Newbuzzindia : 8 नवंबर को सुनाए गए नोटबंदी फैसले के तीन दिन में अहमदाबाद के एक को-ऑपरेटिव बैंक में 500 करोड़ रुपए जमा कराए गए। यह बैंक अहमदाबाद के आश्रम रोड़ पर स्थित है। इसका निदेशक कोई नहीं बल्कि खुद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह है।
एक को-ऑपरेटिव बैंक में सिर्फ तीन दिन में 500 करोड़ जमा होना एक बड़ा सवाल है। क्योंकि इन बैंकों में किसान, मझोले व्यापारी व छोटे दुकानदारों के खाते ज्यादा हुआ करते हैं।
इतनी बड़ी रकम जमा होने पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जांच में लग गया है। जांच विभागों ने सीसीटीवी फुटेज भी तलाशना शुरू कर दिया है।
इस मामले में सबसे बड़ी यह है कि, जिस को-ऑपरेटिव बैंक के बीजेपी अध्यक्ष निदेशक है उसकी 190 ब्रांच है। लेकिन जिस दिन नोटबंदी का एलान हुआ उसी वक्त 500 करोड़ रुपए मुख्य ब्रांच में जमा कराए गए।
इतनी बड़ी रकम बैंक में जमा कराने को लेकर बीजेपी के किसी ख़ास व्यक्ति का होना बताया जा रहा है। क्योंकि गुजरात में लगभग 18 को-ऑपरेटिव बैंक है जिसमें 17 को-ऑपरेटिव बीजेपी के कब्जे में है।
एकतरफ नोटबंदी के बाद से हर नागरिक परेशान है। बैंक और एटीएम के सामने अभी भी लंबी लंबी कतारें लगी हैं। लेकिन नोटबंदी के पहले और दूसरे दिन ही राजनेताओं और बड़े-बड़े कॉरपोरेट उद्योगपतियो ने इसी तरह अपना पैसा ब्लैक से व्हाइट कर लिया।
