Newbuzzindia: इस साल शाहरूख खान की फिल्म ‘फैन’ रिलीज हुई है.. वहीं सलमान खान की भी सिर्फ एक फिल्म ‘सुल्तान’ आई। दोनों ही फिल्में यशराज बैनर तले बनी है। लिहाजा, दोनों ही फिल्मों को एक साथ ‘बुसान इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल’ में स्क्रीन किया जाएगा।
6 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘सुल्तान’ ओपन सिनेमा सेक्शन में प्रदर्शित की जाएगी। वहीं मनीष शर्मा निर्देशित ‘फैन’ एशियन सिनेमा सेक्शन में दिखाई जाएगी। हम्मम.. कोई शक नहीं कि खान्स फैन इस खबर से बेहद खुश होंगे। आखिर साल खत्म होते होते शाहरूख- सलमान एक साथ आ ही गए।
बहरहाल, फिल्म फेस्टिवल की बात छोड़ दें.. तो सलमान, शाहरूख की कई फिल्में लाइन में हैं। दोनों खान एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं।
