एमपी में शिवराज को हराने इस रणनीति के साथ आ रहे है हार्दिक पटेल।

गुजरात मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाम मे दम कर चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अब मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ दम फूंकते नजर आएंगे। हार्दिक पटेल 11 अक्टूबर को रतलाम में हो रहे पाटीदार समाज की प्रदेश स्तरीय महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत में लगभग 2 लाख लोगों के जुटने की आशंका जताई जा रही है।

पाटीदार समाज आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह महापंचायत बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी करने वाली साबित हो सकती है।

दरअसल मध्यप्रदेश में पाटीदारों की संख्या लगभग सवा करोड़ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी के मौकों पर पाटीदार समाज को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर चुके है। गुजरात के साथ ही मध्यप्रदेश में भी हार्दिक पटेल के काफी समर्थक है। जो कि शिवराज सरकार में अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे है।

ऐसे में अगर हादिक पटेल पाटीदार समाज के इन लोगो को कांग्रेस के पाले में लाने में कामयाब होते है तो यह भाजपा के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles