महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़े भारी, लोगों ने की जमकर कुटाई और कर दिया वीडियो वायरल

राजधानी भोपाल के छोला थाने में पदस्थ आरक्षक देवेंद्र मालवीय को एक महिला के साथ अवैध संबंध रखना भारी पड़ गया है। महिला के पति ने इस पुलिसकर्मी न सिर्फ पिटाई की बल्कि वर्दी में हुई उसकी पिटाई को सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया।

मामला राजधानी के छोला मंदिर थाने के अंतर्गत आने वाले राधेश्याम कॉलोनी खेजड़ा बरामद रोड भानपुर का है जहाँ छोला मंदिर थाने में पदस्थ आरक्षक देवेंद्र मालवीय के कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे।



जब इसबात का पता महिला के पति लाखन सिंह राजपूत को चला तो वह अपनी माँ के साथ अपने घर पहुँचा जहाँ उसे अपने घर के बाहर एक काले कलर की स्प्लेंडर खड़ी मिली मामला संदिग्ध लगते ही लाखन छत फांदकर घर मे घुसा तो आरक्षक देवेंद्र मालवीय के जूते कमरे के बाहर रखे थे और वह उसके बेड पर लेटा था जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने का लाखन ने प्रयास किया लेकिन उसकी पत्नी और उसकी साली ने उससे मारपीट करना शुरू कर दी जिसपर वह चिल्लाने लगा तो कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए।


कॉलोनी के लोगों ने पहले लाखन को उसकी पत्नी और साली से छुड़वाया और फिर उसके बेड में सोए पुलिसकर्मी को खींचकर बाहर ले आये और उसकी जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के दौरान भी लाखन की पत्नी और साली उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे लेकिन कॉलोनीवासियों ने उन दोनों को अलग करके आरक्षक की धुनाई की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।



घटना 10 तारीख की बताई जा रही है जब लाखन अपनी बच्चियों से मिलने आया था इस घटना की शिकायत उसने मानवाधिकार आयोग,DGP,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, CSP निशातपुरा से की है और आरक्षक पर कार्यवाही की मांग की है।

लाखन द्वारा मानवाधिकार आयोग को लिखा गया पत्र
लाखन द्वारा मानवाधिकार आयोग को लिखा गया पत्र
CSP निशातपुरा को लिखा पत्र
कॉलोनी निवासियों का पंचनामा
SP को लिखा पत्र
कमरे के अंदर बेड पर सोया मिला पुलिसकर्मी

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles