भोपाल में अंतिम संस्कार और दफन करने के लिए नहीं मिल रहा है स्थान

कोरोना से हालात बेकाबू हो गई है और उसी के साथ साथ अंतिम संस्कार के लिए भोपाल के विश्राम घाटों में अब जगह कम पडऩे लगी है। तकरीबन रोज विश्राम घाट की क्षमता से ज्यादा शव पहुंच रहे है।

भदभदा विश्राम घाट कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि अब 10 से 12 शवों के अंतिम संस्कार के लिए नई जगह तैयार की है। पहले 18 से 20 लाशों के अंतिम संस्कार की विश्राम घाट में व्यवस्था थी।इसीलिए विश्राम घाट परिसर में खाली पड़ी 2 एकड़ पर बुलडोजर चलाकर उसे अस्थाई रूप से विश्राम घाट में तब्दील किया जा रहा है

भदभदा विश्राम घाट में रोज मरने वाले 30 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसके अलावा सुभाष विश्राम घाट में इसी संख्या में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। छोला विश्राम घाट और शहर के कब्रिस्तान की संख्या को जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 100 तक पहुंच जाती है।

भदभदा विश्राम घाट कमेटी ने जनता से शवयात्रा में 20 लोगों के आने की अपील की है।उन्होंने लकड़ी की जगह गोकाष्ट से अंतिम संस्कार करने की भी अपील की है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles