भोपाल के जेपी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने दिया अपना इस्तीफा, यह थी वजह

मध्य प्रदेश के जेपी अस्पताल का पूरा स्टाफ घबराया हुआ है। आज अस्पताल में कोरोना एक व्यक्ति की मृत्य हो गई है। इस घटना के बाद सीनियर डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव ने शासकीय नौकरी से इस्तीफा दिया। जेपी अस्पताल के डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार होने पर सीनियर डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव सदमे में है और उन्होंने शासकीय सेवा से अपने इस्तीफ दे दिया है। जानकरी के अनुसार पूरा स्टाफ इस घटना के विरुद्ध में हड़ताल पर जा सकता है।


दरअसल आज कुछ नेताओं ने जेपी हॉस्पिटल में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टरों को धमकाया और आम जनता को परेशान भीं किया । जेपी अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लॉकडाउन के नियम केवल आम जनता के लिए है नेताओं ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले ली है।

डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ जहा लोगो की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है वही कुछ नेता अपनी राजनैतिक अंकक्षाओ को परवान चढ़ा रहे है। आज के इस परिदृश्य में मानवता और नैतिकता को एक तरफ रखकर नेता डॉक्टरों और अन्य सेवा स्टाफ को धमाका रहे है।

डॉ.योगेंद्र श्रीवास्तव
spot_img

ताजा समाचार

Related Articles