उत्तर प्रदेश चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेंगी कांग्रेस- सपा!

Newbuzzindia:  उत्तर प्रदेश के सपा परिवार में चल रहे कई दिनों से घमासान आखिर थम रहा है। अब यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए गठबंधन की एक और दिलचस्प कोशिश शुरू हुई है। खबर है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी अभी तक गठबंधन की बात को सिरे से नकार रही थीं, लेकिन अब इन दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ने की अटकले तेज़ हो गई हैं। मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। जिसके बाद से ही ये अटकलें तेज हो गईं हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर

इस मुलाकात को सपा-कांग्रेस गठबंधन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों ही पक्षों ने बातचीत का ब्योरा नहीं दिया। कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में रणनीति तैयार कर रहे प्रशांत किशोर अभी तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अकेले ही विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहे थे, लेकिन लगता है अब उन्हें सहयोगी दलों की ज़रूरत दिखने लगी है। यही नहीं, अभी तक समाजवादी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल न होने की बात कर रही थी, लेकिन अब गठबंधन की वो ख़ुद पहल कर रही है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles