13 तथ्य जो भोपाल में हुए 8 आतंकियों के एनकाउंटर को फर्जी साबित कर रहे है !

Newbuzzindia: आज भोपाल सेंट्रल जेल से आठ विचाराधीन कैदी भागे । इन कैदियों पर कोर्ट द्वारा अभी तक कोई आरोप तय नही हुए थे लेकिन मीडिया उर शासन ने उन्हें आतंकी घोषित कर दिया । इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस और ATS ने जॉइंट ऑपरेशन में इन सभी तथाकथित आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया ।

अगर नजर डाली जाए तो ऐसे कई तथ्य है जो इस एनकाउंटर को फर्जी साबित कर रहा है । फर्जी न भी हो तो इस एनकाउंटर में कहीं न कहीं झोल जरूर दर्शा रहा है ।

एनकाउंटर के बाद जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने इस एनकाउंटर के असली होने पर शक जाहिर किया तो हमने इस एनकाउंटर से जुड़े तथ्यों पर नजर डाली तो ऐसे कई तथ्य सामने आए जो इस एनकाउंटर पर सवालिया निशान उठा रहे है । हम आपको ऐसे कई तथ्य बताते है जो इस एनकाउंटर में झोल दर्शाता है ।

1 :पूरे सेंट्रल जेल में उन्हें सिर्फ एक ही गार्ड नजर आया, जिसकी उन्होंने हत्या कर दी।

2 :आठों अलग-अलग “भागने” की बजाय एक ही साथ एक ही दिशा में “भाग” रहे थे।

3 :पुलिस ने आठों को “मुठभेड़” में मार गिराया।

4 :पूरे भोपाल सेंट्रल जेल से सिर्फ आठ कैदी “भागे”…..और सब के सब ‘मुसलमान’ थे। हिन्दू कैदियों ने भागने से मना कर दिया होगा, है न?

5 :एक सेंट्रल जेल से जहाँ पुलिस कि इतनी चौकसी होती है वहां 8 कैदी बेडशीट के सहारे कैसे भाग सकते हैं?

6 :एक कांस्टेबल को बर्तन से गला काटकर कैसे मारा जा सकता है?

7 :पूरी रात थी उनके पास भागने के लिए फिर वो पास के गावँ में ही जाकर क्यों छिपे जबकि ये जानते हुए भी कि उनके फरार होने के बाद पुलिस उनकी खोजबीन में जूट गयी होगी।

8 :फरार होने से लेकर एनकाउंटर होने तक कि इस छोटी अवधी में उनके पास हथियार कहाँ से आया जिससे उन्होंने पुलिस पर फायर किया?

9 :सवाल ये उठता है कि तथाकथित आतंकियों के पास हथियार आया कहाँ से, जेल में उन्हें हथियार किसने दिया?

10 :तथाकथित आतंकियों के पास जीन्स , स्पोर्ट्स शूज़ , हाँथ में घडी और साफ़ टी शर्ट कहाँ से आई..?

11 :भाजपा शासन की पुलिस जहाँ 17 दिन से लापता नजीब अहमद को नही ढून्ढ पा रही है , उसने 8 घंटे के भीतर 8 आतंकियों को ढूंढकर मार भी दिया ।

12 : सेंट्रल जेल का सीसीटीवी बंद कैसे हो गया ।

13 : ग्राउंड जीरो पर एनकाउंटर में इस्तेमाल गोली नही मिली ।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles