राहुल गांधी को अहमदाबाद की एक अदालत ने 9 अगस्त को पेश होने को लेकर समन भेजा है। अप्रैल को एक चुनावी रैली में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि के मुकदमे के सिलसिले में यह समन जारी किया गया है।
क्या है पूरा मामला ?
राहुल ने मध्यप्रदेश में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी करते हुए उन्हें ‘हत्या का आरोपी’ कहा था। राहुल ने 23 अप्रैल को हुई इस रैली में अमित शाह के खिलाफ हत्या के मामले का हवाला देकर राहुल गाँधी ने हमला बोला था। इस मामले में शाह पांच साल पहले बरी हो चुके हैं। राहुल ने शाह के बेटे जय शाह पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
रैली में अमित शाह पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा था, “हत्या के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह… वाह! क्या आपने जय शाह का नाम सुना है? वह जादूगर हैं, उन्होंने तीन महीने में 50 हजार रुपये को 80 करोड़ रुपये में बदल दिया।”
एक गैंगस्टर शोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी मुठभेड़ से जुड़े मामले में अमित शाह का नाम आया था। ये मामला 2005 का है। हालांकि 2014 में कोर्ट ने कहा कि उन्हें शाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।
