हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटेन सरकार ने दी मंजूरी

भारत के बहुचर्चित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी(nirav modi) को भारत(india) लाने का रास्ता साफ हो गया है सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है नीरव मोदी 12000 करोड़ के पीएनबी(PNB) लोन घोटाले का मुख्य आरोपी है।

ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी को भारत लाने की याचिका 25 फरवरी को मंजूर कर दी थी जो गृह मंत्रालय ब्रिटेन सरकार के पास लंबित थी अब गृह मंत्रालय ने भी नीरज को भारत प्रत्यर्पण करने की सहमति दे दी है।

गृह मंत्री ने भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत सरकार को प्रत्यर्पण करने की मंजूरी दे दी है।मंजूरी मिलते ही अब नीरव को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। हालाकि ब्रिटेन के कानून के हिसाब से नीरव मोदी अभी एक और अपील कर सकता है लेकिन इसकी संभावना लगभग शून्य है।

भगोड़ा नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है। उसपर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से 12 हजार करोड़ के घोटाले करने का आरोप है। इसके साथ ही उसपर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles