जनता के भारी विरोध के बाद भाजपा ने मारी पलटी, योगी ने की ताज महल की तारीफ !

ताजमहल पर भाजपा नेताओं के विवादित बयान के भारी विरोध के बाद बीजेपी बैकफुट पर आ गयी है । जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटी मारते हुए ताज महल की तारीफ की है ।

पलटी मारते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ” यह मायने नही रखता की ताज महल किसने बनाया और कैसे बनाया, ताजमहल भारतीय मजदूरों के खून और पसीने से बनाया गया था ।
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ताजमहल हमारे लिए पर्यटन लहजे से बहुत अहम है । हम ताजमहल को सभी सुविधाएं और पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बाध्य है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा नेता संगीत सोम ने ताजमहल पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि ताज महल मुगलों ने बनाया था और उसे देश के इतिहास से मिटा दिया जाएगा ।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles