राहुल गांधी और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले क्या सरकारी अकाउंट हैक नही कर सकते ? कब जागेगी सरकार ?



Newbuzzindia : कल और आज में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई ट्विटर अकाउंट हैक किये गए है । सबसे पहले @officeOfRG नाम से राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट कल हैक किया गया था । इसके बाद फिर कांग्रेस पार्टी का ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट भी हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया । 
इसके बाद अब खबर आई है कि हैकरों द्वारा अब कांग्रेस पार्टी के सूचना विभाग का अकाउंट भी हैक कर लिया गया है । यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि अभी तक सरकार हैकरों को ना तलाश पाई है और ना ही उन पर कोई कार्यवाही कर पा रही है । 

ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि अगर हैकर राहुल गांधी और कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट हैक कर सकते है तो वह भाजपा और सरकारी ट्विटर अकाउंट भी हैक कर सकते है । 

अगर सरकार इन हैकरों पर लगाम नही लगा पाई तो इसका परिणाम गंभीर हो सकते है । देखना दिलचस्प होगा इन सबके बाद सरकार कब जागती है । 

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles