भोपाल में फिर नज़र आई अस्पताल में लापरवाही,17 घंटे बाद मिला परिजनों को शव

भोपाल में कोरोना से स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। सोमवार को भोपाल में 1456 मरीज मिले थे। वहीं, मौत के आंकड़े भी काफी डराने वाले हैं। श्मशान में शवों की लाइन लगी है और अंतिम संस्कार के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है।

बता दे कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार को लापरवाही के दो मामले सामने आए है। कोरोना मरीज की मौत के बाद उसके सोने के झुमके चोरी हो गए। वहीं दूसरी लापरवाही एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद देखने को मिली है। सरस्वती नगर निवासी महिला दमोतीबाई को अस्पताल में संक्रमित होने के बाद भर्ती कराया गया था। रात 2 बजे उनके परिजनों के बताया गया कि उनकी मौत हो गई।

दरअसल परिजन शव लेने के लिए अस्पताल गए। वहां पहुंचने के बाद उन्हें शाम सात बजे शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मिली। पहले परिजनों को बताया गया था कि सुबह दस बजे शव सौंप दिया जाएगा। लेकिन कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजन करीब 17 घंटे तक अस्पताल में ही इंतजार करते रहे।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles