पूरे देश में अयोध्या राम मंदिर(Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। देश के पहले नागरिक राष्ट्रपति(President) रामनाथ कोविंद(Ramnath Kovind) ने अभियान की शुरुआत करते हुए समर्पण निधि सौंपी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने एक लाख रुपए का चैक सौंप कर मध्य प्रदेश से इस अभियान की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि, ‘आज निवास पर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में सहयोग राशि दान कर विश्व हिंदू परिषद के श्री विनायकराव देशपांडे जी एवं अन्य गणमान्य साथियों के साथ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि’भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। यह राम मंदिर नहीं है बल्कि यह राष्ट्र मंदिर है।
देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसे सफल बनाने के लिए देश के सभी प्रमुख लोगों की समिति बनी गई है। अभियान के तहत करीब 13 करोड़ परिवार के 65 करोड़ रामभक्तों से अभियान में लगे लोग मिलेंगे। इस अभियान के तहत करीब 40 लाख से अधिक हिन्दू समाज के लोग लगे हुए है। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक अभी तक मध्य भारत से करीब 1 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली गई है। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कूपन भी जारी किए गए है, जो 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के है। कूपन पर भव्य राम मंदिर और भगवान श्री राम की तसवीर भी है। मंदिर निर्माण के लिए 20 हज़ार रुपए तक कि राशि नगद दी जा सकती है, वहीं इससे अधिक की राशि चेक के द्वारा ली जा रही है।
