उत्तरप्रदेश में बीजेपी के गढ़ मथुरा में कांग्रेस ने जीत के साथ निकाय चुनाव का बिगुल बजाया है। वहीं इस सीट पर चुनाव से पहले ही बीजपी ने मैदान खाली कर दिया। दरअसल मथुरा के वार्ड क्रमांक 64 में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नही उतारा जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी ने इस सीट से निर्विरोध जीत हासिल की। आपको बता दें कि बीजेपी के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार वापिस ले लिया।
बीजेपी का गढ़ है मथुरा
आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में मथुरा को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। मथुरा से बीजेपी के 2 कैबिनेट मंत्री और 4 विधायक है। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत सिंह और चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मथुरा से ही है।
बीजेपी को आपसी गुटबाजी का हुआ नुकसान
आपको बता दें कि मथुरा में बीजेपी की आपसी गुटबाजी के कारण यह हाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मथुरा में निकाय चुनाव में टिकट बटवारे में काफी हाय तौबा हुई। सभी नेता अपने समर्थक को टिकट दिलवाने में लग गए। जिसका फायदा कांग्रेस ने उठाया।
कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुवनारायण शर्मा की इस निर्विरोध जीत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक गजब का उत्साह है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उपेंद्र सिंह ने भी इस जीत पर खुशी व्यक्त की।
