NDTV पर लगे बैन के खिलाफ 9 नवंबर को युवा पत्रकार एवं विद्यार्थियों का समूह करेगा विरोध प्रदर्शन !

हाल ही में सरकार द्वारा NDTV पर  1 दिन का प्रतिबन्ध लगाया गया है । भोपाल में 9 नवंबर को “Society for better future of Journalism” इसका विरोध कर रही है । यह भोपाल के कुछ युवा पत्रकारों और मीडिया के विद्यार्थियों का एक समूह है ।

समूह से जुड़े हुए Newbuzzindia और “सतना समाचार” जैसे मीडिया संस्थानों ने 9 नवंबर को बंद रहने का फैसला किया है ।

समूह के अनुसार NDTV को बैन करना प्रेस की आजादी पर हमला है । अगर इसका विरोध नही किया गया तो NDTV के बाद बाकी सभी मीडिया संस्थानों का भी यही हाल होगा ।

समूह के संयोजक एवं Newbuzzindia.com के संपादक रोहित गुप्ता के अनुसार 9 नवंबर को सुबह 10:30 से 2:00 के बीच  50-60 मीडिया के युवा पत्रकार एवं विद्यार्थी तुलसी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे । यह प्रदर्शन पूर्ण रूप से शांत रहेगा । प्रदर्शन के दौरान सभी प्रदर्शनकारी मुँह पर काली पट्टी बांध कर कलम की आहूति देंगे ।

मीडिया से जुड़े आप सभी लोगों से अनुरोध है कि हमारे इस प्रदर्शन में हमारा साथ दें ।
-धन्यवाद
रोहित गुप्ता (संयोजक)
संपर्क – 9039605958
सुहृद तिवारी – 9039605958

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles