Newbuzzindia: गोहत्या को लेकर मुजफ्फरनगर से एक नया मामला सामने आया है जिसमे एक मुस्लिम परिवार पर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा गौहत्या की गयी है।इस कथित गौहत्या की खबर के बाद भीड़ ने यहां कांधली गांव में एक घर पर हमला कर दिया जिसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
घटना के बाद ही पुलिस ने घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया और दंगा फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि कल शाम गुस्साये स्थानीय ग्रामीण जिशान कुरैशी के घर के बाहर एकत्र हो गये और उन पर एवं उनके परिवार के सदस्यों पर गोहत्या का आरोप लगाया।
पुलिस के मुताबिक कथित गौहत्या के मामले में जिशान कुरैशी और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है साथ ही भीड़ के कई लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 147 (दंगा करना), 427 (शरारत के कारण नुकसान) और 452 (चोट पहुंचाने, हमला की तैयारी के बाद घर में अनाधिकार प्रवेश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
