Newbuzzindia: 8 नवंबर को नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान कर के देश को हैरान कर दिया। इस ऐलान के बाद दावा किया जा रहा था कि इसकी भनक किसी को भी नहीं थी। कहा गया है कि प्रधानमंत्री समेत सिर्फ 6 लोगों को इसके बारे में जानकारी थी।
लेकिन अब जो मामला सामने आया है कि इस ऐलान के कुछ घंटे पहले ही भाजपा ने खातों में भारी नकदी जमा किया गया। पश्चिम बंगाल में भाजपा के खाते में एक साथ 1 करोड़ रुपए जमा कराए जाने का मामला सामने आया है।
इस मामले में CPI-M ने सवाल उठाते हुए फैसले की गोपनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि प्रदेश भाजपा ने कोलकाता में इंडियन बैंक की चित्तरंजन एवेन्यू शाखा में अपने बैंक खाते में एक करोड़ रुपये जमा कराए थे।
सीपीएम के प्रदेश सचिव सुर्जया कांत मिश्रा ने कहा है कि यह संभव है कि भाजपा के लोगों को नोट बैन के बारे में पहले से पता था तभी उन्होंने पूरे देश में बड़ी राशि बैंकों में जमा करवा कर अपना काला धन सफेद कर लिया। जमा की गई राशि में 60 लाख रुपये एक हजार के नोट के थे और बाकी 40 लाख 500 के नोट थे।
तो वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट की कॉपी ट्वीट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
