Newbuzzindia: उत्तरप्रदेश में नये वर्ष के शुरूआती महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। और इसी वजह से उत्तरप्रदेश पर सभी लोग नजर टिकाये हुए है। जहां एक तरफ उत्तरप्रदेश की राजनीति के महानायक मुलायम सिंह यादव की पार्टी सपा में आपसी मतभेद से टूटने की स्थिति बन गयी है तो वहीँ इस दौर में भाजपा को ख़ासी मजबूती मिल रही है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष जानकी शरण पांडेय समेत सैकड़ों वकीलों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। ये सदस्यता ऐसी स्थिति में ली गयी है जब up में जल्द ही चुनाव होने है। इस बात से उत्तरप्रदेश में भाजपा विरोधी दलों को जरूर जोरों का झटका लगा है।
भारतीय जनता पार्टी में नए शामिल हुए समस्त लोगो का उत्तरप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया और कहा कि विधिक वर्ग के प्रतिनिधियों के बड़े संख्या में शामिल होने से पार्टी की प्रदेश के 404 सदस्यीय विधानसभा में 265 सीटों से अधिक पाने के लक्ष्य का और मजबूती दी है।
आपको बता दे की शनिवार को ही बहुजन समाज पार्टी के नेता रमेश पटेल, समाजवादी पार्टी के नेता राम नरेश पासवान, पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव ध्रुव प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हुए है।
