कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख से ज्यादा नए केस

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण ने अपने पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इसके आधे भी लोग इससे स्वस्थ नही हुए हैं।

कोरोना संक्रमण बढ़ने से सिर्फ आंकड़ों में ही वृद्धि नही हुई है बल्कि Death Ratio बढ़ा है बीते 24 घंटों में सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 1,341 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय(health ministry) भारत सरकार(indian goverment) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े पुष्टि करते हैं कि देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है. यही कारण है तीसरे दिन दो लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज केस आए हैं. 

पिछले वर्ष मार्च में शुरू हुए कोरोना संक्रमण से अबतक में सबसे ज्यादा मौते बीते 24 घंटे में ही हुई पहले यह आंकड़ा 1290 था जो अब 1341 तक पहुँच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश में अब तक 1,45,26,609 कोरोना के केस मिल चुके हैं. जिनमें से 1,26,71,220 संक्रमित होकर रिकवर भी हो चुके हैं. देश में इस वक्त कोरोना के 16,79,740 एक्टिव केस हैं, जबकि 1,75,649 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles