भोपाल में रिश्ते हुए कलंकित: सगे मामा और नाना ने नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार

क्राइम रिपोर्टर: राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत कजली खेड़ा चौकी में एक समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है बता दे कि मामा और नाना ने नाबालिग को समोसे का लालच देकर कमरे में ले जाकर हवस का शिकार बनाया है।

इस मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार भी कर लिया है बता दें कि पूरा मामला कजली खेड़ा चौकी क्षेत्र का है नाबालिक के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं और उन्होंने बीती रात्रि आकर मामला दर्ज कराया।


माता-पिता करते हैं मजदूरी का काम गए थे काम पर

6 वर्षीय नाबालिक को जब मामा और नाना ने समोसे का लालच दिया तब नाबालिक के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं और मजदूरी करने गए हुए थे नाबालिक को घर में अकेला पाकर उसे पास में ही मकान में वह भी रहते हैं उसे लालच दिया कि उसे समोसा खिलाएंगे और फिर उसके बाद उसको हवस का शिकार बनाया वहीं उसे धमकी भी दी कि यदि वह इस बात को किसी को बताएगी तो जान से मार देंगे इसके चलते नाबालिक डर गई थी इस मामले में पुलिस ने कहा है कि इसे चिन्हित अपराध में रखा जाएगा। और फास्ट्रैक कोर्ट में इस मामले में मुकदमा चलाया जाएगा और जल्द से जल्द नाबालिक को न्याय दिलाया जाएगा।

प्राइवेट पार्ट में हुआ दर्द तो मां को बताया

नाबालिक के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को बताया कि से दर्द हो रहा है जब मैंने उसे पूछा तो वह सब बोलने से घबरा रही थी जैसे तैसे बहला-फुसलाकर कहीं देर की मशक्कत के बाद मां ने उससे पूरी बात पूछी तो उसने पूरी बात बताई बताया कि मामा और नाना ने समोसे का लालच देकर उसे घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके चलते उसे समस्या आ रही है उसके प्राइवेट अंग पर ब्लड लगा हुआ था और घाव भी थे इसके बाद तुरंत उसकी मां कजली खेड़ा चौकी पहुंची और फिर वहां पर एफ आई आर दर्ज कराई गई वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि मामा की उम्र 20 वर्ष और नाना की उम्र लगभग 48 वर्ष है और उसकी नानी का निधन पूर्व में हो चुका है इसलिए दोनों घर में अकेले ही रहते थे और मजदूरी का काम करते थे।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles