Home Tags VHP

Tag: VHP

मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने किया सरबजीत सिंह मोखा को गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस ने सिटी अस्पताल संचालक एवं मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह के साथ पुलिस एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई करेगी।

दरअसल पुलिस की दी गई जानकारी के हिसाब से सरबजीत सिंह मोखा की गिरफ्तार के बाद कई आरोपी इस मामले में सामने आ सकते है। वहीं पुलिस अब मुख्य आरोपी को जांच के लिए कई ठिकानों पर ले जाएगी। साथ ही कोर्ट में भी पुलिस आरोपी के रिमांड करने की बात कर रही है।

बता दे कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद(VHP) ने सरबजीत सिंह मोखा को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसका निर्णय विहिप की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है।

विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष और सिटी अस्पताल का मालिक ही निकला नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का सरगना

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मोखा की पुलिस ने तलाश खत्म कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को फरार आरोपी अपने ही सिटी अस्पताल में छिपा बैठा मिला।

दरअसल पुलिस को आरोपी के सिटी अस्पताल के कोविड वार्ड में छिपे होने की जानकारी मिली थी। वह खुद को कोरोना संक्रमित बता रहा था। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मंगलवार को सरबजीत सिंह की कोविड जांच कराएगी।

बीते दिनों इस मामले में अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मोखा की तलाश थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। इस दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फटकार के बाद कुछ घंटों ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त कर लिया।

बता दें कि आरोपी सरबजीत सिंह मोखा शहर वीएचपी अध्यक्ष होने के अलावा जबलपुर में सिटी अस्पताल का मालिक भी है। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में जबलपुर पुलिस ने सिटी हॉस्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा समेत अस्पताल के देवेश चौरसिया और भगवती फार्मा के संचालक सपन जैन पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मोखा पर 500 नकली इंजेक्शन मरीजों को लगाने का आरोप है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए एक लाख रुपए

0

पूरे देश में अयोध्या राम मंदिर(Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। देश के पहले नागरिक राष्ट्रपति(President) रामनाथ कोविंद(Ramnath Kovind) ने अभियान की शुरुआत करते हुए समर्पण निधि सौंपी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने एक लाख रुपए का चैक सौंप कर मध्य प्रदेश से इस अभियान की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, ‘आज निवास पर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में सहयोग राशि दान कर विश्व हिंदू परिषद के श्री विनायकराव देशपांडे जी एवं अन्य गणमान्य साथियों के साथ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि’भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। यह राम मंदिर नहीं है बल्कि यह राष्ट्र मंदिर है।

देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसे सफल बनाने के लिए देश के सभी प्रमुख लोगों की समिति बनी गई है। अभियान के तहत करीब 13 करोड़ परिवार के 65 करोड़ रामभक्तों से अभियान में लगे लोग मिलेंगे। इस अभियान के तहत करीब 40 लाख से अधिक हिन्दू समाज के लोग लगे हुए है। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक अभी तक मध्य भारत से करीब 1 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली गई है। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कूपन भी जारी किए गए है, जो 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के है। कूपन पर भव्य राम मंदिर और भगवान श्री राम की तसवीर भी है। मंदिर निर्माण के लिए 20 हज़ार रुपए तक कि राशि नगद दी जा सकती है, वहीं इससे अधिक की राशि चेक के द्वारा ली जा रही है।

विश्व हिन्दू परिषद का राम जन्म भूमि को लेके एक बड़ा एलान

0

विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सहायता प्रदान करने लिए हिंदू समाज से मौद्रिक प्रसाद एकत्र करने के दायरे का विस्तार करने का संकल्प लिया है | इसी सिलसिले में रायसेन के दीवान सिंह गोर ने 1 लाख 1 हज़ार की राशि मंदिर निर्माण हेतु प्रदान की औरअयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण में योगदान के लिये 4,00,000 गांवों और 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था | VHP का एमपी के 50 हजार गांव तक पहुंचने का लक्ष्य है |

किन संस्थाओं का होगा योगदान ?

मंदिर निर्माण के लिए टाटा कंसलटेंसी सर्विस के इंजीनियर लार्सन एंड टूब्रो मंदिर निर्माण में लगे हुए हैं | इसके साथ ही आईआईटी मुंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी गुवाहाटी, और सीबीआरआई रुड़की के इंजीनियर भी मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देंगे | 2024 तक श्री राम लला की भव्य मूर्ति मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित हो जाएगी, जिसके बाद भक्तों को भगवान के मंदिर के दर्शन करने के लिए आमंत्रण किया जा सकेगा |

यह एक विचार है

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं है बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के कायाकल्प का एक सचेता प्रयास है | इस सोच और विचार के साथ इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न होने जा रहा है |लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्रांत उपाध्यक्ष पीतांबर राजदीप, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव और अभियान प्रमुख मलखान सिंह राजपूत जैसे कई अधिकारी इस अभियान में शामिल हुए |