‘कांग्रेस के लिए वोट बैंक से बढ़कर कुछ भी नही है मुस्लिम समुदाय !’

Newbuzzindia: कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया तथा उन्हें कभी विकास की राह पर आगे बढऩे नहीं दिया। इस वजह से मुस्लिम समुदाय विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाया। अब मुस्लिम समुदाय कांग्रेस की इस चाल को समझ चुका है। उसका दामन छोड़ भाजपा के साथ जुड़ विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। यह बात राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमेन अबुबकर नकवी ने कही।

शुक्रवार को नकवी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा अनिवार्य है तथा मुस्लिम समुदाय का युवा वर्ग आज शिक्षा को अंगीकार कर रहा है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार मुस्लिम समुदाय के उत्थान को लेकर वचनबद्ध है तथा कई कार्यक्रम हाथ में लिए हैं। समुदाय के लोग योजनाओं का लाभ उठाएं।

आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से नबार्ड कीर योजना के तहत वक्फ की जमीन पर निर्माण करने तथा उसका सामाजिक कार्य में उपयोग करने विशेष सहयोग भी दिया जा रहा है। इससे यह सम्पत्तियां सुरक्षित हो जाएंगी।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles