ि
कोई इंगेजमैन्ट या शादी अगर पिछले दिनों से लटकी हुई है तो आज उसका अन्तिम फैसला हो सकता है। उसके लिए आज बात करना शुभ है।

#NewBuzzIndia #NewBuzzMedia