ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने नही टिक पाई “शिवराज की सेना”, विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा !

मध्यप्रदेश के कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में कांग्रेस जीत की लगभग तय मानी जा रही है। ये उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योकिं दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी हुई है।
मुंगावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस सातवें राउंड तक 3834 वोटों से आगे चल रही वही। मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा सातवें राउंड में कांग्रेस को 4783 और भाजपा को 3300 वोट मिले
मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने दी बधाई
जीतू पटवारी ने कांग्रेस की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मप्र के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सभी को बधाई…ये चुनाव परिणाम मप्र में भाजपा के अंत का आरंभ है।

उपचुनाव में सत्ता पक्ष का हारना भाजपा व मोदी के लिये असामान्य संकेत है। कांग्रेस की जीत का ये सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। जय कांग्रेस, विजय काग्रेस ‘

बता दे कि कोलारस और मुंगावली में कांग्रेस विधायक के निधन की वजह से उपचुनाव हुए हैं। दोनों जगहों पर 24 फरवरी को मतदान हुए थे।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles