Newbuzzindia: उरी अटैक के बाद भारत के हर एक व्यक्ति का खून ख़ौल उठा है। हर कोई पाकिस्तान को मोह तोड़ जवाब देने की सरकार से गुहार लगा रहा है। वहीँ कुछ लोग पाकिस्तान को सीधे तौर पर ललकार भी रहे है।
इस मसले पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी अपना कढ़ा रुख दिखाया और कहा कि अगर भारत-पाक युद्ध हुआ तो मैं भी बॉर्डर पर लड़ने जाऊंगा। उनका कहना है कि हमें नहीं लड़ना चाहिए, लेकिन अगर पाकिस्तान के रूख में बदलाव नहीं आता है तो ऐसा करना पड़ेगा।
अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा केजीवाल के दिमाग में सत्ता घुस गई है और देखिए कि अब उन्हें कितने मंत्रियों को निकालना पड़ रहा है। लेकिन ये मेरा नुकसान है और मैं दुखी हूं। अगर 2011 वाली हमारी टीम साथ होती तो आज देश की हालत कुछ और होती।
MNS के पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के बारे में अन्ना हजारे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘युद्ध और कला में अंतर होता है। दोनों को हमें अलग-अलग रखना चाहिए। आर्ट लोगों को प्रेरित करता है। अगर आर्ट का इस्तेमाल गलत रूप में होता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।’
