भोपाल में कोरोना बेकाबू हो चुका है।वहीं ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले ही सरकार ने दावा किया था कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
मध्य प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि राज्य में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त है और सोमवार को इन पांच मरीजों की मौत हो गई। वहीं भोपाल के 20 से ज्यादा अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर अफरा-तफरी मच गई थी। इसके अलावा एमपी नगर के सिटी अस्पताल में एक दिन में चार मरीजों की मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन, जब तक इसकी सप्लाई हुई, मरीजों की मौत हो चुकी थी।
बता दे कि करोंद के पीजीबीएम अस्पताल में भर्ती एक महिला को ऑक्सीजन खत्म हो जाने की वजह से छुट्टी देनी पड़ी। जिसके बाद महिला का बेटा उन्हें आरोग्य निधी अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वैसे ही हमीदिया के पास बने एविसेना अस्पताल ने कोविड मरीजों को यह कहकर छुट्टी दे दी कि अब यहां ऑक्सीजन नही है।
