राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है बता दें कि क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उसके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि यह लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे और लाखों रुपए लोगों से लेते थे इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने राजधानी भोपाल में ऐशबाग और निशातपुरा में सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है इन आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग ₹10लाख कैश भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी राजधानी भोपाल के सटे जिला रायसेन के बाड़ी बरेली के रहने वाले हैं और एक आरोपी का नाम साउद जो ऐशबाग में रह रहा था और दूसरा आरोपी अब्दुल इफ्तेकर है जो निशातपुरा में रह रहा था बता दें कि अब्दुल पूर्व में भी सट्टा पर्ची खिलाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है सन 2016 में गिरफ्तार हुआ था उसके बाद जब वह जेल से बाहर आया तो उसने ऑनलाइन सट्टे का खेल शुरू कर दिया लगभग 4 साल से ऑनलाइन सट्टे का खेल चल रहा था।
इन आरोपियों ने 4 साल पहले ऑनलाइन सट्टे की शुरुआत की थी और दो वेबसाइट बनाई थी बता दे क्यों वेबसाइट का नाम डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ऑनलाइन मटका mobile.com वहीं दूसरी डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सट्टा मटका play.in के नाम पर वेबसाइट बनाई थी और इन वेबसाइटों को 4 साल से है लोग संचालित कर रहे थे बता दें कि इन वेबसाइटों का प्रचार करने के लिए यह लोग अलग-अलग माध्यमों का प्रयोग कर रहे थे फिर उसके बाद लिंक भेज रहे थे जिसे सट्टा खेलना होता था वह इस लिंक को क्लिक करता था और उसका नंबर ऑटोमेटिक दूर जाता था और फिर सट्टे का खेल शुरू हो जाता था।
एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि इससे जुड़कर लाखों लोग जिस तरह पहले पर्ची सट्टा चलता था उसी तरह से जीरो से लेकर 9 अंक तक सट्टा लगाते थे परंतु इसे ऑनलाइन तरीके से कर दिया था पर्ची सट्टे में शाम तक रिपोर्ट आ जाती थी इस मामले में भी ऑनलाइन तरीके से रिपोर्ट आ जाती थी और जो पैसा कमाता था उसे ऑनलाइन तरीके से ट्रांजैक्शन किया जाता था जिसके लिए उन्होंने छह अलग-अलग खाते खोल रखे थे और उनके पास 6 एटीएम भी बरामद किए गए हैं और पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल भी बरामद किए वहीं पुलिस का कहना है कि इनसे को रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी जिससे और बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
