भारत सरकार ने हाल में नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि अब इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त पैन कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार सख्त निर्देश भी जारी कर चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पैन कार्ड की डीटेल्स से आपकी आधार नंबर की डीटेल मैच नहीं हुई तो आपके आगे बहुत ज्यादा पछताना पड़ सकता है। जी हां आपको पता होगा कि भारत सरकार 31 जुलाई तक आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने पर काफी जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि देश के करोड़ों लोगों के पास अब आधार है और अब टैक्स उगाही में पारदर्शिता बरती जा सकती है। भारत सरकार इससे पहले निर्देश जारी कर चुकी है कि जल्द से जल्द अपने आधार को अपने पैन कार्ड से लिंक जरूर कराएं।
इस बीच अगर आपके पैन कार्ड और आधार की डिटेल में थोड़ा सा भी अंतर है तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। आप इस गलती की वजह से अपने आधार को अपने पैन कार्ड से लिंक नहीं करा पाएंगे। इससे पहले सरकार ने कहा था कि फर्जी पैन कार्ड के दम पर कुछ लोग अपनी वास्तविक इनकम छुपा लेते हैं। इस वजह से सरकार ने कहा था कि टैक्स भरने के लिए आधार के साथ पैन कार्ड लिंक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार ने देशभर के लोगों को 31 जुलाई तक का वक्त दिया है। अगर आपके पैन कार्ड डिटेल और आधार की डिटेल में थोड़ा सा भी अंतर है तो आप अपना आधार , अपने पैन से लिंक नहीं कर सकेंगे। इस वजह से आप वक्त पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे।
इस तरह से आप डिफॉल्टर बन सकते हैं। इस बीच सूत्रों का कहना है कि आधार से पैन कार्ड लिंक करने वाले के नाम में या पिता के नाम में थोड़ा भी अंतर पाया जाता है तो आधार पैन से लिंक नहीं सकता। ऐसे में व्यक्ति के पास एक ही ऑप्शन बचता है कि वो इसको ठीक कराएं। इस बीच आधार से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इस समस्या का एक ही हल है कि अगर आपकी आधार डिटेल और पैन कार्ड डिटेल में समानताएं नहीं हैं तो इसका करेक्शन करवाना बेहद जरूरी है। मौजूदा वक्त में आधार या पैन कार्ड डिटेल में ऑनलाइन करेक्शन की सुविधा दी गई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द करेक्शन कराना चाहिए। जिससे आप वक्त पर इनकम टैकस रिटर्न फाइल कर सकें। इससे पहले सरकार इस मामले को लेकर काफी सख्त हो चुकी है।
सरकार बता चुकी है कि टैक्स भरते वक्त पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को होना काफी जरूरी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली बता चुके हैं कि आधार नंबर पैन से लिंक हो जाने पर टैक्स चोरी करने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी। मौजूदा वक्त में बहुत से लोग फर्जी पैन कार्ड बनवाकर कर टैक्स चोरी कर रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार की कोशिश है कि आने वाले वक्त में टैक्स चोरी ना हो सके, इसके लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि देशभर के टैक्स चोरों में इस बात को लेकर हंगामा मच गया है। देखना है कि आने वाले वक्त में भारत सरकार ऐसे कितने टैक्स चोरी करने वालों को सलाखों के पीछे डालती है। ये तो आगे आने वाला वक्त ही बताएगा।
