भारत में अक्सर लोग गाडी-मोटर चलाते हुए लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से हर वर्ष लाखों लोगों की जान चली जाती है और इसका दोष सरकार पर डाला जाता है, भारत सरकार हमेशा लापरवाह लोगों को नियम फॉलो करने की चेतावनी देती है लेकिन लोग सोचते हैं कि नियम तोड़ने पर अगर ट्रैफिक पुलिस वाले पकड़ेंगे तो 100-50 देकर काम चला लेंगे लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।
अब अगर आपने नियम तोडा और ट्रैफिक पुलिस के हाथ लग गए तो बहुत पछतायेंगे क्योंकि आज ने भारत सरकार ने ट्रैफिक के लिए नया नियम लागू कर दिया है और जुर्माने की राशि पांच गुना बढ़ा दी है –
- नशे में ड्राइविंग करने वालों पर – 10,000 रुपये का जुर्माना
- बिना हेलमेट गाडी चलाने पर – 2500 रुपये जुर्माना
- अगर किशोरों को गाडी सौंपी तो रजिस्ट्रेशन रद्द होगा
- किशोर की गाडी से किसी की मौत हुई तो 25 हजार जुरमाना और 3 साल की कैद
- सीट बेल्ट ना लगाने पर – 5000 रुपये जुर्माना
- गाडी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने पर – 5000 रुपये जुर्माना साथ में रजिस्ट्रेशन रद्द होगा
- नशे में गाडी चलाते वक्त किसी की मौत होने पर – 10 साल की सजा
- अगर सरकारी कर्मचारी नियम तोड़ेंगे तो सामान्य से दोगुना जुर्माना
- लाल बत्ती पार करने पर 1000 रुपये का जुर्माना, तीन महीनों के लिए लाइसेंस रद्द
- हिट एंड रन मामले में किसी की मौत होने पर सजा के अलावा 2 लाख जुर्माना, थोड़ी चोट लगने पर 50 हजार का जुर्माना
