ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली द्वारा भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए धनराशि मुहैया कराने के बाद भारत में क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की नींद भी खुल गई है नींद से जागते ही सचिन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए धनराशि जारी की है।
पैट कमिंस ने 37 लाख रुपए पीएम केयर्स फंड में डोनेट किए हैं तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने एक बिटकॉइन यानी करीब 41 लाख का डोनेशन भारतीयों के इलाज के लिए दान किए हैं जिसके बाद भारत के क्रिकेटरों की आलोचना शुरू हो गई थी उसी के बाद सचिन ने अपनी निद्रा तोड़ते हुए धनराशि जारी की है।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने संकट के इस दौर में मिशन ऑक्सीजन नाम की संस्था को एक करोड़ रुपये डोनेट किए हैं यह संस्था अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया कराती है। मिशन ऑक्सीजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की पुष्टि की है कि सचिन उन्हें 1करोड़ रुपए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने हेतु मिले हैं।
सचिन के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली-एनसीआर के दो एनजीओ को डेढ़ करोड रुपए डोनेट करने का फैसला किया है जो भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में खर्च होंगे।https://twitter.com/india_oxygen/status/1387761086406008836?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1387761086406008836%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2F
