Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी पर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा । राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी अमीरों का कर्ज तो माफ़ करते है लेकिन गरीबों के बारे में नही सोचते ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ढाई साल में जनता से किया गया एक भी वायदा नहीं पूरा किया। राहुल ने यहां मउच्च्रानीपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी अमीरों के कर्ज तो माफ कर रहे हैं लेकिन किसानों के प्रति उदासीन हैं।
राहुल गांधी ने मोदी को किसान विरोधी बताते हुए कहा, ‘कांग्रेस चाहती है कि किसानों के बिजली के बिल आधे हों, उनके कर्ज माफ हों तथा उन्हें उनकी फसल का पूरा दाम मिले, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया।’
राहुल ने कहा कि वह किसानों की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे और किसानों के मुददों पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। राहुल इन दिनों देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा कर रहे हैं और गांवों में जाकर खाट सभाएं भी कर रहे हैं।
