भोपाल में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार सिंगार के बंगले पर 40 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। और साथ में उसमें उमंग सिंघार के नाम का भी जिक्र किया गया है।
जानकारी मिली है कि ये घटना शाहपुरा B सेक्टर की है। बताया जा रहा है कि महिला करीब 25 दिन पहले ही दिल्ली से वापिस लौटी थी और उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। महिला की आत्महत्या के बाद हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। हर तरफ इसी की चर्चा चलने लगे गई है कि आखिर वे महिला कौन थी और उमंग सिंघार के बंगले पर इतने दिनों से क्या कर रही थी।
बता दे कि घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है उसमें पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के नाम का कई बार जिक्र किया गया है। महिला ने ये लिखा है कि गुस्सा बहुत तेज है अब सहन नहीं होता। किसी बात का साफ जवाब नहीं देते है। महिला ने नोट में अपने बेटे आर्यन को लेकर लिखा की बेटा मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाई।
