राहुल गांधी ने आज 16 दिसंबर की सुबह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की कमान अपने हाँथ में ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल गांधी के सामने कई चुनौतियां है और एक लंबी लड़ाई है।
राहुल गांधी के सामने सभी बड़ी चुनौती है जनता के बीच एक बार फिर कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा करना, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते जनता से जुड़े मोडडे उठाना, पूरे विपक्ष को एकजुट करना और सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़े रहना। ऐसे में अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला भाषण काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
राहुल के भाषण की प्रमुख 5 बातें –
- देश में हिंसा का दौर लगातार जारी है, इससे देश की छवि खराब हो रही है..
- एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है और यही हम भाजपा के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं..
- मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि हम हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी को आने वाले समय में सबसे पुरानी युवा पार्टी बनाना चाहता हूं..
- मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वासन देना चाहता हूं कि आप सब मेरा परिवार हो..
- बीजेपी के लोग हमें मिटाना चाहते है, लेकिन हम ऐसा नही सोचते, हम नफरत का मुकाबला नफरत से नही प्यार से करते है..
सोनिया गांधी के भाषण के 5 प्रमुख बातें-
- कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मैं राहुल को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद देती हूं..
- एक नया दौर, एक नये नेतृत्व की उम्मीद, राहुल गांधी आपके सामने है..
- 20 साल पहले जब में राष्ट्रीय अध्यक्ष बानी तो में भी थोड़ी नर्वस थी पर धीरे धीरे मैं इस परिवार का हिस्सा बन गई..
- मुझे इस देश की संस्कृति और विरासत इंदिरा गांधी से मिली है..
- कांग्रेस पार्टी के लाखों कार्यकर्तागण इस पूरी यात्रा में मेरे हमसफर रहे हैं मैंने आपसे जो सीखा उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती..
- हमने समाज के हर तबके का प्रतिनिधित्व और विकास किया, हमने ऐसे कानून बनाये जो जनता के अधिकारों पर आधारित थे..
- राजनीति में आने पर राहुल ने ऐसे भयंकर व्यक्तिगत हमले का सामना किया जिसने उसे और निडर इंसान बनाया..
- आज इस जिम्मेदारी को छोड़ते हुए आप सभी कांग्रेसजनों और देश के नागरिकों द्वारा दिये गये असीम प्यार और विश्वास के लिये तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं..
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से के बातें साफ हो जाती है जैसे-
- कांग्रेस पार्टी के इतिहास में यह सबसे बड़े बदलाव की शुरुआत है..
- राहुल गांधी बहुत जल्द के बड़े फैसले लेने वाले है..
- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नफरत की राजनीति से दूर रहेगी..
- राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में युवाओं को बेहतर मौका मिलेगा..
- भाजपा से हटकर कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को बराबर सम्मान मिलेगा..
- बहुत जल्द राहुल गांधी अपनी नई टीम बनाएंगे जिसमे युवा और वरिष्ठ नेता दोनो शामिल रहेंगे..



