Newbuzzindia: अपने एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे कांग्रेस के महासचिव सह प्रवक्ता शकील अहमद ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कश्मीर के उडी में भारतीय सेनाओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर शकील अहमद ने नरेन्द्र मोदी को जिम्मेवार बताया।
साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान ने इतने हमले कभी नही किये जितने बीजेपी कार्यकाल में हो रही है।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पाकिस्तान का मनोबल को बढ़ाया है। सबसे पहले अपने शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को बुलाकर एवं नवाज शरीफ के जन्मादिन में जाकर पाकिस्तान के मनोबल को बढ़ाया है जिसके कारण पाकिस्तान लगातार भारतीय सैनिकों को मार रहा है।
कांग्रेस की रीजन में कभी पाकिस्तान की ऐसी हिम्मत नहीं हुई पर बीजेपी के कार्यकाल में पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है और भारतीय सैनिकों को अपना निशाना बना रहा है।
भारत सरकार को पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए चाहे जैसे जवाब देना चाहे भारत सरकार कांग्रेस उनके साथ है।
